back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 13, 2026
spot_img

Sitamarhi : 23 अप्रैल को होने वाली थी शादी, शराब पीकर चला रहा था बाइक, तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement
सीतामढ़ी। बिहार में सीतामढ़ी जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई है। घटना बीती रात गोपालपुर गांव के समीप की है।
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि मृत युवक के पास से पुलिस को शराब की बोतल मिली है। पुलिस को आशंका है कि युवक शराब पीकर बाइक चला रहा था। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी निवासी सोनू कुमार और पकड़ी गांव निवासी विनय कुमार के रूप में की गई है। वहीं तीसरे युवक की अबतक पहचान नहीं की जा सकी है। बताया जा रहा है कि मृतक सोनू की शादी 23 अप्रैल को होने वाली थी। स्थानीय लोगो की माने तो तेज रफ़्तार की वजह से यह हादसा हुआ है, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि अन्य दो युवकों ने अस्पताल लाये जाने के दौरान दम तोड़ दिया था। इस घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। Three youths died due to road accident, fear of driving drun
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दिल्ली विश्वविद्यालय में Vande Mataram Guidelines का पालन, क्या हैं ये नए नियम?

Vande Mataram Guidelines: दिल्ली विश्वविद्यालय में हाल ही में हुए एक विशेष आयोजन ने...

महाशिवरात्रि 2026: इस पावन पर्व पर लक्ष्मी नारायण राजयोग का अद्भुत संयोग

Mahashivratri 2026: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला...

एंड्रॉइड 17 बीटा 1 की रिलीज टली: क्या हैं नई उम्मीदें और खासियतें?

Android 17: टेक जगत में हलचल मचाने वाली खबरों के बीच गूगल ने अपने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें