back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Bihar Weather | बिहार में बन रहा शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ, यह ठंड से ठिठुराएगा भी, शीतलहर से कंपकंपाएगा भी, बारिश भी टपकाएगा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार ठंड के हार्ट अलर्ट पर है। पिछले एक सप्ताह से लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सुबह से लेकर शाम तक घने कोहरे की चादर में लिपटा पूरा बिहार कमोबेश ही सूर्यदेव के (There is no respite from cold in Bihar, fog, rain alert) दर्शन कर पा रहे हैं।

- Advertisement -

तापमान 6 व 7 डिग्री के आसपास झूल रहा

न्यूनतम तापमान 6 व 7 डिग्री के आसपास झूल रहा है, जो कि सामान्य से काफी कम है। पिछले पांच दिनों से लोगों को सूरज के दर्शन भी ठीक से नहीं हुए हैं। वहीं आने वाले दिनों में ठंड से राहत के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। जहां, Bihar के लिए Weather का अनुमान यही है कि बिहार में बन रहे शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ से लोग ठंड से ठिठुरेंगे भी। शीतलहर में कंपकंपाएगें भी। बारिश से भिंगेंगे भी। क्योंकि टपकने वाली है बारिश के बूंदे। पढ़िए पूरी खबर, बने रहिए देशज टाइम्स के साथ

- Advertisement -

शीतलहर से अभी निजात नहीं

प्रचंड ठंड से ठिठुराता बिहार पूरी तरह से शीतलहर की चपेट में है, जिससे अभी राहत की उम्मीद नहीं है। सुबह से कोहरा और कनकनी। अभी बनी रहेगी। मौसम विभाग का मिजाज आज से बदलेगा जहां मौसम थोड़ा साफ होगा। साथ ही दिन के समय धूप निकलेगी। हालांकि, पूरी तरह शीतलहर से अभी निजात नहीं मिलने वाली है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर मातम, देवी पूजा से लौट रहे बाइक सवार दंपति को ट्रक ने रौंदा, मौत की रफ्तार और एक पल में बिखर गया उल्लास

लगातार हो रही बर्फबारी, ठंड का मिजाज है बहका-बहका

पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी से ठंड का असर बढ़ गया है। पिछले पांच दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन का अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री के आसपास चल रहा है और रात का पारा भी 6- 7 डिग्री के आसपास है। गलन बढ़ने से हाथ पैर सुन्न पड़ रहे हैं। सूरज भी लगातार लुकाछिपी का खेल खेल रहा है।

19 जनवरी, 26 जनवरी के आसपास ये लाएगा आफत

18 और 19 जनवरी को बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार बताए गए हैं। इसका असर नालंदा जिले में देखने को भी मिला। सुबह-सुबह हल्की-हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ गई है। इसके वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 26 जनवरी के आसपास एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इसकी वजह से बिहार में 26 या 27 जनवरी को बारिश हो सकती है। इससे ठंड बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Women Employment Scheme: हर वार्ड में बनेगी जीविका समिति, महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया मंत्र

22 जनवरी तक ठंड पड़ते रहने की आशंका

वहीं, आइएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक 22 जनवरी तक ठंड पड़ते रहने की आशंका है। राज्य के उत्तरी बिहार में कुछ स्थानों पर घना कोहरा और दक्षिणी बिहार में अगले तीन से चार दिन तक मध्यम से घना कोहरा छाये रहने की संभावना है।

धीरे-धीरे दिन के तापमान में वृद्धि होगी

धीरे-धीरे दिन के तापमान में वृद्धि होगी, जिसकी शुरुआत बुधवार से हो गयी है। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। आंकड़ों के तहत अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक रहा।

यह भी पढ़ें:  Amit Shah Bihar Visit: सीमांत गांवों में शाह का शंखनाद, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर Amit Shah Bihar Visit से सियासी हलचल तेज, जानिए सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पश्चिमी चंपारण और दोहरे एजेंडे

ठंड से जनजीवन प्रभावित

बिहार में बुधवार को मुजफ्फरपुर, बक्सर, औरंगाबाद, पटना, भागलपुर, पूर्णिया, छपरा,सबौर, भोजपुर, कैमूर, खगड़िया, जीरादेई ,अगवानपुर, किशनगंज में सीवियर कोल्ड डे दर्ज किया गया। यहां पारा सामान्य से छह से 11 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है।

पछुआ हवा अभी लहकाएगा तन-बदन

 वहीं न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बीते मंगलवार को अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पछुआ हवा के चलने से अगले चार दिनों तक कनकनी की स्थिति बनी रहेगी। वहीं रात के तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा, लेकिन बीस जनवरी से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Rashifal: 23 फरवरी 2026 का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत गहराइयों से प्रवाहित होती ऊर्जा और ग्रहों के...

Aaj Ka Panchang: 23 फरवरी 2026, सोमवार का पावन पंचांग

Aaj Ka Panchang: आज 23 फरवरी 2026, सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की भक्ति...

Zareen Khan की मां अस्पताल में भर्ती: एक्ट्रेस ने मांगी दुआएं, कहीं ये बात!

Zareen Khan News: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में अक्सर सितारों की निजी जिंदगी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें