मई,16,2024
spot_img

Patna Civil Court में ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट, एक वकील की मौत, कई वकील झुलसे, फूटा गुस्सा, पुलिस की गाड़ी को रोका

spot_img
spot_img
spot_img

Patna Civil Court में ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट से एक वकील की मौत और कई वकीलों के झुलसे होने से पटना गरमा गया है। अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा सातवें आसमान पर है जहां, पुलिस की गाड़ी को रोककर अधिवक्ता धरना पर बैठ गए हैं। अफरा-तफरी की स्थिति है। जहां, दोपहर पटना सिविल कोर्ट में आज यानि बुधवार को ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट हो गया।

Patna Civil Court News | वकील देवेंद्र प्रसाद की मौत और 6 वकील झुलसे

इस हादसे में वकील देवेंद्र प्रसाद की मौत हो गई है। वहीं, 6 लोग झुलस गए हैं। अचानक हुए इस हादसे के बाद आसपास भगदड़ की स्थिति बन गई। ट्रांसफॉर्मर सिविल कोर्ट के गेट पर लगा था। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए PMCH भेजा है।

Patna Civil Court News | पटना के सिविल कोर्ट में बुधवार को दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार, पटना के सिविल कोर्ट में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। जहां बुधवार को तकरीबन 1:30 के आसपास शॉर्ट सर्किट के कारण कोर्ट परिसर में लगा ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हो गया। इसके बाद अफरा तफरी के बीच दर्दनाक हादसे में वकील की मौत और छह लोगों के झुलसने की खबर से अशोक राजपथ पर हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें:  Samastipur News| समस्तीपुर में चुनाव कराने आए Assam Rifles के तीन Jawan गंगा में डूबे, एक का कहीं पता नहीं

Patna Civil Court News | जाम के कारण सही समय पर अग्निशमन की गाड़ी नहीं पहुंचीं

काफी देर तक हादसे वाली जगह पर भगदड़ की स्थिति बन गई। ट्रांसफॉर्मर सिविल कोर्ट के गेट पर लगा था। जख्मी सभी लोग भी पेशे से वकील बताए जा रहे हैं। वही जाम के कारण सही समय पर अग्निशमन की गाड़ी नहीं पहुंचने से अधिक नुक़सान हुआ है।

Patna Civil Court News | वकीलों में काफी गुस्सा

हादसे के बाद वकीलों में काफी गुस्सा है। सभी वकील धरने पर बैठ गए हैं। पुलिस की गाड़ी को भी रोक दिया गया है। वकीलों का कहना है कि इन लोगों ने गलत रिपोर्ट दी थी कि वकीलों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह है, लेकिन हमारे बैठने के लिए अंदर जगह नहीं है। अगर रिपोर्ट सही दी होती तो आज हमारे साथी की मौत नहीं होती।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News|Ghoghardiha News| बिहुल नदी में मवेशी चराने गया,फिर लौटा नहीं, डूबने से चारवाहे की मौत

Patna Civil Court News | वकील और पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते

जानकारी के अनुसार, दोपहर को अचानक शार्ट सर्किट के कारण कोर्ट परिसर का ट्रांसफार्मर भयानक आवाज के साथ ब्लास्ट कर गया। इससे कई टेबुलें हिल गईं। आसपास में बैठे वकील और पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते कि तबतक आग ने कईयों को अपने लपेटे में ले लिया। ट्रांसफ़ॉर्मर ब्लास्ट की सूचना प्रशासन को दी गयी लेकिन जाम के कारण सही समय पर अग्निशमन की पर्याप्त गाड़ियां नहीं पहुंच सकी। ज़ख़्मियों को पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News|असम पैरा मिलिट्री के जवानों से भरी बस की ट्रक में भीषण टक्कर, दर्जन से अधिक जवान जख्मी, Samastipur से चुनाव करा कर लौट रहे थे Muzaffarpur

Patna Civil Court News | पुलिस की गाड़ी को भी रोक दिया

वहीं, हादसे के बाद पटना सिविल कोर्ट के बाहर आक्रोशित वकील हंगामा पर उतर गए।वकील धरने पर बैठ गए हैं। पुलिस की गाड़ी को भी रोक दिया है। घटना की सूचना मिलते ही तमाम वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और तफ्तीश जारी है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें