spot_img

कैदी गटक गया मोबाइल…फिर जो हुआ…डॉक्टर भी रह गए हैरान

spot_img
- Advertisement -

गोपालगंज से बड़ी खबर है जहां नगर थाना क्षेत्र के इंदरवा रफी गांव निवासी बाबुजान मियां का पुत्र एक कैदी कैशर अली ने पूरा का पूरा मोबाइल फोन निगल लिया। कैशर चनावे की जेल में बंद है। उसे हजियापुर गांव के पास से स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद से वह जेल में है। इस बीच उसकी तबीयत बिगड़ी। पेट दर्द में शिकायत पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां यह राज खुला कि उसने जेल में मोबाइल से बातचीत करता था जिस वजह से पकड़े जाने की डर से वह मोबाइल निगल लिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, कैशर को पेट मे दर्द की शिकायत पर जेल प्रशासन ने कैदी सदर अस्पताल में पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि कैदी के पेट में मोबाइल है। कैदी की एक्सरे जांच में मोबाइल दिखा।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, कैशर अली 17 जनवरी 2020 से ही जेल में है। कैशर को दो दिन पहले जेल में फेंका हुआ एक छोटा सा मोबाइल मिला था। कैशर के पास पहले से एक सीम कार्ड मौजूद था। उसने सीम कार्ड को मोबाइल में डाला और उसका इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।

- Advertisement -

कैशर जब मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था तभी कुछ पुलिस कर्मी वहां पहुंच गए। पुलिस से बचने के लिए कैसने ने मोबाइल को अपने मुंह में रख लिया और बाद में उसे निगल गया। फिलहाल कैदी के ऑपरेशन के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: बिहार में Electricity Theft, अब नहीं बचेंगे बिजली चोर, ऐसे पकड़े जाएंगे रंगे हाथ!

Electricity Theft: बिहार में अब बिजली चोरों की खैर नहीं! राज्य सरकार ने बिजली...

Bihar News: बिहार में हीटवेव का टॉर्चर, IMD की चेतावनी, अगले 4 दिन भीषण गर्मी, 44 डिग्री पहुंचेगा पारा!

बिहार हीटवेव: बिहार में सूरज के तेवर ऐसे हुए हैं कि लगता है मानो...

Baby death after vaccination: दरभंगा में टीकाकरण के बाद बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों में आक्रोश

Baby death after vaccination: बिहार के दरभंगा जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने...