इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है शेखपुरा और नालंदा जिलों की सीमा से। यहां एक बड़ा हादसा हुआ है। इसमें दो लोग जख्मी हैं जबकि छह लोगों की मौत हो गई है। हादसा हरगांव मोड़ के पास हुआ है।

जानकारी के अनुसार इस भीषण सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई है। इसमें दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य की मौत अस्पताल पहुंचने पर हुई। कि हाइवा और ऑटो की टक्कर में लोगों की मौतें हुई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने हाइवा को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में दो अन्य लोग घायल भी हैं जिन का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
थाना क्षेत्र के हरगावां मोड़ के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक हाइवा और ऑटों की टक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित लोगों ने हाइवा में आग लगा दिया और घटना के विरोध में हंगामा करने लगे।
घटना के बाद ग्रामीणों ने काफी हंगामा किया सड़क जाम किया और आरोपी ट्रक मैं तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दिया। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। मरने वालों में एक महिला शामिल है जिसकी पहचान हो गई है। नालंदा के निरपुर निवासी ललन सिंह की बेटी स्नेह लता के रूप में हुई। अन्य की पहचान की जा रही है।
स्नेह लता विवाहित थी। वह पटना से अपने मायके नालन्दा जा रही थी। बिहारशरीफ में ऑटो पर सवार हो गए जिसे रॉंग साइड में जकर ठोकर मार दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि डम्फर ने ऑटो में ऐसी टक्कर मारी कि उसके परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गये। उनमें से दो ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। चार घायलों में से तीन की हालत कि खराब है। नालंदा जिले की सारे थाना पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराने में जुटी है। सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने 4 लोगों की मौत की बात कही है। इस घटना को लेकर लोग काफी आक्रोशित हैं।