spot_img

Bihar Politics | बिहार में तकरार है, किससे किसको प्यार है…ये पोस्टर वार है…टूट की कगार है, आखिर, ये ‘खैला होबे, खैला होबे…क्या है?’

बिहार और झारखंड। दोनों भाइयों की संकट एक। बिहार में भी सियासी दांव में फड़फड़ाता पेंच। झारखंड भी अछूता कहां। बड़ा जोर है। शोर है। मुद्दे नदारद हैं। विकास का बहाव कमजोर, शिथिल भाव, निराशा का अंधकार। सब कुछ मोय-मोय। राजनीतिक भाव शून्य में। कहीं कोई दिलचस्पी नहीं। जनता में खामोशी। कौन कहां कब निकल, बहक जाए। असमंजस्य की नौबत, उसी स्थिति में, हालात बदतर। कोई मतलब नहीं बनता, दिखता। सरकार किसकी हैं। चला कौन रहा। इस चलने और ना चलने के बीच क्या फंसा है। क्या रूका है। बस, ये राजनीतिक पैतरेंबाजों की बदचलन व्यवस्था। ना कोई ठोर। ना आकार। ना कहीं कोई मायने। न विश्वास। जनता जाग गई है। यह सुनना आसान है। श्रव्य बेहतर लगता है। मगर, दृश्य, कल सियासत में भी मोहब्बत थी, अब मोहब्बत में भी सियासत है कि लकीर खींचती वहीं मिलती, जहां से बिछुड़ी अभी-अभी। लेकिन यह बिहार है। यहां, एक आंसू भी हुकूमत के लिए ख़तरा है...क्योंकि सच कहने और सवाल पूछने की बजाए परिक्रमा करना बेहद आसान यूं ही नहीं हो जाता, गोया... तुम ने देखा कहां, अभी-अभी ही तो आंखों का यूं समुंदर हो जाना... अजीब दास्तां है ये...आज माघ महीने के कृष्णपक्ष की द्वादशी तिथि है...आइए ना...ज्ञान और भक्ति में सरोबार होने को जी चाहता है...ॐ त्र्यंबकेश्वराय नमः"। 

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Bihar Politics | बिहार में तकरार है, किससे किसको प्यार है…ये पोस्टर वार है…टूट की कगार है, आखिर, ये ‘खैला होबे, खैला होबे…क्या है?’ दरअसल, राजनीति धर्म व समाज कुछ भी नहीं रह गया है खैला होबे से अछूता। चारों ओर खैला होबे खैला होबे…आखिर ये बीमारी हर दल के दिल में दर्दे डिस्को क्यों बजा रहा। जहां देखो वहीं ‘खैला होबे, खैला होबे’ की धूम मची है। मगर, यह है क्या? आखिर, इस खेला होबे का बिहारी पॉलिटिक्स से क्या लेना-देना।

- Advertisement -


- Advertisement -

Bihar Politics | किसी का प्यार लेके तुम नया जहां बसाओगे

मगर, साहेब जी…अजीब दास्तां है ये/कहां शुरू कहां खतम/ ये मंज़िलें है कौन सी/ न वो समझ सके न हम/ ये रोशनी के साथ क्यों धुआं उठा चिराग से/ ये ख़्वाब देखता हूं मैं/ के जग पड़ा हूं ख़्वाब से/ किसी का प्यार लेके तुम नया जहां बसाओगे/ ये शाम जब भी आएगी/ तुम हमको याद आओगे/मुबारकें तुम्हें के तुम किसीके नूर हो गए/ किसी के इतने पास हो के सबसे दूर हो गए…अजीब दास्तां…

- Advertisement -


Bihar Politics | यह गीत फिलहाल, बिहार पॉलिटिक्स के उस पर्त पर सटीक है जहां

ये गीत Film: दिल अपना और प्रीत पराई-(Dil Apana Aur Preet Parayee) की है। इसके संगीतकार यानि Music Director थे शंकर-जयकिशन-(Shankar-Jaikishan) इसके गीतकार यानि Lyricist: शैलेंद्र (Shailendra) थे। इस गीत को गाया था Singer थी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar)। लता दीदी अब हमारे बीच नहीं है। मगर, यह गीत फिलहाल, बिहार पॉलिटिक्स के उस पर्त पर सटीक बैठ रहा,जहां इस गीत की हर पंक्ति जदयू-राजद और भाजपा के ईद-गिर्द घूमता, इसे यूं समझिए, यह गीत नहीं, आगामी बिहार की राशिफल है, जो भविष्य तय करेगा।

 

Bihar Politics | कृष्णपक्ष की द्वादशी तिथि, पूर्वाषाढा नक्षत्र, वज्र योग, तैतिल करण और दिन बुधवार है

फिलहाल आज माघ महीने के कृष्णपक्ष की द्वादशी तिथि, पूर्वाषाढा नक्षत्र, वज्र योग, तैतिल करण और दिन बुधवार है। आज प्रदोष व्रत, तिल द्वादशी है। ज्ञान और भक्ति को बढ़ाने वाले भगवान् शिव का दिन है। ॐ त्र्यंबकेश्वराय नमः”। आज तिल द्वादशी भी है। ऐसे में, आज पीले पुष्प और काले-सफ़ेद तिल मिलाकर भगवान् विष्णु एवं कृष्ण जी को समर्पित करें, तो शुभ होगा।


Bihar Politics | बिहार का शुभ चाहने वाले सीएम नीतीश कुमार आज ही दिल्ली गए हैं

फिलहाल, बिहार का शुभ चाहने वाले सीएम नीतीश कुमार आज ही दिल्ली गए हैं। अब वह दिल्ली क्यों गए हैं। यह सियासी गलियारों में तेज है। मगर, बकौल राज्य सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, सीएम नीतीश का दिल्ली दौरा प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री की मुलाकात की एक औपचारिकता भर है।


Bihar Politics | अब बीजेपी शासित राजस्थान में भी UCC का मुद्दा उठने लगा है

अब देखिए, उत्तराखंड के बाद अब बीजेपी शासित राजस्थान में भी UCC का मुद्दा उठने लगा है। राजस्थान के कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने विधानसभा में ये जानकारी दी कि जल्द ही राजस्थान में भी UCC पेश किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यदि सब कुछ सही रहा तो इस कोड को इसी सत्र में या अगले सत्र में निश्चित रूप से पेश किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:  बिहार को मिलेगी विकास की नई रफ्तार! CM Samrat और नितिन गडकरी का बड़ा फैसला |दरभंगा-सुपौल हाईवे, खगड़िया-पूर्णिया, मुजफ्फरपुर-सोनबरसा, आमस-दरभंगा समेत NHAI की NH-22 और NH-31 प्रोजेक्ट की पाइपलाइन


Bihar Politics | मगर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस मामले में स्टैंड कुछ और रहा है

सारी प्रक्रियाओं के बाद इसे लागू भी कर दिया जायेगा। यानि, यह बीजेपी के एजेंडे में शामिल हो रहा है धीरे-धीरे। मगर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस मामले में स्टैंड कुछ और रहा है। बिहार में समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर उनकी नीयत अगल है। सो…,बिहार में अब एनडीए की सरकार है…


Bihar Politics | अभी-अभी उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कृषि विभाग का कार्यभार संभाल लिया है

खैर, समान नागरिक संहिता पर बाद में बात करेंगे। अभी-अभी उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कृषि विभाग का कार्यभार संभाल लिया है। कहा, किसानों के हित के लिए काम करेंगे। कृषि में अनुसंधान का काम करेंगे। किसानों का उत्थान करेंगे। किसानों को फायदा पहुंचाएगें। मतलब, राजद के सुधाकर सिंह को वो विरोध, टिकैत के साथ गठजोड़ राष्ट्रपति दोपद्री मुर्मु का वह शुभारंभ, वही नीतीश का रोड मैप, अब इस प्लान में शामिल होगा। इसमें इजाफा होगा।


Bihar Politics | दिल्ली में दिल धड़केगा बिहार का

वहीं,सीएम नीतीश बुधवार सुबह जब पटना से विशेष विमान के जरिए दिल्ली पहुंचे तो उनके भीतर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात। दोनों नेताओं के बीच बिहार की राजनीति और लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा। प्रधानमंत्री से बिहार को स्पेशल स्टेट का दर्जा देने की मांग बगैरह-बगैरह कई चीजें सामने होंगी। हो सकता है, इन मुद्दों पर नीतीश कुमार की बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात के दौरान चर्चा हो।


Bihar Politics | इधर, ‘खैला होबे, खैला होबे’ पर राजनीति चरम पर है…’खेल खत्म’

इधर, ‘खैला होबे, खैला होबे’ पर राजनीति चरम पर है। भले, जदयू कहे, भाजपा कहे कि ‘खेल खत्म’। मगर,’खैला होबे..और वो गोलकीपर होबे.. देखी के जीते..’ कारण ‘खेल तो होगा। इस बार चुनावी मैदान से पहले, हमारे नेता जरूर खेलेंगे। ऐसे में अब, आगे-आगे देखिए, होता है क्या?!


Bihar Politics | उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा दावा किया है

कारण,इधर, नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि खेला होबे। इसबार कांग्रेस और राजद के कई नेता उनलोगों के संपर्क में है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, 12 तारीख को विश्वास मत होगा। इसमें सरकार सीधे तौर पर विश्वास मत हासिल करेगी। जिन लोगों को जो बोलना है बोले, लड्डू अगर उनको फूटना है तो फूटने दीजिए, उनसे कोई फायदा होने वाला नहीं है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में 1 लाख से ज़्यादा वार्ड सचिवों को मिलेगी खुशखबरी? नीतीश कुमार से मिलकर चौरसिया समाज ने रखी ये बड़ी मांग | बना दीजिए -पान विकास आयोग


Bihar Politics | लेकिन सीट सेटिंग को लेकर ऐसा नहीं की बातचीत नहीं होगी

उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा कि मैं दिल्ली जा रहा हूं हमारे सामान यात्रा है लेकिन सीट सेटिंग को लेकर ऐसा नहीं की बातचीत नहीं होगी। नीतीश कुमार के दिल्ली दौड़े पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार क्यों गए हैं, इसके बारे में जानकारी नहीं है। लेकिन मेरा दिल्ली का दौरा सामान्य दौरा है।


Bihar Politics | ‘जन-जन की पुकार, तेजस्वी मांगता बिहार…’, बड़ा सियासी संकट है

वहीं,‘जन-जन की पुकार, तेजस्वी मांगता बिहार…’, बड़ा सियासी संकट है। बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले जदयू और राजद के बीच ये पोस्टर वार, क्या कहता है। राजद ने नीतीश कुमार को घेर लिया है। तेजस्वी (Tejashwi Yadav) के समर्थन में एक और पोस्टर। नीतीश सरकार के कामकाज पर टिप्पणी। दावा यह भी, बिहार अब तेजस्वी यादव की मांग कर रहा है।


Bihar Politics | नीतीश सरकार पर हमले, तेजस्वी यादव की ताजपोशी के चर्चे।

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं। राजद सरकार पर तेज हमलावर के रूप में सामने है। कड़ी जुड़ें हैं। अब राजद (RJD) ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर और शहर के दूसरे चौराहों पर कुछ होल्डिंग्स लगाए हैं। इसमें नीतीश सरकार पर हमले। तेजस्वी यादव की ताजपोशी (Tejashwi Yadav) के चर्चे।


Bihar Politics | नीतीश कुमार को कुर्सी पर बैठा हुआ दिखाया गया है

दावा यही है बिहार की जनता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को मुख्यमंत्री बनना चाहती है। पोस्टर में ‘जन-जन की पुकार, तेजस्वी मांगता बिहार’ लिखा गया है। साथ ही तेजस्वी यादव की बड़ी सी तस्वीर लगाई गई है। वहीं नीतीश कुमार को कुर्सी पर बैठा हुआ दिखाया गया है। पोस्टर में राजद सुप्रीमो लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मौजूद हैं।


Bihar Politics | लिखा गया है कि नीतीश सिर्फ कुर्सी के हैं

वहीं दूसरी ओर सीएम नीतीश की तस्वीर लगी है। और उनकी तस्वीर के दाएं-बाएं कुर्सी की तस्वीर बनाई गई है। लिखा गया है कि नीतीश सिर्फ कुर्सी के हैं। यह पोस्टर राजद के महासचिव बीरेन्द्र कुमार, प्रदेश सचिव विनय कुशवाहा और नालंदा लोकसभा के पूर्व महागठबंधन प्रत्याशी अशोक कुमार आजाद ने लगवाई है।


Bihar Politics | कुर्सी छीनने वाली है तो वह तुरंत अपना दल बदल कर कुर्सी पर बैठ जाते हैं

इशारों इशारों में राजद ने कहा है कि, सीएम सिर्फ कुर्सी के हैं वह कुर्सी पाने के लिए दल बदलते रहते हैं। नीतीश कुमार को जब लगता है कि उनसे कुर्सी छीनने वाली है तो वह तुरंत अपना दल बदल कर कुर्सी पर बैठ जाते हैं।

यह भी पढ़ें:  राजनीति मत करिए... पापा जी बुलाए हैं... मां-बाप से मिलने आई हूं... ! सिंगापुर से लौटीं रोहिणी आचार्य, मां राबड़ी हुई भावुक| लालू खुद पहुंचे एयरपोर्ट


Bihar Politics | मैं तेजस्वी हूं, बिहार मेरा परिवार। जन जन की सेवा के लिए हमेशा तैयार

इसके अलावा, एक और भी बैनर लगाया गया है। इसमें लिखा है कि मैं तेजस्वी हूं, बिहार मेरा परिवार। जन जन की सेवा के लिए हमेशा तैयार। 17 साल वाले कुछ नहीं कर सके चमत्कार मैं तेजस्वी हूं। 17 महीना में बदल दिया बिहार, नौकरियों का लगा अंबार।


Bihar Politics | राजद का यह पोस्टर वार..विश्वास मत, बयानबाजी

राजद का यह पोस्टर वार नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच लगातार जारी है। आने वाले 12 फरवरी को बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राजग सरकार को विश्वास मत प्राप्त करना है। विश्वास मत को लेकर भी राज्य में राजद की ओर से लगातार बयानबाजी का दौर जारी है।


Bihar Politics | बिहार के साथ बात कुछ झारखंड की जहां आज पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का 18वीं शादी का सालगिरह है…

इधर, बिहार के साथ बात कुछ झारखंड की जहां आज पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का 18वीं शादी का सालगिरह बुधवार को है। हेमंत की पत्नी कल्पना ने एक्स के जरिए ट्वीट किया है कि झारखंड के अस्तित्व और अस्मिता की रक्षा के लिए हेमन्त सोरेन ने झुकना स्वीकार नहीं किया। उन्होंने षड्यंत्र से लड़ना और उसे हराने के लिए अपने आप को समर्पित करना बेहतर समझा।


Bihar Politics | विश्वास है वो इस षड्यंत्र को हरा विजेता बनकर हम सभी के साथ शीघ्र होंगे

बुधवार को हमारी शादी की 18वीं सालगिरह है, पर हेमंत परिवार के बीच नहीं हैं। बच्चों के साथ नहीं हैं। विश्वास है वो इस षड्यंत्र को हरा विजेता बनकर हम सभी के साथ शीघ्र होंगे।


Bihar Politics | मैं एक वीर योद्धा की जीवन साथी हूं। आज के दिन मैं भावुक नहीं होऊंगी

मैं एक वीर योद्धा की जीवन साथी हूं। आज के दिन मैं भावुक नहीं होऊंगी। हेमन्त की तरह ही विषम परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए उनके साहस और संघर्ष की शक्ति बनूंगी।


Bihar Politics | इधर, कड़ी सुरक्षा के बीच ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत में पेश, नारे

इधर,पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत में पेश हुए। पांच दिनों की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट परिसर में सुरक्षा के सख्त इंतजाम थे। हेमंत सोरेन के पहुंचते ही कोर्ट परिसर में हेमंत सोरेन जिंदाबाद के जमकर नारे लगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में शर्मनाक वारदात: ड्यूटी कर रही ‘पुलिस दीदी’ -महिला सब-इंस्पेक्टर पर हमला – युवक ने की धक्का-मुक्की – जड़े थप्पड़| जानिए अब?

Bihar Police: पटना के फुलवारीशरीफ में 'रोको-टोको अभियान' के दौरान महिला सब-इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी पर सरेआम एक युवक ने हमला कर दिया। CCTV फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने #BiharPolice,#PatnaCrime,#PoliceAssault

बिहार में 1 लाख से ज़्यादा वार्ड सचिवों को मिलेगी खुशखबरी? नीतीश कुमार से मिलकर चौरसिया समाज ने रखी ये बड़ी मांग | बना...

Bihar Ward Sachiv: बिहार में 1,14,691 पूर्व वार्ड सचिवों ने अपनी सेवा बहाली और सम्मानजनक वेतनमान की मांग की। चौरसिया समाज ने पान विकास आयोग के गठन की अपील की। नीतीश कुमार ने आश्वा #BiharNews,#WardSachiv,#NitishKumar

बिहार में हवाई क्रांति! सोनपुर-अजगैबीनाथ में बनेंगे नए एयरपोर्ट, विमान मरम्मत के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भरता होगी खत्म

Bihar Aviation Policy: बिहार सरकार राज्य में पहली बार नई एविएशन पॉलिसी ला रही है। इसके तहत सोनपुर और अजगैबीनाथ में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनेंगे, साथ ही विमान मरम्मत और पायलट ट्रेनिंग जै #BiharNews,#AviationPolicy,#BiharDevelopment

Bihar MLC Election चुनाव में केजरीवाल का बड़ा दांव: बिहार में AAP ने बदले समीकरण, इन 4 सीटों पर उतारे प्रत्याशी! जानिए – DARBHANGA...

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव में अब मुकाबला और भी कड़ा हो गया है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 4 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर एनडीए, महागठबंधन और जन सुरा #BiharMLCElection,#AAPBihar,#BiharPolitics