back to top
15 जुलाई, 2024
spot_img

Patna Junction | पटना जंक्शन पर TTE को चाकू घोंपा

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes
spot_img
Advertisement
Advertisement

Patna Junction | पटना जंक्शन पर टीटीई देवेश कुमार सिंह को ट्रेन से उतरे एक यात्री ने चाकू घोंप दिया। टीटीई श्री सिंह का कसूर यह था कि उसने उस दंबंग यात्री से टिकट दिखाने को कह दिया। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर यह वारदात हुई है जहां वारदात के बाद जंक्शन पर अफरा-तफरी मच गई। तत्काल रेलवे कर्मियों ने देवेश कुमार सिंह को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया है।

Patna Junction | टीटीई वहीं जख्मी होकर गिर गए

जानकारी के अनुसार, जैसे ही टीटीई ने टिकट मांगा हमलावर ने उनके मुंह पर चाकू से हमला बोल दिया। अन्य यात्री कुछ समझ पाते तबतक टीटीई वहीं जख्मी होकर गिर गए।वहीं, हमलावर आंखों से ओझल हो गया।

Patna Junction | कई रेल यात्री टिकट दिखा कर निकल रहे थे।

टीटीई देवेश कुमार सिंह का कहना है कि हम टिकट चेक कर रहे थे। कई रेल यात्री टिकट दिखा कर निकल रहे थे। ट्रेन आने पर भीड़ बढ़ गई। रेल यात्री से टिकट चेक कर रहे थे इसी दरमियान किसी बदमाश ने चाकू मार दिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Alert! Banka, Gaya, Patna, Vaishali में बिजली गिरने से कांवरिया समेत 9 की मौत, 17 जुलाई से और भयानक होगा मौसम

Patna Junction | पुलिस सुराग खंगाल रही

जानकारी के अनुसार, टीटीई ने जैसे ही आरोपी से टिकट की मांग की तो उसने पास में फल बेचने वाले की चाकू लेकर हमला कर दिया। घटना प्लेटफॉर्म संख्या 2 के जीपीओ साइड की है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज निकालने में दिक्कत आ रही है। बताया जा रहा है कि स्टेशन के आखिरी छोर को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में नहीं रखा गया है। फिर भी पुलिस सुराग खंगाल रही है।

Patna Junction | पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती

घटना के वक्त मौजूद टीटीई का कहना है कि पटना जंक्शन राजधानी का रेलवे स्टेशन है। यहां पर भीड़ भी काफी होती है। सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद पटना जंक्शन पर चाकू मारा गया। पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के Kusheshwarsthan में धर्मशाला की रेलिंग गिरी, 3 जख्मी, Ambulance को धक्का मार… 2 DMCH रेफर

शिवगंगा घाट पर टूटी रेलिंग, 3 घायल! गनीमत रही कि हादसा भीड़ में नहीं...

Darbhanga में 30 साल पुराने Ram Kripal Choudhary Murder Case में Darbhanga Court सख्त, दिया अंतिम मौका –अब चूके तो फंसे

“30 साल पुराना हत्याकांड, अब कोर्ट ने दी अंतिम चेतावनी” “दरभंगा में 1994 में...

Darbhanga News | भरवाड़ा में पानी के नाम पर लाठी-डंडों से हमला! पत्थरबाज़ी, असलहे के साथ हंगामा, मारपीट

मस्जिद में पानी के लिए पहुंचे तो लाठी-डंडों से हुआ हमला! भरवाड़ा में मचा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें