back to top
7 अगस्त, 2024
spot_img

फिर राजद कार्यकर्ता मुनाजिर “जुम्मन” की हत्या, रात 2 बजे बाइक सवार अपराधी पहुंचे, घर से बाहर बुलाया और दाग दी ताड़तोड़ गोली, हत्या से सनसनी

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का खौफ लगातार जारी है। टारगेट पर सत्ताधारी दल राजद के एक नेता हैं। जिनकी लगातार एक सप्ताह के भीतर दो नेताओं की हत्या कर दी है गई।

पहली घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया था जब जब राजद नेता नींद में थे। वो अपने घर से बाहर दलान में सोये हुए थे। तभी अपराधियों ने उन्हें गोली मारी जी उनके सिर में लगी।

मृतक की पहचान जिले के मसुदनपुर गांव निवासी दिवंगत जगदीश चौधरी के 60 वर्षीय पुत्र अनिरुद्ध चौधरी के रूप में की गयी थी। घटना बलिया थाना क्षेत्र की भवानंदपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नौ के मसुदनपुर गांव की थी। इस हत्या के बाद परिजनों में कोहराम और गांव में सनसनी फैल गई थी। अब ताजा वारदात बरौनी थाना क्षेत्र के नीगा बलुवाड़ा गांव की है। 

बीते रात अपराधियों ने एक राजद कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के नीगा बलुवाड़ा गांव की है। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी मो. मोनाजिर उर्फ जुम्मन के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है मोनाजिर अपने घर में सोया हुआ था। वहीं रात करीब दो बजे मोटरसाइकिल से आए दो लोगों ने उसे बाहर बुलाया और ताबड़तोड़ गोली मार दी। घटना की आवाज सुनकर दौड़े परिजन ग्रामीणों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बरौनी थाना की पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

मृतक के परिजनों ने किसी से कोई विवाद या दुश्मनी की बात से इनकार किया है। लेकिन चर्चा है कि मृतक की पुत्री का गांव के ही किसी लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका विरोध किए जाने पर हत्या की गई है।

ग्रामीणों के अनुसार बताया जाता है कि मो. मोनाजिर उर्फ जुम्मन ने 2021 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ा था। लेकिन उसमें पराजित हो जाने के बाद दूसरे प्रदेश में जाकर काम करने लगा।

कुछ दिन पहले ही वह गांव आया था, इसके बाद रात में गोली मार कर हत्या कर दी गई है। फिलहाल हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जरूर पढ़ें

अचानक पहुंचे SSP साहेब! दिया अल्टीमेटम — 3 दिन में कुर्की, 15 दिन में वारंट तामील

प्रभाष रंजन, दरभंगा | वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दरभंगा जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने...

गोपालगंज लूट, Patna Murder, पारस हत्याकांड… शकील अहमद का Darbhanga में नीतीश-बीजेपी पर वार — जनता त्रस्त, अपराधी मस्त

जाले, दरभंगा | पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री डॉ. शकील अहमद ने बिहार की...

Darbhanga में आधी रात घर में घुसकर बदमाशों का तांडव… लाठी-हंसुआ से हमला, सोने की चेन छीनी, पढ़िए

जाले, दरभंगा | रेवढ़ा पंचायत के वार्ड संख्या 1 में बीती रात बदमाशों ने...

Darbhanga में खूनी खेल, महिला पर कुल्हाड़ी से वार! सुबह 9 बजे मची चीख-पुकार… जानिए

जाले, दरभंगा | मस्सा पंचायत के धनकौल गांव में जमीन विवाद को लेकर महिला...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें