back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

बरौनी ग्वालियर ट्रेन डकैती और यात्री को गोली मारने में जीआरपी ने तीन अपराधियों को दबोचा, यात्रियों से लूटे गए दो मोबाइल, सामानों के साथ हथियार भी किया बरामद

spot_img
- Advertisement - Advertisement

छपरा| पूर्व मध्य रेलवे के छपरा- सोनपुर रेलखंड पर सोनपुर तथा दिघवारा के बीच बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन में हुई डकैती तथा यात्री को गोली मारने के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस ने दो दिनों में ना केवल अपराधियों को गिरफ्तार करने में रविवार को महत्वपूर्ण सफलता हासिल की, बल्कि यात्रियों से लूटे गए दो मोबाइल तथा सामानों के साथ हथियार भी बरामद किया  है। इस आशय की जानकारी रेल पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने रविवार को सोनपुर रेल थाना में Train loot firings criminal arrested grp rail sp  आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरा के फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान यात्रियों के द्वारा की गई। पहचान किए गए अपराधियों में से 3 को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें दिघवारा थाना क्षेत्र के शीतलपुर डीह वार्ड नंबर 5 निवासी अभिषेक कुमार, , दरियापुर थाना क्षेत्र के बलुआहीया गांव निवासी राहुल कुमार यादव तथा उसी गांव के राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से घटना में प्रयुक्त दो देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, दो बड़ा फसूली, एक पिट्ठू बैग, 2950 रुपये नगद, यात्री राजू कुमार यादव और मोबाइल तथा एक अन्य यात्री का मोबाइल बरामद किया गया। दोनों अपराधियों के पास से दो मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि 17- 18 फरवरी की मध्य रात में बरौनी- ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन से अपराधियों ने  हथियार के बल पर एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, 50500 रुपये नगद तथा 10 मोबाइल सेट लूट लिया गया था। करीब 24 यात्रियों से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना में 8 से 10 की संख्या में अपराधी शामिल थे। सभी की Train loot firings criminal arrested grp rail sp  उम्र 20 से 25 वर्ष होने की बात सामने आई। घटना के तुरंत बाद उन्होंने टीम का गठन किया गया।
उन्होंने बताया कि इस घटना को रेल पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया था। घटना के करीब एक घंटे बाद वह खुद सोनपुर रेल थाना पहुंच गए थे और उसी समय से इसकी जांच प्रारंभ कर दी गई । प्रथम दृष्टया जांच में जिन अपराधियों की शिनाख्त की गई। उन्हें पीड़ित यात्रियों ने भी पहचान की जिसके बाद तत्काल छापेमारी शुरू कर दी गई और 36 घंटे के अंदर तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में संलिप्त अन्य अपराधियों की भी पहचान कर ली गई है, जिन्हें पकड़ने Train loot firings criminal arrested grp rail sp  के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। उन्होंने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। इस मामले के उद्भेदन में सीसीटीवी कैमरे के फुटेज तथा सर्विलांस सबसे कारगर सिद्ध हुआ है।
यह भी पढ़ें:  बांका में 'नंगा नाच' पर मचा बवाल, भड़के BJP कार्यकर्ताओं ने किया Rahul Gandhi Protest, फूंका पुतला
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ramzan 2026: इबादत, संयम और भाईचारे का पवित्र संदेश

Ramzan 2026: इस्लाम धर्म में रमजान का पवित्र महीना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है,...

Ravivar Upay: धन, मान-सम्मान और सुख-समृद्धि के लिए रविवार के विशेष उपाय

Ravivar Upay: ज्योतिष शास्त्र में रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है,...

आज का पंचांग 22 फरवरी 2026: शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रह-नक्षत्रों का सटीक आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang Aaj Ka Panchang: आज 22 फरवरी 2026, रविवार का पावन दिन है।...

अब पाएं अपना मनपसंद VIP Mobile Number: जियो, एयरटेल और वीआई का पूरा गाइड

VIP Mobile Number: अपने मोबाइल नंबर को अपनी पहचान बनाना चाहते हैं? अब VIP...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें