मई,2,2024
spot_img

Bihar News | Bihar Politics | बिहार में फिर करवट….मौसम…गोचर…राजनीति…भविष्यवाणी…बुलाहट…खबर चर्चा में तो यही है

बिहार की खबर यही है। यहां फिलहाल, पॉलिटिक्स हॉट है। ग्रह-गोचर। चाल-नक्षत्र। किसी के भी ठीक नहीं। मौसम बदलने वाला है। डिनर के लजीज स्वाद का छौंका लग चुका है। फोन आना। नहीं उठाना। मोबाइल को साइलेंट मोड में डाल देना। उड़ जाना।हैदराबाद की बिरयानी खाना। उसी में डकार मारना। बदहजमी। गैस। सारी बीमारियां कहां से आ गईं। बिहार की आवो-हवा में वैसे भी प्रदूषण का तड़का पहले से है। फिर ये पॉलिटिकल प्रदूषण कौन फैला रहा है। किसकी शामत आई। क्या कहीं कोई घबराहट है। कोई बेचैनी के लक्षण। डॉक्टर कौन। इलाज किसके जिम्मे। वैसे,बिहार की राजनीति में नए अध्याय का संकेत जरूर है। भले,आरबीआई आम लोगों को झटके दे। 12 फरवरी के दिन सुबह 4:52 बजे शुक्र मकर राशि में गोचर करेगा ही। मौसम में भी करवट के संकेत है। सो, सावधान हो जाइए...इस नरक से निवारण दिलाएंगें साक्षात् देवो के देव महादेव। आइए, घी के दीये जलाते हैं...

spot_img
spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

spot_img

Bihar News | Bihar Politics | बिहार में फिर करवट…. मौसम… गोचर… राजनीति…भविष्यवाणी…बुलाहट…खबर चर्चा में तो यही है। कारण, बारह तारीख अब बस चार दिन ही शेष हैं। इस दौरान, क्या-क्या बदलेगा। क्या नहीं बदलेगा। क्या पूर्ववत रहेगा। किसकी गोचर अच्छी दिशा में, कहां किसका गोचर हो जाएगा खराब।

Bihar News | Bihar Politics |  कहते हैं, आज माघ महीने के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि है। उत्तराषाढा नक्षत्र। सिद्धि योग।

कहते हैं, आज माघ महीने के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि है। उत्तराषाढा नक्षत्र। सिद्धि योग। वणिज करण। और दिन गुरूवार है। आज मास शिवरात्रि व्रत है। नरक से निवारण दिलाएंगें साक्षात् देवो के देव शिव…महादेव की अराधना, सुखद पारिवारिक जीवन के लिए आज जरूरी है। संध्याकाल में भगवान् शिव-पार्वती जी के आगे घी का दीपक जलाएं। कारण, बिहार की पॉलिटिक्स भी घी के दीये की तरह जल तो रहे, मगर…रूक-रूक कर। यहां ठौर की तलाश है। कयासबाजी है। हुक्म के सिक्के हैं। करवट के संकेत है। बदलाव के सूत्र पिरोए जा रहे। अब देखिए ना…

Bihar News | Bihar Politics | बिहार में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है

बिहार का मौसम फिर करवट लेने वाला है। बिहार में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। राजधानी पटना समेत संपूर्ण प्रदेश में सुबह हल्के दर्जे का कोहरा छाया। वहीं, 12 और 13 फरवरी को बिहार के दस से अधिक जिलों में कुछ-कुछ स्थानों पर बारिश के आसार बने हुए हैं।

Bihar News | Bihar Politics | पर्वतीय इलाकों से आ रही सर्द पछुआ हवा…सिहरा रही, हमें भी आपको भी, इस राजनीति के सिलवटों को भी

पर्वतीय इलाकों से आ रही सर्द पछुआ हवा के कारण सुबह-शाम कनकनी बनी रहेगी। इसके कारण राजधानी समेत प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। पछुआ हवा की गति 15-25 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। इन मौसमी प्रभावों के कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री गिरावट आ सकती है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा।

Bihar News | Bihar Politics | अब शुष्क तो बिहार की राजनीति भी पड़ा, खड़ा है। अब देखिए ना

अब शुष्क तो बिहार की राजनीति भी पड़ा, खड़ा है। अब देखिए ना। महागठबंधन से हुए नीतीश। बीजेपी से हाथ मिला लिए। अब, 12 फरवरी को इस एनडीए का फ्लोर टेस्ट है। अब दिक्कत यह, इस फ्लोर पर कौन-कौन है। कौन उतर चुका है। किसे चढ़ाने की तैयारी है। अंदरखाने पक क्या रहा।

Bihar News | Bihar Politics | विपक्ष तो ताव खाए बैठा है। साहेबजी, बहुत हुआ। बहुत किया।

विपक्ष तो ताव खाए बैठा है। साहेबजी, बहुत हुआ। बहुत किया। जितनी उन्होंने कक्षा पास नहीं की उससे अधिक तो आप सीएम की शपथ ले चुके। बगैरह-बगैरह। खैर, क्या सचमुच बिहार में अब खेला होगा। तेजस्वी ने तो यही कहा था, बिहार में खेला अभी बाकी है।  फ्लोर टेस्ट से पहले हैदराबाद की बिरयानी खाते कांग्रेस के अलग ही भाव हैं। इधर, राजद के संपर्क में बीजेपी और जेडीयू के कई विधायक बताए जा रहे हैं।

Bihar News | Bihar Politics | डर है। अंदरखाने कहीं कोई कांच टूट ना जाए। आंच ना आ जाए

बीजेपी को भी डर है। अंदरखाने कहीं कोई कांच टूट ना जाए। आंच ना आ जाए। वैसे, इस आंच का फ्रिकर कहां। मगर, पगड़ी तो उछल ही जाएगी। वैसे भी, बीजेपी का यही क्रेज है। वह दोबारा किसी को चांस देती नहीं। चाहे बसुंधरा हो या भोपाल के मामाजी। अपने बिहार के मोदी जी। सो, खेला होने का डर सता रहा है बीजेपी को भी।

Bihar News | Bihar Politics | वैसे, इसे डिनर का न्यौता बताया जा रहा

शायद यही वजह है, या ताकत को और मजबूत सहेजने की कोशिश के बीच आनन-फानन में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर बीजेपी के तमाम विधायकों को बुला लिया है। वैसे, इसे डिनर का न्यौता बताया जा रहा। और कोई बात नहीं है।

Bihar News | Bihar Politics | खेला विपक्ष के घरों में होना है, इसलिए डर बना हुआ है

बीजेपी नेता कहते हैं, सम्राट चौधरी ने डिनर पर बुलाया है। खेला विपक्ष के घरों में होना है, इसलिए डर बना हुआ है। महागठबंधन में बहुत भारी टूट होने वाली है। भाजपा लगातार संगठन विस्तार में लगी रहती है। इसी पर यह बैठक है। साथ में भोजन वह भी लजीज। तेजस्वी ख्याली पुलाब पका रहे हैं पकाने दीजिए। हमलोग भारी बहुमत में हैं 12 फरवरी को सिद्ध करके दिखाएंगे। बीजेपी विधायकों को फोन आने की बात सामने आ रही है? क्या आपको फोन आया है? पूछे जा रहे। वैसे…। भविष्यवाणी लेकर यह भी मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Sadar News| आग में लहका खरुआ और शीशो, लाखों की संपत्ति राख, मवेशी भी जिंदा मरी

Bihar News | Bihar Politics | उपेंद्र, जीतनराम और चिराग 2014 और 2015 में

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर कहते हैं, उपेंद्र कुशवाहा, जीतनराम मांझी और चिराग पासवान 2014 और 2015 में भाजपा के साथ थे। इन दलों ने साथ में मिलकर चुनाव भी लड़ा। सबके पास ये अवसर है कि वो अपने साथ दूसरे दलों को जोड़ें और बिहार की राजनीति की ये सच्चाई रही है। ये नई घटना नहीं हो रही है। छोटे दल ये देखते हैं कि हमें एक सीट कहां मिल जाएगी कि हमारा व्यक्तिगत स्वार्थ कहां पूरा हो जाएगा?

Bihar News | Bihar Politics | महागठबंधन से मिल जाएगी, तो वह महागठबंधन में रहे। भाजपा से मिल जाएगी, तो भाजपा में चले जाएंगे

अगर जीतन राम मांझी की पार्टी है, तो वो ये देख रहे हैं कि हमें एक सीट कहां मिल जाएगी। महागठबंधन से मिल जाएगी, तो वह महागठबंधन में रहे। भाजपा से मिल जाएगी, तो भाजपा में चले जाएंगे। यही हाल उपेंद्र कुशवाहा का भी है, जिसने भी उनको दो टिकट दे दिया, वह उसी साइड चले जाएंगे। लोजपा पार्टी भी दो धड़ों में है, कौन रहता है, क्या होता है ये उनका इंटरनल मैटर है और राजनीति में सामान्य बात है। लोकतंत्र में, चुनावी राजनीति में ये सब होते रहता है, इसे बहुत ज्यादा गंभीरता से मैं नहीं लेता हूं।

Bihar News | Bihar Politics | मुश्किलें तो यहां जरूर हैं…बुलावा जो आया है, जाना तो पड़ेगा

वैसे,रेलवे में जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बीच दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले पर 9 फरवरी को सुनवाई होनी है। कोर्ट ने इस मामले में आरोपी राबड़ी देवी और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती को 9 फरवरी को उपस्थित होने का निर्देश दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद राबड़ी देवी और मीसा भारती बुधवार शाम को दिल्ली में है।

Bihar News | Bihar Politics | मांग वही है, कब देंगे, अब दे दीजिए, हर क्षेत्र में बेहतर काम हुआ…17 महीनें?

जदयू कोटे से बने योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव कहते हैं, बिहार को केंद्र से विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज मिलना चाहिए। बिहार इसकी पूरी पात्रता रखता है। बिहार ने बीते दिनों सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में हर क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है। सवाल है। ये बीते दिन कब के हैं। वो बनाम सत्रह महीना तो नहीं ही हो सकता।

Bihar News | Bihar Politics | अब राहुल गांधी का पीएम मोदी की जाति को लेकर बड़ा हमला…बवेला तो मचेगा ही…पूछे ही गए ऐसे सवाल

अब, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पीएम मोदी पर फिर से नए मुद्दे लेकर हमलावर हैं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी की जाति पर सवाल करके नई बहस छेड़ दी है। इनका दावा है। पीएम मोदी का जन्म सामान्य जाति में हुआ था।


Bihar News | Bihar Politics | क्योंकि उनका जन्म ओबीसी में हुआ ही नहीं

मोदी का जन्म कोई ओबीसी वर्ग में नहीं हुआ था, बल्कि गुजरात की तेली जाति में वे पैदा हुए थे। इस समुदाय को बीजेपी ने साल 2000 में ओबीसी का टैग दिया था। मगर मोदी की केंद्र सरकार कभी जातीय जनगणना नहीं होने देंगी। क्योंकि उनका जन्म ओबीसी में हुआ ही नहीं, उनका जन्म तो सामान्य जाति में हुआ है।

Bihar News | Bihar Politics | खरगे जी भी कहां मानेंगे, विपक्ष के 411 विधायकों को समेट लिया 

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे मोदी सरकार पर हमला करते कहते हैं, लोगों को डरा-धमकाकर पैसा वसूल रही है यह सरकार। यह पैसा लोकतंत्र को खत्म करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी तरह से उन्होंने विपक्ष के 411 विधायकों को अपनी तरफ कर लिया।

Bihar News | Bihar Politics | कांग्रेस को बाबा का बड़ा करंट…

अब देखिए ना,इसी बीच महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा। कांग्रेस कोटा से प्रदेश में मंत्री रहे बाबा सिद्दीकी का इस्तीफा सामने आ गया। अब वो अजीत पवार गुट में शामिल होंगे। ऐसी उम्मीद है।

Bihar News | Bihar Politics | पद तो बड़ा था, मगर

बाबा सिद्दिकी महाराष्ट्र में कांग्रेस से 1999, 2004 और 2009 में लगातार तीन बार विधायक रहे, और उन्होंने खाद्य और नागरिक आपूर्ति, श्रम और एफडीए राज्य मंत्री (2004-08) के रूप में भी काम किया था और इससे पहले लगातार दो बार (1992-1997) नगर निगम पार्षद के रूप में भी काम किया था। वह वर्तमान में मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Salman Khan Firing Case| सलमान खान के घर फायरिंग में हथियार सप्लाई करने वाला अनुज थापन ने की Police Custody "Lockup"में खुदकुशी

Bihar News | Bihar Politics | अब, 12 फरवरी के दिन बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम में तेजी, उलटपुलट है तो इसी दिन, ये भी होना ही है…

अब, 12 फरवरी के दिन बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम में तेजी, उलटपुलट है तो इसी दिन सुबह 4:52 बजे शुक्र मकर राशि में गोचर करेगा। यह गोचर 7 मार्च 2024 तक रहेगा। इस दौरान, विभिन्न राशियों पर इसका अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। इन राशियों की चपेट में सभी आएंगें। आप भी। हम भी। ये भी। तो आइए आप भी जानिए किन इन राशियों पर क्या पड़ने वाला है प्रभाव…

 

Bihar News | Bihar Politics | आपके दसवें भाव में गोचर, आपके नौवें भाव में गोचर

मेष राशि: शुक्र आपके दसवें भाव में गोचर करेगा, जो आपके करियर और पेशेवर जीवन को प्रभावित करेगा। इस दौरान आपको पदोन्नति या नौकरी में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। वृषभ राशि: शुक्र आपके नौवें भाव में गोचर करेगा, जो आपके भाग्य, शिक्षा और यात्रा को प्रभावित करेगा। इस दौरान आपको विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है।

Bihar News | Bihar Politics | आपके आठवें भाव में गोचर, आपके सातवें भाव में गोचर

मिथुन राशि: शुक्र आपके आठवें भाव में गोचर करेगा, जो आपके स्वास्थ्य, धन और गुप्त मामलों को प्रभावित करेगा। इस दौरान आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। कर्क राशि: शुक्र आपके सातवें भाव में गोचर करेगा, जो आपके वैवाहिक जीवन, व्यवसायिक साझेदारी और रिश्तों को प्रभावित करेगा। इस दौरान आपके रिश्तों में मधुरता आएगी।

Bihar News | Bihar Politics | आपके छठे भाव में गोचर, आपके पांचवें भाव में गोचर

सिंह राशि: शुक्र आपके छठे भाव में गोचर करेगा, जो आपके स्वास्थ्य, प्रतिस्पर्धा और नौकरी को प्रभावित करेगा। इस दौरान आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। कन्या राशि: शुक्र आपके पांचवें भाव में गोचर करेगा, जो आपके शिक्षा, प्रेम, और संतान को प्रभावित करेगा। इस दौरान आपको शिक्षा में सफलता मिलेगी।

Bihar News | Bihar Politics | आपके चौथे भाव में गोचर, आपके तीसरे भाव में गोचर

तुला राशि: शुक्र आपके चौथे भाव में गोचर करेगा, जो आपके घर, परिवार और माता-पिता को प्रभावित करेगा। इस दौरान आपके घर में खुशी और समृद्धि का माहौल रहेगा।वृश्चिक राशि: शुक्र आपके तीसरे भाव में गोचर करेगा, जो आपके संचार, यात्रा और छोटी दूरी की यात्राओं को प्रभावित करेगा। इस दौरान आपको यात्रा का मौका मिल सकता है।

Bihar News | Bihar Politics | आपको धन लाभ, आपका बढ़ेगा आत्मविश्वास

धनु राशि: शुक्र आपके दूसरे भाव में गोचर करेगा, जो आपके धन, वाणी और परिवार को प्रभावित करेगा। इस दौरान आपको धन लाभ होगा। मकर राशि: शुक्र आपके लग्न भाव में गोचर करेगा, जो आपके व्यक्तित्व, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास को प्रभावित करेगा। इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कुंभ राशि: शुक्र आपके बारहवें भाव में गोचर करेगा, जो आपके खर्च, विदेशी यात्रा और गुप्त शत्रुओं को प्रभावित करेगा। इस दौरान आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए।

Bihar News | Bihar Politics | पाकिस्तान में आज आम चुनाव हो रहे हैं

अब कुछ विदेश की बात। पाकिस्तान में आज आम चुनाव हो रहे हैं। नवाज और भुट्‌टों के बीच सीधी लड़ाई बताई जा रही है। कांटे की टक्कर है। हिंसा और आतंकवाद के बीच लोग मतदान भी कर रहे हैं। इसके लिए 26 करोड़ बैलेट पेपर छापे गए हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Aurangabad Road Accident| दो बाइक में सीधी टक्कर, महिला समेत 3 की मौत

Bihar News | Bihar Politics | सीधी लड़ाई, आन पर बन आई

तहरीक-ए- इंसाफ पार्टी के मुखिया इमरान खान जेल में हैं। इस बार चुनाव में मुख्य मुकाबला नवाज शरीफ की पार्टी मुस्लिम लीग ‘एन’ और बिलावल भुट्टो की पार्टी पीपीपी (पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी) के बीच है। पाकिस्तान की अपनी चुनावी परंपरानुसार आज ही रिजल्ट भी आ जाएगा, जिसपर भारत के साथ पूरी दुनिया की नज़र भी टिकी है।

Bihar News | Bihar Politics | पाकिस्तान की चुनावी परंपरा भारत से इस मामले में भी अलग है कि

जानकारी के अनुसार, नई सरकार चुनने के लिए भारत के विपरीत पाकिस्तान में आज भी बैलेट पेपर से चुनाव होता है। पाकिस्तान की चुनावी परंपरा भारत से इस मामले में भी अलग है कि वहां जिस दिन चुनाव होता है, उसी दिन रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाता है। पाकिस्तान की कुल 22 करोड़ की जनसंख्या में से 12.69 करोड़ मतदाता नई सरकार के चुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

Bihar News | Bihar Politics | लालकृष्ण से नीतीश की मुलाकात…

भारत में विपक्ष की लगातार मांग है। चुनाव आयोग से अपील है। एकबार बैलेट पेपर से चुनाव कराइए। मगर, विदेशों से सीख कहां लेने को इस मामले में देश तैयार है। इधर, आज नीतीश कुमार ने बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी से भी मुलाकात की है।

Bihar News | Bihar Politics | आगामी फ्लोर टेस्ट, मंत्रिमंडल विस्तार और लोकसभा चुनाव

नीतीश कुमार और बीजेपी के बीच गठबंधन को मजबूत करने की यह कोशिशें मानी जा रहीं। आगामी फ्लोर टेस्ट, मंत्रिमंडल विस्तार और लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। वैसे, अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन नीतीश कुमार का यह दौरा बिहार की राजनीति में नए अध्याय का संकेत दे सकता है।

Bihar News | Bihar Politics | वैसे, आम लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है।

वैसे, आम लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है। आरबीआई (RBI) ने सस्ते लोन की उम्मीद तोड़ दी। अंतरिम बजट में कोई सौगात नहीं मिलने के बाद आम लोगों को आरबीआई (RBI) से भी बड़ा झटका मिला है। सस्ते लोन की उम्मीदों पर आरबीआई (RBI) ने पानी फेर दिया है।

Bihar News | Bihar Politics | महंगाई दर के लक्ष्य को 4 प्रतिशत पर स्थिर रखा है

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shakti kant Das) ने कहा कि आरबीआई की एमपीसी ने महंगाई दर के लक्ष्य को 4 प्रतिशत पर स्थिर रखा है। इसे इस साल और घटाने पर फोकस है। 2024 की पहली मौद्रिक नीति की घोषणा की है। इसमें रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Bihar News | Bihar Politics | रेपो रेट को कम नहीं किया, 6.75 प्रतिशत पर ये बरकरार

आरबीआई ने मौद्रिक नीति समीक्षा के निर्णयों के तहत रेपो रेट को कम नहीं किया। यानी रेपो रेट 6.50 प्रतिशत पर ही स्थिर है। मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (MSF) और बैंक रेट (Bank Rate) 6.75 प्रतिशत पर बरकरार है।

Bihar News | Bihar Politics | लो निंदा प्रस्ताव भी आ गया है, उनके पास अब मुद्दे नहीं बचे हैं।

लो निंदा प्रस्ताव भी आ गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के उस बयान की निंदा की है, जिसमें राहुल ने प्रधानमंत्री पर जातीय टिप्पणी की थी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता व लोकसभा सांसद रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर निजी टिप्पणी कर उन्हें अपमानित किया है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस हताश हो चुकी है। उनके पास अब मुद्दे नहीं बचे हैं। प्रधानमंत्री को देश के सभी वर्गों ने स्वीकार किया है जबकि कांग्रेस को देश की जनता ने नकार दिया है।

Bihar News | Bihar Politics | तो अंत यही है…खेला खत्म…

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा, कांग्रेस के लोग वंशवादी हैं। जमींदारी मानसिकता से काम करते हैं। यह मानसिकता उनके अंत का सूचक है। इसके आगे उन्होंने क्या कुछ कहा है यह रालोजद प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की बातों से जानिए। जहां कुशवाहा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है,महागठबंधन के कई एमएलए हमारे संपर्क में हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि 12 फरवरी को एनडीए सरकार बहुमत साबित कर देगी।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें