back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 7, 2026
spot_img

Bihar News| Aurangabad Road Accident| दो बाइक में सीधी टक्कर, महिला समेत 3 की मौत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

Bihar News| Aurangabad Road Accident| दो बाइक में सीधी टक्कर से बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में महिला समेत तीन लोगों की की मौत हो गई है। हादसा, औरंगाबाद केअंबा-नबीनगर मुख्य पथ पर हुआ है। जहां बुधवार को कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत तमसी मोड के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में महिला नवीनगर प्रखंड अंतर्गत बरूना गांव निवासी मीना देवी, निकेश विश्वकर्मा एवं झरी बलथर गांव के टिंकू विश्वकर्मा समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, नवजात शिशु समेत दो की हालत नाजुक बनी हुई है। 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar School Examination: सरकारी स्कूलों की परीक्षा बनी 'अग्निपरीक्षा', अब दूसरे स्कूल के शिक्षक लेंगे एग्जाम, पढ़िए नया आदेश और 12 मार्च से परीक्षा

Bihar News| Aurangabad Accident| तमसी मोड पर दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर

पुलिस के अनुसार निकेश विश्वकर्मा भाई के साले टिंकू विश्वकर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर नवीनगर से अंबा की ओर जा रहे थे। वहीं, बरुणा गांव के ही मनोज साव भाभी मीना देवी को लेकर घर की ओर जा रहा था। इस बीच तमसी मोड पर दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।

- Advertisement -

Bihar News| Aurangabad Accident| गोद में नवजात शिशु भी था

मीना देवी की गोद में नवजात शिशु भी था। दुर्घटना में मीना देवी एवं निकेश विश्वकर्मा की मौत हो गई।मनोज अपनी भाभी को लेकर देव थाना क्षेत्र के बनुआ खैरा से अपने गांव बरूणा आ रहा था। तमसी मोड़ के समीप दूसरी दिशा से आ रहे बाइक पर सवार दो लोगों ने इसकी बाइक में टक्कर मार दी। मीना देवी और निकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल टिंकू ने वाराणसी जाने के दौरान दम तोड़ दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Nitish Kumar Property: जानें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास कितनी संपत्ति है? पढ़िए...एक नया सियासी पड़ाव और संपत्ति का लेखा-जोखा!

Bihar News| Aurangabad Accident| टिंकू ने वाराणसी जाने के दौरान दम तोड़ा

आसपास के लोगों एवं पुलिस की मदद से टिंकू विश्वकर्मा एवं मनोज साव को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल को कुटुंबा पहुंचाया गया, जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए दोनों को रेफर कर दिया। पता चला कि टिंकू विश्वकर्मा की मौत बनारस ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई। फिलहाल, घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अमिताभ बच्चन का अयोध्या में 35 करोड़ का नया दांव: रियल एस्टेट में जबरदस्त छलांग!

Amitabh Bachchan News: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने करोड़ों के...

जियो के नए Jio Prepaid Plans: अब डेटा के झंझट से मुक्ति, पाएं लंबी वैलिडिटी और असीमित कॉलिंग!

Jio Prepaid Plans: टेलीकॉम बाजार में डेटा की जंग के बीच, रिलायंस जियो ने...

Shahid Kapoor: ‘धुरंधर 2’ के साथ होगा शाहिद कपूर की इस बड़ी फिल्म का धमाकेदार टीजर प्रीमियर, फैंस हुए एक्साइटेड!

Shahid Kapoor News: बॉलीवुड में इन दिनों एक से बढ़कर एक धमाकेदार फिल्मों का...

Janhvi Kapoor News: जान्हवी कपूर ने 29वें जन्मदिन पर बिखेरा जलवा, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल!

Janhvi Kapoor News: बॉलीवुड की चुलबुली हसीना जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपना...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें