back to top
14 जुलाई, 2024
spot_img

Bihar Police में होगी बंपर बहाली, होंगे 21391 Constable बहाल, मिलेंगी इतनी सैलरी, जानिए कब से करना है आवेदन

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार पुलिस में शामिल होनेवाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस में कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 21391 काॅन्‍स्टेबलों की भर्ती की जाएगी।

केंद्रीय चयन पर्षद ने बिहार पुलिस में कांस्टेबल की बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बिहार पुलिस में 21391 कांस्टेबलों की भर्ती निकाली गई है। इसके  बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 21391 पदों पर भर्ती होगी।

चयन पर्षद ने कॉन्‍स्टेबल भर्ती (Bihar Police New Vacancy 2023) के लिए आवेदन की तारीख भी घोषित कर दी है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जून 2023 से शुरू होगी। उम्मीदवारों को सीएसबीसी वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर आवेदन करना होगा।

बिहार पुलिस कॉन्‍स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 जुलाई 2023 है। लिखित परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा पास करेंगे, उन्हें फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में 30 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए असफल घोषित किए जाएंगे।

इस बहाली प्रक्रिया से बिहार पुलिस के सिपाही संवर्ग में जिला पुलिस, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस समेत अन्य इकाइयों में पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों की सीधी नियुक्ति की जाएगी। विज्ञापन में भर्ती से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई है।

जानकारी के अनुसार,बिहार पुलिस में बड़ी संख्या में सिपाहियों की बहाली शिक्षक बहाली के बाद होगी। इसके लिए केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने सिपाही भर्ती (Sipahi Bharti) के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है।

विज्ञापन संख्या 01/2023 के माध्यम से जानकारी दी गई है कि 21,391 पदों पर बिहार पुलिस में सिपाही के पदों के लिए बहाली निकाली गई है। 20 जून 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 20 जुलाई 2023 रखी गई है।

कॉन्‍स्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवारों का इंटर पास होना अनिवार्य है। इन्हें बतौर वेतनमान-3, 21,700-69,100 रुपये मिलेंगे। लिखित परीक्षा पर फाइनल लिस्ट नहीं बनेगी बल्कि ये शारीरिक दक्षता के लिए क्वालिफाइंग होगी। लिखित परीक्षा में 30 फीसदी से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट के लिए असफल घोषित किए जाएंगे।

भर्ती के लिए सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के पुरुषों और महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल है। वहीं, अधिकतम उम्र 25 वर्ष रखी जाएगी।

कॉन्‍स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। प्रश्न-पत्र हल करने के लिए दो घंटे का समय होगा। कुल 100 प्रश्न होंगे। जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा।

लिखित परीक्षा का स्तर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की 10वीं कक्षा (Matric) अथवा उसके समकक्ष स्तर का होगा। लिखित परीक्षा में हिंदी,अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल,नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र),विज्ञान( भौतिकी, रसायन शास्त्र, प्राणि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान) और सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मामले से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।

जरूर पढ़ें

6 बच्चों की मां की दर्दनाक मौत! Darbhaga के बिरौल में प्रसव के बाद मौत

6 बच्चों की मां की मौत ने मचा दी हलचल! डिलीवरी के बाद रास्ते...

Darbhanga SSP Jagunath Reddy उतरे सड़क पर, अवैध शराब, हथियार, ड्रग्स की तस्करी पर बड़ा वार –

दरभंगा, देशज टाइम्स (DeshajTimes)। जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए...

Darbhanga में पानी संकट का चुटकी में निदान…DM Kaushal Kumar का हाई अलर्ट, 24 घंटे में टूटे चापाकलों की मरम्मत और टैंकर से पानी!

दरभंगा में जल संकट पर प्रशासन एक्शन में! डीएम कौशल कुमार ने दिए सख्त...

जाले रतनपुर सहलेश स्थान के पास भीषण हादसा, ऑटो-बाइक की टक्कर! दो युवकों की हालत नाजुक

Key Highlights):रविवार शाम जाले में मौत से जंग लड़ते दिखे दो युवक –अर्जुन और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें