spot_img

बिहार में दो ठगी, बिजली कर्मी बन खाते से उड़ाए 20 हजार, आर्मी जवान के ATM से 1.5 लाख की फ्रॉड

spot_img
- Advertisement -

बिहार में छिनतई और लूट की वारदात के साथ ही ठगी और एटीएम फ्रॉड की घटनाएं अक्सर देखने को मिल रही है। ताजा मामला सहरसा और गया जिले से आ रही है जहां सहरसा में बिजली कर्मी बन खाते से बीस हजार उड़ा लिए हैं। वहीं गया में आर्मी जवान के साथ बड़ा धोखा हुआ है। आर्मी के जवान से एटीएम कार्ड बदल फ्रॉड ने एक लाख पांच हजार कैश निकाल लिए हैं। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

सहरसा से मिली जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के गौतम नगर, वार्ड नंबर 13 नाका नंबर 2 निवासी अमर कुमार ने अपने एसबीआई बैंक खाते से दो बार में कुल 20 हजार रुपए की अवैध निकासी कर लेने की शिकायत दर्ज करायी है।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि एसएमएस के माध्यम से बिजली पदाधिकारी बनकर बिजली बिल जमा करने की सूचना दी गई। साथ ही मोबाइल संख्या – 06000899635 से बात कर लेने की जानकारी दी गई। जिसके बाद उन्होंने उक्त मोबाइल नंबर पर बात किया। वे भी बिजली विभाग का पदाधिकारी बन कर ऑनलाइन पिन जनरेट करने और बिजली बिल जमा करने का निर्देश दिया। साथ ही ऐसा नहीं किए जाने पर घर की बिजली काट देने की धमकी दी गई।

- Advertisement -

जिसके बाद उनके मोबाइल को हैक कर ली गई। साथ ही उनके एसबीआई खाता संख्या 11098302723 से दो दफे में कुल 20 हजार रुपए की निकासी कर ली गई है।सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

इधर, गया से मिली जानकारी के अनुसार, गया शहर में एक आर्मी के जवान से एटीएम फ्रॉडर ने एटीएम बदलकर उसके खाते से 1 लाख 5 हजार की निकासी कर ली। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के क्रेन स्कूल के समीप एसबीआई के एटीएम से आज हुई है।

जहां रिटायर जवान एरिक चेरीबीन पॉल अपने एटीएम से पैसे निकाल रहे थे लेकिन काफी मशक्कत करने के बाद भी एटीएम से पैसे नहीं निकले उसी समय दो युवक एटीएम में प्रवेश किया और रिटायर आर्मी के जवान को झांसे में लेकर एटीएम बदल लिया और कुछ देर के बाद जब आर्मी के जवान वहां से घर चले गए तब उनके मोबाइल में पैसे की निकासी का मैसेज आना शुरू हो गया।

उन्होंने बताया कि 10-10 हजार तीन बार और 75000 का कहीं ट्रांसफर किया गया है। वही पीड़ित ने बैंक जाकर एटीएम को बंद करवाया। वहीं जिला प्रशासन से मांग किया है कि ऐसे लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाए ताकि ऐसी घटना दूसरे के साथ नहीं हो।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News| विक्रमशिला सेतु पर गर्डर लॉन्चिंग -बड़ी खबर! अब खत्म होगा फाइनल इंतजार, इस तारीख से फर्राटा भरेंगे वाहन

Vikramshila Setu: भागलपुर के विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। अब इसकी अंतिम समय-सीमा तय हो गई है, जिससे उत्तर और पूर्वी बिहार के लाखों यात्रियों को बड़ी राहत म#VikramshilaSetu,#BhagalpurNews,#BiharTraffic

लखीसराय में पुलिस पर भीषण हमला: जुआरियों ने सिर फोड़ा, दारोगा लहूलुहान, 12 दबोचे गए!

Bihar Police Attack: बिहार के लखीसराय में जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हुआ। उपद्रवियों ने पथराव कर दारोगा त्रिभुवन ठाकुर का सिर फोड़ दिया, जिससे पांच पुलिसकर्मी घ#BiharPoliceAttack,#LakhisaraiNews,#CrimeInBihar

Uttar Pradesh Politics बड़ी खबर : ‘बिहार की पार्टी UP में नहीं चलेगी!’ राजभर की NDA को सीधी चेतावनी, चिराग – निशांत पर भड़के...

Uttar Pradesh Politics: NDA के भीतर सियासी घमासान! सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने बिहार की पार्टियों के उत्तर प्रदेश में राजनीतिक विस्तार पर कड़ी आपत्ति जताई है। अरविंद राजभर ने चिराग#UttarPradeshPolitics,#BiharNDA,#ChiragPaswan

Bihar Weather बिहार की ठंड में पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री ! दिवाली के बाद तेजी से बदलेगा मौसम, इस तारीख से लुढ़केगा पारा

Bihar Weather: दिवाली के बाद बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 10 नवंबर से मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में पारा तेजी से गिरेगा। छठ से पहले ठंड बढ़ेगी और सुबह-शाम कोहरे-ओस की#BiharWeather,#MuzaffarpurNews,#WinterIsComing