मई,19,2024
spot_img

घर में थी शादी, जिंदा जलकर साले और बहनोई की मौत

spot_img
spot_img
spot_img
बिहार के गर्मी का तपिश काफी अधिक है और राज्य का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। जिसके कारण कई जगहों पर आगलगी की घटना निकल कर सामने आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा जानकारी सीतामढ़ी से निकल कर सामने आ रही है। जहां दो घरों में आग लगने से 2 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई है।
दरअसल, यह घटना सीतामढ़ी जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र के मरपा ईश्वरदास गांव की है। जहां दो घर में अचानक आग लग गई। जिसके बाद आग लगने की घटना में नींद से सोए 2 लोगों की जलकर मौत हो गई है। मृतक की पहचान मरपा ईश्वरदास गांव निवासी ठगा शाह तथा उनके दामाद के भाई के रूप में की गई है।

दोनों रिश्ते में साले और बहनोई बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बुधवार को दोनों शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि 15 मई को ठगा साह की पुत्री की शादी थी।

जानकारी के अनुसार ठगा साह और उनके बहनोई रामकेश्वर साह सोए हुए थे। बीती रात करीब 11.30 बजे इन दोनों के कमरे में आग लग गई। और इसमें झुलस कर दोनों की मौत हो गई। जब तक लोगों को आग लगने का पता चलता, तब तक दोनों पूरी तरह से जल चुके थे।

दोनों की पहचान करने में भी मुश्किल हो रहा था। देर रात्रि ही सुप्पी थाना पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सुबह में परिजन को पुलिस ने शव सौंप दिया।

यह भी पढ़ें:  Basopatti News| Madhubani News| नवविवाहिता की गले में बांधी रस्सी, कर दी हत्या, बोरे में किया लाश को पैक, घर से 5 किमी दूर जलकुंभी में छुपाया...@20 घंटे बाद

बताया जा रहा है कि, ये लोग देर रात घर में सोए हुए थे। तभी अचानक से घर में आग लग गयी और इन लोगों को काफी देर से भनक लगी। घर के साथ दोनों व्यक्ति भी पूरी तरह जल गए और उनकी मौत हो गई है।

आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम है। वहीं, दमकल की गाड़ियां मौके पर कभी देर पहुंची। उससे पहले ही सब कुछ जलकर पूरी तरह खाक हो गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | CSP में अहले घुसे अपराधी, पिस्टल दिखाया, झोला में पांच लाख कैश भरा, निकले, दो अंतरजिला अपराधियो को रंगेहाथ ग्रामीणों ने दबोचा, दो फरार

आग लगने के कारणों का अब तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। एक ही परिवार के 2 लोगों की जलकर हुई मौत से परिवार में मातम का माहौल कायम है।

इधर, इस घटना के बाद लोगों का रो- रो कर बुरा है। वहीं, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं स्थानीय प्रशासन भी सुप्पी प्रखंड के मरपा ईश्वरदास गांव में पहुंचकर मामले की पड़ताल कर रही है। इस अगलगी की घटना में दोनों के मौत के बाद परिवार वालों को उचित मुआवजा दिलाने की भी मांग कर रहे हैं।


ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें