spot_img

Bihar News | Bihar Politics | Bihar Floor Test | Nitish Kumar | Tejashwi Yadav | RJD | HAM | BJP | कैमरामैन फोकस करो…

बिहार की ये बदलती तस्वीर। सिलवट। शिकन। यहां सब है...फिर ऐसी तस्वीर के टुकड़े नहीं जोड़े जाते..। सवाल यही, ये क्या है... उधार में है या जमींन की पैदाइश है। बहुत ऊंची ये सिंहासन हर घड़ी खतरे में, क्यों है?

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Bihar News | Bihar Politics | Bihar Floor Test | Nitish Kumar | Tejashwi Yadav | RJD | HAM | BJP | कैमरामैन जल्दी फोकस करो……कैमरामैन जल्दी फोकस करो…अरे दौड़ों जल्दी, पहुंचो, फोकस करो…पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के आवास पर ये पहुंच चुके हैं, इधर देखो कैमरामैन…उधर फोकस करो…बीजेपी के ये कौन विधायक हैं जो प्रशिक्षण शिविर में नहीं पहुंचे हैं।

- Advertisement -

Bihar News | Bihar Politics | Bihar Floor Test | लेकिन चर्चा है कि कुछ विधायक नहीं पहुंचे हैं

अरे…कैमरामैन उधर फोकस करो…देखो…खेला होगा, खेल होगा, जिन्न निकलेगा… ये बयान दे कौन रहा है… विधायकों, नेताओं ने ये कैसा अलग ही माहौल बनाए हुए हैं। कैमरामैन जरा जल्दी फोकस करो …फ्लोर टेस्ट से पहले पटना और बोधगया में में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। जदयू-राजद ने अपने अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। भोज का भी आयोजन हो रहा है। लेकिन चर्चा है कि कुछ विधायक नहीं पहुंचे हैं। 

- Advertisement -

Bihar News | Bihar Politics | Bihar Floor Test | क्या होने वाला है…खेल बिगाड़ कौन रहा है…

कैमरामैन जल्दी फोकस करो…..देखो ये अफवाह कहां से आ रही। कौन उड़ा रहा। कौन हवा दे रहा। किसकी मौज है। कौन ताकतवर है। मामला, उस स्तर उस लेवल पर है पहुंच चुका है जहां दस करोड़ रुपए वाला खेल बिहार विधानसभा में जदयू, भाजपा और नीतीश कुमार का खेल बिगाड़ सकता है। ये खेल कौन खेला कर रहा। इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है, कैमरामैन जरा जल्दी फोकस करो… यह 12 फरवरी को क्या होने वाला है। विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार विश्वासमत प्रस्ताव पेश करेंगे तो क्या होगा? खेला होगा…खेला होगा…मगर कैसे…अरे ये क्या…

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बक्सा में 'दहाड़ेगी' बिहार की बाघिन, 2 अक्टूबर को जंगल में होगी वापसी! पढ़िए -एक नए युग की शुरुआत - आबादी और रेडियो कॉलर

Bihar News | Bihar Politics | Bihar Floor Test | ये कौन किसके घर पहुंचा है…काफी स्वस्थ हैं अच्छा खेल करेंगे

कैमरामैन जरा जल्दी फोकस करो…बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले शनिवार को बलरामपुर से माले विधायक महबूब आलम जीतन राम मांझी से मुलाकात करने पहुंच चुके हैं। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में मुलाकात हो रही है। कैमरामैन जरा जल्दी फोकस करो… कहा जा रहा है कि लालू प्रसाद ने मांझी को मनाने के लिए माले विधायक को दूत बनाकर भेजा है। सियासी गलियारे में एक बार फिर मांझी के पाला बदलने की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि हम ने किसी भी तरह के सियासी खेल से इनकार किया है। लेकिन,महबूब आलम की पार्टी लालू यादव के साथ हैं। अपने विरोधी एनडीए के नेता जीतन राम मांझी से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया। कहा कि हाल चाल जानने आए थे। काफी स्वस्थ हैं अच्छा खेल करेंगे।

Bihar News | Bihar Politics | Bihar Floor Test | अपना आखिरी दांव चल दिया है

कैमरामैन जरा जल्दी फोकस करो…पिछले पंद्रह मिनट से वहां बैठक चल रही है।‌ वहीं इस बात को लेकर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि महबूब आलम हमारे पुराने मित्र हैं और वह अक्सर यहां आते रहते हैं।‌ वैसे,नई सरकार के गठन के बाद से ही राजद और कांग्रेस फ्लोर टेस्ट से पहले बड़े खेल का दावा कर रहा था। वैसे, बड़े सियासी खेल की अटकलों के बीच लालू प्रसाद ने अपना आखिरी दांव चल दिया है।

Bihar News | Bihar Politics | Bihar Floor Test | ये रिजॉर्ट पॉलिटिक्स तो बिहार में कभी नहीं देखा

अब जब बीजेपी का कोई भी नेता पटना में मौजूद नहीं है तो लालू ने अपनी सियासी चाल चलते हुए बड़े ऑफर के साथ अपने दूत के रूप में माले विधायक को मांझी को मनाने के लिए भेजा है। ऐसे में सवाल है, क्या सही में बिहार में बड़ा खेल होने वाला है? ये रिजॉर्ट पॉलिटिक्स तो बिहार में कभी नहीं देखा। बीजेपी के अपने विधायकों के साथ बोधगया के कन्वेंशन में भाग लेने का प्रोग्राम क्या कहता है।

यह भी पढ़ें:  Madhepura Murder मधेपुरा में खूनी खेल! घर के पास टेंट मजदूर को मारी 2 गोलियां, ऑन द स्पॉट मौत

Bihar News | Bihar Politics | Bihar Floor Test | हालांकि, इसका जवाब कोई नहीं दे रहा

बातें हो रही हैं, चुपके-चुपके, बोधगया में विधायकों का रिजॉर्ट पॉलिटिक्स चल रहा है।हालांकि, इसका जवाब कोई नहीं दे रहा। क्या विधायक पटना में सेफ नहीं थे। अगर नहीं, बोधगया में कैसे रहेंगे? कांग्रेस अपने विधायकों को पहले दिल्ली ले गई। बिहार लौटने भी नहीं दिया। सीधे हैदराबाद ले जाया गया। कैमरामैन जरा जल्दी फोकस करो खबर यह भी आ रही है कि कांग्रेस के विधायकों की संख्या हैदराबाद में भी पूरी नहीं है। क्या चल रहा है वहां…

Bihar News | Bihar Politics | Bihar Floor Test | मगर, खेला कैसे? इसका फॉर्मूला

राजद के पास कुल 79 विधायक हैं। गठबंधन के पास मौजूद विधायकों की संख्या भी बहुमत से दूर है। मगर, दावा राजद का खेला वाला। मगर, खेला कैसे? इसका फॉर्मूला न लालू यादव ने बताया है, न तेजस्वी यादव ने। राजद के किसी दूसरे विधायक भी नहीं बता रहे। कैसे होगा खेला। राजद के विधायकों को कभी पटना बुलाया जा रहा है। हर परिस्थिति के लिए तैयार रहें, यही राजद विधायकों के लिए मैसेज है।

Bihar News | Bihar Politics | Bihar Floor Test | कौन बिका। किसने खरीदा। किसने सजाया मंडी। यह तो अभी पर्दे के पीछे है

सोमवार, 12 फरवरी को बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट है। आज शनिवार है। कल रविवार का दिन फिर पूरी रात। राज की नीति क्या कहती है। कैमरामैन कहां हो जरा जल्दी फोकस करो। गतिविधियां चल रहीं हैं। खरीद-बिक्री की बु आ रही। कौन बिका। किसने खरीदा। किसने सजाया मंडी। यह तो अभी पर्दे के पीछे है। 12 फरवरी को पर्दा हटेगा। जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार बहुमत परीक्षण से गुजरेगी तो क्या होगा…

Bihar News | Bihar Politics | Bihar Floor Test | भाजपा के 78 हैं। जदयू के 45, हम के 4 और एक निर्दलीय मिलाकर 128 विधायक

राजग के पास भाजपा के 78 हैं। जदयू के 45 विधायक। हम के 4 और एक निर्दलीय मिलाकर 128 विधायक। यानि कांग्रेस का वह दावा सीधे तौर पर खारिज… भाजपा उसके विधायकों को खरीदने की कोशिश में है। मगर क्यों? वह भी जब अगर जदयू के 45 विधायक सदन में सत्ता का समर्थन करेंगे। लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद का खेला वहीं समाप्त ना हो जाए। क्योंकि, दावा, जदयू के टूटने का है।

यह भी पढ़ें:  अरवल में घूसखोर कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार! जमीन के काम के लिए मांगे थे 20 हजार

Bihar News | Bihar Politics | Bihar Floor Test | वैसे, मौज में भाजपा है।

वैसे, मौज में भाजपा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में परिणाम का अंदाजा सामने आ गया है। इसबार चार सौ से पार। ऐसे में, कोई विधायक भला जोखिम ले। बीजेपी छोड़े कहना-समझना मुश्किल। लेकिन, कैमरामैन जरा जल्दी फोकस करो…ये कौन बीजेपी विधायक हैं जो प्रशिक्षण शिविर में बोधगया से नदारद हैं।

Bihar News | Bihar Politics | Bihar Floor Test | कैमरामैन जरा फोकस करो…

कैमरामैन जरा फोकस करो… बोधगया में बीजेपी के सभी विधायकों की प्रशिक्षण शिविर में पहुंचना अनिवार्य है।‌ ऐसे में, बेगूसराय से विधायक कुंदन सिंह बेगूसराय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ बेगूसराय में नजर क्यों आ रहे। वह बोधगया में विधायकों के प्रशिक्षण में शामिल क्यों नहीं हुए।‌ वह तो कह रहे हैं,मतभेद नहीं है।‌ सब एकजुट हैं।‌

Bihar News | Bihar Politics | Bihar Floor Test | आवास पर जदयू विधायकों की भोज है,फिर ये साइलेंट मोड में कौन है?

इधर, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर जदयू विधायकों की भोज है। मगर, कैमरामैन जरा फोकस करो ये सीएम नीतीश कुमार लगभग पांच मिनट से भी कम समय मंत्री श्रवण कुमार के क्यों रुके। इसी बीच जदयू के कई विधायकों का फ़ोन भी स्विच ऑफ बताया जा रहा है। ये साइलेंट मोड क्या है। जदयू के 10 विधायक भी इस बैठक से गायब तो नहीं हैं। कहा यही जा रहा। वैसे, दिल्ली से पटना लौटे जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने दावा किया कि नीतीश कुमार 12 फ़रवरी को बहुमत साबित करेंगे।‌ कहीं कोई बात नहीं है।‌ विपक्ष सिर्फ अफवाह फैला रहा है।‌ उन्होंने कहा कि जिनको डर है वही अफवाह फैला रहे हैं।‌

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में शर्मनाक वारदात: ड्यूटी कर रही ‘पुलिस दीदी’ -महिला सब-इंस्पेक्टर पर हमला – युवक ने की धक्का-मुक्की – जड़े थप्पड़| जानिए अब?

Bihar Police: पटना के फुलवारीशरीफ में 'रोको-टोको अभियान' के दौरान महिला सब-इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी पर सरेआम एक युवक ने हमला कर दिया। CCTV फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने #BiharPolice,#PatnaCrime,#PoliceAssault

बिहार में 1 लाख से ज़्यादा वार्ड सचिवों को मिलेगी खुशखबरी? नीतीश कुमार से मिलकर चौरसिया समाज ने रखी ये बड़ी मांग | बना...

Bihar Ward Sachiv: बिहार में 1,14,691 पूर्व वार्ड सचिवों ने अपनी सेवा बहाली और सम्मानजनक वेतनमान की मांग की। चौरसिया समाज ने पान विकास आयोग के गठन की अपील की। नीतीश कुमार ने आश्वा #BiharNews,#WardSachiv,#NitishKumar

बिहार में हवाई क्रांति! सोनपुर-अजगैबीनाथ में बनेंगे नए एयरपोर्ट, विमान मरम्मत के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भरता होगी खत्म

Bihar Aviation Policy: बिहार सरकार राज्य में पहली बार नई एविएशन पॉलिसी ला रही है। इसके तहत सोनपुर और अजगैबीनाथ में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनेंगे, साथ ही विमान मरम्मत और पायलट ट्रेनिंग जै #BiharNews,#AviationPolicy,#BiharDevelopment

Bihar MLC Election चुनाव में केजरीवाल का बड़ा दांव: बिहार में AAP ने बदले समीकरण, इन 4 सीटों पर उतारे प्रत्याशी! जानिए – DARBHANGA...

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव में अब मुकाबला और भी कड़ा हो गया है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 4 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर एनडीए, महागठबंधन और जन सुरा #BiharMLCElection,#AAPBihar,#BiharPolitics