Bihar Weather का आज का हाल बड़ा कुल-कुल है। ठंड है कि मान नहीं रही। खून जमा दे रही। ठंड का सितम 4 डिग्री तक लुढ़क गया है। जहां गया का पारा सबसे कोल्ड हिस्ट लिस्ट में सबसे आगे है। वहीं पंद्रह जिलों में भीषण शीतलहर से जनजीवन अस्त व्यस्त है। 15 जिलों में शीतलहर का अलर्ट है।
Bihar Weather | कई जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना
आज कई जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इन तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच हो सकता है।
Bihar Weather | 27 जिलों के दर्ज रिकॉर्ड में 20 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे
कहीं-कहीं चार से 6 डिग्री के बीच न्यूनतम तापमान रहने का पूर्वानुमान है। 27 जिलों के दर्ज रिकॉर्ड में 20 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। सोमवार को सबसे अधिक तापमान मोतिहारी में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Bihar Weather | 4 डिग्री तक पहुंच गया है गया का तापमान
Bihar Weather | दरभंगा, समस्तीपुर के लिए मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने पटना, दरभंगा, जमुई, वैशाली, समस्तीपुर, रोहतसा, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद समेत राज्य के उत्तर-मध्य और दक्षिण-पश्चिम भागों में भीषण शीत दिवस को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, गया, भागलपुर, छपरा, बक्सर और नवादा में भी कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है।
Bihar Weather | ठंड का दौर अभी नहीं होगा कम
मौसम विभाग ने बताया है कि बिहार में ठंड का यह दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। विभाग ने लोगों से ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। ठंड के कारण सुबह और शाम के वक्त लोगों को हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड का एहसास हो रहा है। कई लोग सुबह और शाम के वक्त घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहन रहे हैं।
Bihar Weather | उत्तरी-पश्चिमी बर्फीली हवा कहर बरपाएगी
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले दो दिनों में कड़ाके की ठंड से राहत का अनुमान नहीं है। मंगलवा की सुबह भी कोहरा छाया रहेगा। देर से धूप निकल सकती है। लेकिन, कनकनी व उत्तरी-पश्चिमी बर्फीली हवा कहर बरपाएगी। दिन में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है।
Bihar Weather | भीषण शीत दिवस का बना रहेगा मौसम
शाम से सुबह व धूप निकलने की सर्दी का प्रभाव अधिक रहेगा। वहीं पटना सहित प्रदेश के 15 शहर सोमवार को भीषण शीत दिवस और शीत दिवस की चपेट में रहे। सूबे के 24 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया गया।
Bihar Weather | कहीं कहीं बारिश के भी आसार
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार आज मंगलवार को पटना समेत कई जिलों में भीषण शीतलहर के साथ पछुआ हवा के चलने की संभावना है। साथ ही पटना समेत कई जिलों में घना कुहासा छाए रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि आज कहीं बारिश का अनुमान है। पटना, नालंदा, बेगूसराय, नवादा, गया, जहानाबाद, वैशाली, सारण, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर में शीतलहर का प्रभाव देखने को मिल सकता है।