मई,12,2024
spot_img

Bihar News | Janshatabdi Express | रेलवे ट्रैक पार कर रहे 3 लोग Janshatabdi Express की चपेट में आए, दो की मौत, तीसरे का कटा पैर

spot_img
spot_img
spot_img
Bihar News | Janshatabdi Express | रेलवे ट्रैक पार कर रहे 3 लोग Jan shatabdi Express की चपेट में आए। दो की मौत हो गई है। वहीं तीसरे का पैर कट गया है। शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ है जहां जनशताब्दी एक्सप्रेस से कटकर दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक का पैर कट गया है।

Bihar News | Janshatabdi Express | जिस समय जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी उस समय काफी संख्या में यात्री पैसेंजर ट्रेन से उतरकर ट्रैक पार कर रहे थे

जहानाबाद में भीषण हादसा हुआ है। हालांकि,बड़ी घटना होने से बच गयी। जिस समय जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी उस समय काफी संख्या में यात्री पैसेंजर ट्रेन से उतरकर ट्रैक पार कर रहे थे। लेकिन संयोग था कि तीन ही यात्री ट्रेन की चपेट में आए। पढ़िए पूरी खबर

Bihar News | Janshatabdi Express | अलग-अलग गांवों के रहने वाले तीन मजदूर ट्रेन से काम की तलाश में

जहानाबाद में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। मखदुमपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले तीन मजदूर ट्रेन से काम की तलाश में जिला मुख्यालय आ रहे थे। ट्रेन से उतरने के बाद वे रेल पटरी पार कर रहे थे, तभी घने कोहरे के कारण दूसरी दिशा से आ रही जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Bihar News | Janshatabdi Express | घने कोहरे के कारण दूसरी दिशा से आ रही जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आए

जानकारी के अनुसार,मखदुमपुर थानाक्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले सभी मजदूर ट्रेन से काम की तलाश में जिला मुख्यालय आ रहे थे। ट्रेन से उतरने के बाद सभी रेल पटरी पार कर ही रहे थे कि घने कोहरे के कारण दूसरी दिशा से आ रही जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आ गए।

Bihar News | Janshatabdi Express | सभी लोग ओवर ब्रिज के बदले पटरी क्रॉस कर रहे थे तभी यह हादसा हुआ

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सभी लोग मखदुमपुर स्टेशन से एक साथ काम की तलाश में आ रहे थे, सभी लोग ओवर ब्रिज के बदले पटरी क्रॉस कर रहे थे तभी यह हादसा हुआ। इधर, पुलिस का कहना है कि दोनों मजदूरों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इनकी पहचान के लिए अन्य थानों की मदद ली जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Bihar News | Janshatabdi Express | घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा

घायल मजदूर को आननफानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

Bihar News | Janshatabdi Express | सभी मजदूर मखदुमपुर स्टेशन से एक साथ

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी मजदूर मखदुमपुर स्टेशन से एक साथ काम की तलाश में जिला मुख्यालय आ रहे थे। वे ओवर ब्रिज के बजाय रेल पटरी पार कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि दोनों मजदूरों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनकी पहचान के लिए अन्य थानों की मदद ली जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| Beniabad News | सुस्ता टोंक में बुजुर्ग पर "मक्के की खूनी पत्थर" Murder

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें