back to top
12 फ़रवरी, 2024
spot_img

भैरवास्थान में तेज आंधी में दो नाव टकराई, नदी में डूबी, 11 बचे, एक की तलाश

spot_img
spot_img
spot_img

पटना से बड़ी खबर है जहां एक बड़ा हादसा हुआ है। दो नाव गंगा नदी में डूब गए। इससे एक युवक की मौत हो गई। हादसा सोमवार की देर रात को मनेर के भैरवा स्थान गंगा घाट के पास हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मनेर के भैरवा स्थान गंगा घाट के पास गंगा नदी में दो नाव आपस में टकराकर डूब गई। नाव पर करीब बारह लोग सवार थे। इसमें से 11 लोगों तैरकर अपनी जान बचाई। एक व्यक्ति लापता हो गया। जानकारी मिलते ही एसडी आरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य में जुटी, लेकिन एक को नहीं बचाया जा सका। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात को आई तेज आंधी के कारण दोनों नाव गंगा में डूब गए। रात में इस घटना के बारे में किसी को जानकारी नहीं हुई। मंगलवार की सुबह घाट पर मौजूद लोगों ने दो नावों को गायब पाया तो उन्हें नाव के डूबने का शक हुआ। उनका ये शक सही भी निकला।

दरअसल, सोमवार को देर रात अचानक तेज आंधी आई थी। इस दौरान भैरवा स्थान गंगा घाट के पास दो नाव अनियंत्रित होकर गंगा में समा गईं। रात होने के कारण हादसे की भनकी किसी को नहीं लगी। मंगलवार की सुबह घाट पर मौजूद लोगों ने दो नावों को गायब पाया।

बताया जाता है कि सोमवार की देर रात अचानक आई तेज आंधी-तूफान के दौरान पटना के मनेर इलाके में गंगा नदी के बीच दो नाव आपस में टकराकर डूब गयी। इस घटना में मनीष कुमार नाम के व्यक्ति लापता बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दोनों नाव नदी से बालू उठाव का काम कर रहे थे। इसी दौरान मौसम बिगड़ने के बाद यह हादसा हुआ है।

स्थानीय लोगों की ओर से घटना की जानकारी मनेर पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मनेर थाने की पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है और युवक के शव को गंगा में तलाश कर रही है।  गंगा में दोनों नावें डूब गई हैं।

हादसे के वक्त नाव पर एक युवक मौजूद था जो नावों के डूबने के बाद से लापता हो गया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि नाव के साथ युवक भी गंगा में डुब गया होगा और उसकी मौत हो गई होगी। उधर, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें:  पटना में इस VALENTINE, बाबू सोना रहना सावधान
--Advertisement--

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया [email protected] पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें