spot_img

Bihar Crime News| फिर चड्डी-बनियान गैंग… बांस के सहारे आतंक…

spot_img
- Advertisement -

Bihar Crime News| बिहार में फिर चड्डी-बनियान गैंग की एंट्री हुई है।…फिर उसी बांस के सहारे आतंक का नया अध्याय शुरू हो चुका है जहां…चड्डी-बनियान गैंग की जड़ आज तक खंगाली नहीं जा सकी। पूरे देश में इस गैंग की दहशत है। पूर्व से रहा है। हालांकि, बिहार में इस गैंग का आतंक कुछेक कम हो गया था। कई और तरह के गैंग एक्टिव हुए थे। लेकिन, फिलहाल बिहार की राजधानी पटना एकबारगी इस गैंग से दहल उठा है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

- Advertisement -

Bihar Crime News| पटना में इस गैंग का आतंक एकबारगी बीती रात

जहां, ताजा मामला, पटना में इस गैंग का आतंक एकबारगी बीती रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बेउर थाना क्षेत्र के ढनढना चक गांव में प्राइवेट कंपनी के एरिया मैनेजर आशुतोष कुमार के घर आ धमका। बांस के सहारे चड्डी-बनियान पहने बारह लोग एक के बाद एक करके घर में घुसते चले गए। सबकेे हाथ में पिस्टल थे। इसे चमकाते अपराधियों ने परिवार के हर सदस्य को बंधक बनाया और जमकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर चलते बने।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पुलिस अपराधियों के पास फूलों की माला लेकर नहीं जाएगी: मंत्री संतोष सुमन का बड़ा बयान, बिहार में गरमाई सियासत!

Bihar Crime News| चड्‌डी-बनियान पहने बारह अपराधियों ने घर में मौजूद पुरुषों के सिर पर पिस्टल रख दिया

जानकारी के अनुसार, इस दौरान चड्‌डी-बनियान पहने बारह अपराधियों ने घर में मौजूद पुरुषों के सिर पर पिस्टल रख दिया। महिलाओं के शरीर से मंगलसूत्र उतर लिए। हद तब हो गई। इस गिरोह के जाने के बाद पीड़ितों ने पुलिस को फोन किया, लेकिन किसी ने आना तो दूर फोन तक रिसीव नहीं किया।

यह भी पढ़ें:  बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का शाही जलवा! बेटी की शादी में दामाद को 2.5 करोड़ की Defender

Bihar Crime News| बांस लगाकर करीब बारह की संख्या में घुसे अपराधी, पूरी तरह शराब के नशे में

पीड़ित गृहस्वामी आशुतोष कुमार ने बताया कि घर के पीछे से बांस लगाकर करीब बारह की संख्या में घुसे अपराधी जो पूरी तरह शराब के नशे में घूत थे, घर में घुसे। पिस्टल दिखाया और धमकी देते कि जल्दी पैसा और गहना दो, नहीं तो गोली मार देंगे, लूटपाट शुरू कर दी। महिलाओं के शरीर से गहने उतरवा लिए। गोदरेज खोलकर पचास हजार कैश समेत डेढ़ लाख के जेवर लेते गए।

यह भी पढ़ें:  Encounter | मासूम भांजी से बलात्कार और हत्या के आरोपी दिलीप की एनकाउंटर में पुलिस ने दी सजा - ए -मौत

Bihar Crime News| गंभीर है पुलिस मगर फोन की किरकिरी के बाद…

इस दौरान बेउर थाना को बार-बार फोन करता रहा लेकिन रिस्पॉन्स नहीं मिला। बाद में 112 नंबर को फोन किया। फिर करीब रात 2 बजे पुलिस घर पर पहुंची। इस मामले को लेकर बेउर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि चोरी की घटना हुई है। वहीं, फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सिहाग ने मामले को गंभीरता से लिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर Bihar Education ! बिहार में अब स्कूल परिसर में ही खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों के भविष्य के लिए सरकार का मास्टर प्लान

Bihar Anganwadi: बिहार सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब ये केंद्र सरकारी स्कूलों के परिसर में ही बनेंगे। इससे बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा की बेहतर सुविधा#BiharAnganwadi,#SchoolEducation,#VBGRAMGScheme

अयोध्या जा रहे अखिलेश यादव को गिरिराज सिंह ने दिया नया नाम, बोले- ‘ये तो रमखुदइया हैं!’ | पढ़िए – DNA में रामभक्तों का...

Akhilesh Yadav Ayodhya: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सपा प्रमुख को 'रमखुदइया' बताते हुए उनकी दोहरी राजनीति पर सवाल उठाए।#AkhileshYadav,#GirirajSingh,#Ayodhya

गहरी दोस्ती | अक्सर साथ और अब सनसनी: पेड़ से लटकी मिली दो बहनों की लाश, रील बनाने का था शौक, क्या है...

Shahjahanpur News: यूपी के शाहजहांपुर में दो नाबालिग चचेरी बहनों के शव पेड़ से लटके मिले हैं। दोनों सोशल मीडिया पर रील बनाती थीं। पुलिस मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है और परिजनो#ShahjahanpurNews,#UPCrime,#NigohiIncident

Encounter | मासूम भांजी से बलात्कार और हत्या के आरोपी दिलीप की एनकाउंटर में पुलिस ने दी सजा – ए -मौत

West Bengal Encounter: पश्चिम बंगाल के पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना के आरोपी दिलीप रॉय को पुलिस ने सोमवार तड़के मार गिराया। अपनी ही 12 साल की भां#WestBengalEncounter,#DilipRoy,#UttarDinajpur