spot_img

Bihar Politics News | Lok Sabha Elections 24 | दिल में होली जल रही है…

हे होली के रंग में दिल का लहू ये किसने मिला दिया | आयी बहार कलियां खिलीं तो गुलशन जला दिया | दिल में होली जल रही है |दिल में होली जल रही है | यही है बिहार की पॉलिटिक्स जो चुनाव से पहले ही रंगीन हो चला है। बीते हुए लम्हों की कस क साथ तो होगी...मगर हालात, पिचकारी में रंग भरेगा कौन? कारण, खुद का परिवार तोड़ा, जिस परिवार में गए, उसने साथ छोड़ा अब, पारस दोराहे पर हैं। हालात, मांझी और कुशवाहा के भी खामोश हैं नजारे...एक बार मुस्कुरा दो...मगर एक सीट और चाहत पाले अनेक...। कैसे होगा? ये कुर्सी की चमक, ये सत्ता की दमक, ये सीटों के खौलते-तौलते तराजू...सबकुछ सरकार तुम्है से है...मेरा व्यापार तुम्है से है...लेकिन केवट बनेगा कौन...यहां तो शुरूआत ही इस्तीफे से है...

spot_img
- Advertisement -

Bihar Politics News | दिल में होली जल रही है…जहां हरियाणा में खेल। तो बिहार भी हुआ बे-मेल। भले, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी दिल्ली से लौट आए हैं। उनका पूरा फोकस बिहार की चालीस सीटों पर विजयी लक्ष्य का है लेकिन, पारस पर पार्श्व संगीत की आती दुखती गीत, अच्छे संकेत नहीं हैं। भले, अभी तक पशुपति पारस ने सिर्फ मंत्री पद छोड़ा है। एनडीए में उनकी जगह है या नहीं, इसका फैसला वह पटना लौटकर करने वाले हैं। ऐसे में, आज की शाम होना है जो…राजद ने दरवाजे खोल दिए हैं। 

- Advertisement -

Bihar Politics News | तो क्या, इंडिया गठबंधन को इसी दो फाड़ का इंतजार है

बात की शुरूआत हरियाणा से। जहां, बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूट गया। सरकार भी बदल गईं। खट्‌टर लोकसभा चुनाव के अखाड़े में उतर गए। नए सीएम सामने आ गए। यहां बिहार में क्या हो रहा। राजद ने खुला ऑफर बांट दिया। वह भी एक नहीं तीन घटक दलों के बीच। तो क्या, इंडिया गठबंधन को इसी दो फाड़ का इंतजार है जहां उसकी सीट शेयरिंग का ऐलान नहीं हुआ है।

- Advertisement -

Bihar Politics News | क्योकि, पहले आस थी चिराग की वह नहीं टूटे। गदगद हैं। अब पारस हैं।

क्योकि, पहले आस थी चिराग की वह नहीं टूटे। गदगद हैं। अब पारस हैं। हालांकि, राजद ने शुरूआती भाव उन्हें नहीं दिया। लेकिन, जैसे जैसे चुनाव की सरगर्मी बढ़ रही। ताव तेज हो रहा है। सो…..जहां,जेजेपी को आशंका थी कि उनके विधायक टूटेंगे। वहीं, आशंकित पारस भी हैं, क्या होगा, भतीजा क्या करेगा। घर तोड़ लेगा या कुछ छोड़ेगा भी…देखते हैं…यहां तो…

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Metro: पटना का 'कमांड सेंटर' तैयार, जानें कैसे हर यात्री का सफर होगा सुरक्षित और तेज!

Bihar Politics News | क्योंकि यह सीट इस वजह से खास है क्योंकि सीएम नीतीश कुमार के अनुरोध पर भाजपा ने

भले, देखिए ना जिस सीट पर भाजपा से रमा देवी जीतती आई हैं। वह सीट जदयू के खाते में चली गई है। यह आपसी तालमेल का नमूना है जहां शायद अब बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी और पूर्व सांसद लवली आनंद जेडीयू की टिकट पर शिवहर सीट से चुनाव लड़े। क्योंकि यह सीट इस वजह से खास है क्योंकि सीएम नीतीश कुमार के अनुरोध पर भाजपा ने शिवहर सीट जेडीयू को दी है। मगर, यहां तो दिल में होली जल रही है…

Bihar Politics News | समस्या NDA में हैं।

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा बिहार महागठबंधन में जल्द ही सीटों का बंटवारा करेंगे। हमारे गठबंधन में कोई समस्या नहीं। समस्या NDA में हैं। वहां सिर फुटव्वल हो रहा है। पशुपति पारस के साथ धोखा हुआ। भाजपा ने पहले उनकी पार्टी तोड़ी, अब उन्हें भी साइड लगा दी। उपेन्द्र कुशवाहा और मांझी को एक एक सीट देकर सलटा दिया।

Bihar Politics News | बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों को धोखा दिया है

आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने खुला ऑफर देते हुए कहा कि पहले यह लोग तय करें कि उनको एनडीए में रहना है या नहीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कल सीट बंटवारे के एलान के समय उपेंद्र कुशवाहा बीजेपी दफ्तर भी नहीं गए थे। उनको एक सीट दी गई है इसलिए नाराज हैं। मांझी का भी अपमान किया गया क्योंकि उनको भी सिर्फ एक सीट दी गई है। पशुपति पारस को एक भी सीट नहीं दी गई। बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों को धोखा दिया है।

Bihar Politics News | वो कब सीट का बंटवारा करेंगे हम नहीं जानते

वहीं, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी आज दिल्ली से पटना पहुंचते ही जमकर जीत का दावा किया। कहा, एनडीए के उम्मीदवार ही इस बार 40 में से 40 सीट जितेंगे।महागठबंधन पर तंज कसते कहा, वो कब सीट का बंटवारा करेंगे हम नहीं जानते। वह मैदान में किसी उम्मीदवार को कहीं से भी उतार दें उन्हें सफलता नहीं मिलने वाली है।

यह भी पढ़ें:  Nitish Kumar Resignation: 20 साल के CM कार्यकाल का भावुक अंत, नीतीश का इमोशनल अंदाज देखकर हर कोई भावुक, जानिए

Bihar Politics News | ये चुप्पी और एनडीए को फर्क नहीं

डिप्टी सीएम ने कहा, महागठबंधन किसी भी तरह के उम्मीदवार को मैदान उतारेगी तो भी एनडीए गठबंधन को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। वहीं केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के इस्तीफा देने के सवाल पर सम्राट चौधरी ने चुप्पी साध ली। इस पर किसी भी तरह का जवाब नहीं दिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Sand Mining: बिहार में बालू घाटों की अड़चनें दूर, निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार

Bihar Politics News | ताजा यही हैं, कुशवाहा की चली है

मगर ताजा हालात यह हैं कि अब उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी दूर है। विनोद तावड़े के साथ बैठक के बाद कहा जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ‘आरएलएम ‘ को एक लोकसभा के अलावा एक विधान परिषद की सीट भी दी मिलेगी। इसको लेकर कुशवाहा ने पोस्ट भी किया है।

कुशवाहा ने पोस्ट में लिखा है कि आज मेरे दिल्ली आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रभारी श्री विनोद तावड़े जी से मुलाकात हुई। हमने बिहार की सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा की।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar CM Nitish: नीतीश कुमार का इस्तीफा, एक युग का बड़ा विराम, बिहार की सियासत में भूचाल, CM पद से दिया इस्तीफा

नीतीश कुमार का इस्तीफा: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने...

Jamui News: जमुई में पुलिस भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, महिला दारोगा-चौकीदार निलंबित

Police Corruption: बिहार पुलिस की छवि पर एक बार फिर दाग लगने की ख़बर...

Bihar CM: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, कहा- अगले मुख्यमंत्री ‘रामजी’ होंगे, नीतीश पर भी साधा निशाना

Bihar CM: बिहार की राजनीति में इन दिनों उथल-पुथल चरम पर है, जहां नई...

Nitish Kumar Resignation: 20 साल के CM कार्यकाल का भावुक अंत, नीतीश का इमोशनल अंदाज देखकर हर कोई भावुक, जानिए

Nitish Kumar Resignation: बिहार की सियासत में आज एक बड़ा पन्ना पलट गया। जिस...