spot_img

Lichchavi Express| Bihar News | Train Accident In Bihar | लिच्छवी एक्सप्रेस से टकराया ट्रैक्टर, Muzaffarpur-Sitamarhi रेलखंड पर बड़ा हादसा, इंजन में फंसी ट्रॉली

spot_img
- Advertisement -

Lichchavi Express| Bihar News | Train Accident In Bihar | लिच्छवी एक्सप्रेस से टकराया ट्रैक्टर यह बड़ा हादसा Muzaffarpur-Sitamarhi रेलखंड पर हुआ है जहां इंजन में ट्रॉली फंस गई। बीती देर रात मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रेलखंड पर बेनीपुर ग्राम हाल्ट और रुन्नी सैदपुर स्टेशन के बीच रामबाग (धरहरवा) के पास यह बड़ा हादसा हुआ है जहां लिच्छवी एक्सप्रेस से एक ट्रैक्टर टकरा गया। समस्तीपुर डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

- Advertisement -

Lichchavi Express| Bihar News | Muzaffarpur-Sitamarhi रेलखंड पर 14006 डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस एक ट्रैक्टर से टकरा गई

जानकारी के अनुसार, Muzaffarpur-Sitamarhi रेलखंड पर 14006 डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस एक ट्रैक्टर से टकरा गई। ट्रैक्टर को ट्रेन की चपेट में आता देख ट्रैक्टर चालक गाड़ी से कूद गया। इससे वह बाल-बाल बच गया। मगर घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। टकराने के बाद ट्रैक्टर का इंजन तो आगे निकल गया, मगर ट्राली ट्रेन के इंजन में फंस गई। इसके बाद यह हुआ जहां…

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Railway Jobs रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां! स्नातक पास हैं तो तुरंत करें आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया |किस पद पर कितनी भर्ती?

Lichchavi Express| Bihar News | ट्रैक पर ट्रैक्टर फंस गया

ट्रैक्टर गुमटी नंबर 18 के पास से ट्रैक पार कर रहा था, इसी दौरान ट्रैक पर ट्रैक्टर फंस गया। उसे निकालने के लिए चालक ने काफी कोशिश लेकिन तब तक ट्रेन सामने आ गई। ट्रेन के सामने आते ही चालक ट्रैक्टर से कूदकर भाग निकला। ट्रेन की स्पीड कम थी। लिच्छवी एक्सप्रेस करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सीतामढ़ी की ओर जा रही थी, इस वजह से बड़ा हादसा टल गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पुलिस बैरक में खूनी रविवार - आत्मघाती कदम ! मोबाइल पर बात करते डायल 112 कांस्टेबल ने खुद को गोली से उड़ाया|खुदकुशी !

Lichchavi Express| Bihar News | ट्रैक्टर ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई

जानकारी के अनुसार, ट्रेन के लोको पायलट ने अचानक सामने ट्रैक्टर आने पर आपात कालीन ब्रेक लगाई। इससे ट्रेन की रफ्तार काफी धीमी हो गई थी, इसलिए भिड़ंत ज्यादा तेज नहीं थी और ट्रेन पटरी से नहीं उतरने से बच गई। वहीं ट्रैक्टर ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई। ट्रैक्टर करीब एक घंटे तक ट्रेन के इंजन में फंसा रहा, जिससे ट्रेन लेट हो गई।

यह भी पढ़ें:  पूर्वी चंपारण में ब्रिटिश कालीन पुल ढहा! 13 साल के बच्चे की मौत, थानाध्यक्ष-मुखिया भी घायल

Lichchavi Express| Bihar News | इंजीनियरों ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रेल इंजन से बाहर निकाला

रात के समय सूनसान इलाके में गाड़ी खड़ी होने से ट्रेन में सवार यात्री भी भयभीत देखने को मिले। रात का समय होने के कारण यात्री डर गए थे। बाद में रेलवे के इंजीनियरों ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को रेल इंजन से बाहर निकाला। क्षतिग्रस्त इंजन को सही किया गया। इसके बाद पूरे ट्रेन की जांच की गई और फिर आगे के लिए रवाना किया गया। सूचना मिलने पर आरपीएफ के जुब्बा सहनी इंचार्ज पवन कुमार ठाकुर पहुंचे। इस मामले में केस दर्ज किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Hardoi Murder साधु की बेरहमी से हत्या: नशे में धुत साथी ने ही कुल्हाड़ी से काटा!

Hardoi Murder: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक साधु की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। साथी साधु ने ही नशे में कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने शाहजहांपुर मे #HardoiMurder,#UPSadhu,#CrimeNews

Railway Jobs रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां! स्नातक पास हैं तो तुरंत करें आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया |किस पद पर कितनी भर्ती?

Bihar Railway Jobs: भारतीय रेलवे ने स्नातक पास युवाओं के लिए 3,548 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। 6 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका पाएं। #BiharRailwayJobs,#RRBNTPC,#SarkariNaukri

अररिया में STF जवानों पर बेरहमी से हमला: 6 गंभीर घायल, 10 राउंड फायरिंग! मुखिया प्रतिनिधि सहित तीन गिरफ्तार

Bihar STF Attack: बिहार के अररिया में स्मैक तस्करों ने एसटीएफ टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में 6 जवान घायल हो गए, जिनमें 4 की हालत गंभीर है। पुलिस ने मुखिया प्रतिनि #BiharSTFAttack,#ArariaCrime,#SmackTraffickers

Energy Ceasefire ट्रंप का बड़ा दावा: रूस-यूक्रेन में ‘एनERGY सीजफायर’ तत्काल लागू! क्या रुकेगा युद्ध?

Energy Ceasefire: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच 'एनर्जी सीजफायर' लागू होने का दावा किया है। उनके मुताबिक, यह युद्धविराम तत्काल प्रभाव से लागू हो #EnergyCeasefire,#DonaldTrump,#RussiaUkraineWar