बिहार का मौसम अब चक्रवात के बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदल सकता है। मौसम विभाग ने इसे लेकर जानकारी देते हुए अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार, Bihar में Weather पर सर्द पछुआ का दौर जारी रहेगा। वहीं, मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गयी है कि आने वाले दिनों में ठंड का मिजाज (There will be severe cold in Bihar after 15) कैसा होगा। पढ़िए पूरी खबर
पछुआ हवा के प्रभाव के बढ़ने से अधिकतर जिलों के न्यूनतम तापमान में आने वाले दिनों में और भी ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 दिसंबर तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। 15 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद ठंड बढ़ेगी और शीतलहर की भी संभावना है।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राज्य के विभिन्न भागों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। राज्य के 33 जिलों में घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर का असर भी देखने को मिलेगा। बिहार में चक्रवातीय तूफान ‘मिचौंग’ का असर खत्म होने के साथ ही आसमान साफ हो चुका है।
लगातार तीसरे दिन भी पछुआ हवा चल रही है। इसकी वजह से प्रदेश में ठंड अच्छे से महसूस होने लगी है। शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात राज्य में रात का औसत तापमान इस सीजन का अब तक का सबसे कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान सुबह के समय अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। वहीं अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं हैं। वहीं इस दौरान आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि राज्य के अधिकांश इलाकों में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। राज्य के उत्तर पश्चिम हिस्से यानी पश्चिमी, पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, और गोपालगंज का न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व दक्षिण मध्य के जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे के दौरान गया जिला सबसे ठंडा रहा। गया का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना समेत 26 जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे दिन प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा।
पछुआ हवा के प्रभाव के बढ़ने से अधिकतर जिलों के न्यूनतम तापमान में आने वाले दिनों में और भी ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 दिसंबर तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। 15 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद ठंड बढ़ेगी और शीतलहर की भी संभावना है। बिहार में अगले 24 घंटे के दौरान पटना का मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह और रात के समय कोहरा देखने को मिल सकता है।