back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

मुजफ्फरपुर के दो मछली कारोबार के पार्टनर छपरा गए…पहुंचने के 1 घंटे बाद मोबाइल स्वीच ऑफ, फिर मिली दो लाशें….Double Murder से सनसनी…पीट-पीटकर दोनों की हत्या, लाश मिली चौर में

spot_img
- Advertisement - Advertisement

छपरा में मुजफ्फरपुर के दो मछली कारोबारियों विनोद साहनी और मढौरा के सिलहौरि के तीमन राय की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। इस दोहरे हत्या से छपरा समेत मुजफ्फरपुर में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने दोनों कारोबारियों का शव अमनौर के पहाड़पुर चवर में बरामद किया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक विनोद साहनी और तीमन राय मुजफ्फरपुर और आसपास के इलाकों में मछली का थोक व्यवसाय करते थे। दोनों आपस में कारोबार के पार्टनर थे। एक दिसंबर को दोनों छपरा गए थे। वहां पहुंचने के करीब एक घंटे बाद से ही दोनों का मोबाइल बंद आने लगा। इसके बाद परिजनों को चिंता होने लगी। उनकी खोजबीन शुरू हो गई। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

 

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में बड़ा खुलासा: गैस गोदाम लूटने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित तीन गिरफ्तार

 

इसी बीच शुक्रवार की देर रात अमनौर पुलिस ने दोनों की लाश अमनौर के पहाड़पुर चौर से बरामद किया। पुलिस के अनुसार अपराधियों ने उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी है।

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने बताया कि दोनों कारोबारियों का मोबाइल गायब है। सर्विलांस के जरिए मोबाइल की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कुछ कहा जा सकता है। पुलिस ने दोनों कारोबारियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

 

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में बड़ा खुलासा: गैस गोदाम लूटने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित तीन गिरफ्तार

 

इधर, एक साथ दो कारोबारियों की हत्या से हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने बताया कि दोनों के मोबाइल गायब हैं, जिनकी सर्विलांस के जरिए तलाशी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ-साफ कुछ भी कहना मुनासिब होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

JPSC Civil Services Exam: अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, उम्र सीमा में 4 साल की छूट

JPSC Civil Services Exam: झारखंड में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हजारों...

Royal Enfield 350: अब सिर्फ स्टाइल नहीं, रोजमर्रा की जरूरत भी!

Royal Enfield 350: भारतीय युवाओं के बीच रॉयल एनफील्ड बाइक्स का क्रेज किसी से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें