back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

सिपाही को बाथरूम में बंद कर दो कैदी हो गए फरार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

अपराधियों ने जो कुछ मोतिहारी में कर दिया, वो वाकई में इंतहा है। दो कैदियों ने सिपाही को बाथरूम में बंद कर दिया और कोर्ट परिसर से भाग गये। सिपाही शेख मोहम्म्द आलम दोनों बंदियों को जिला जज न्यायालय में पेशी के लिए ले जा रहा था। उसी दौरान दोनों बंदियों ने सिपाही को बंधक बनाकर भाग निकले हैं।

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

जिला मुख्यालय के कोर्ट हाजत से दो विचाराधीन कैदी फरार हो गए हैं। ये दोनों एनडीपीएस एक्ट में पेशी के लिए मोतिहारी सेंट्रल जेल से आए थे। जहां उनकी सुरक्षा में तैनात सिपाहियों को हथकड़ी के रस्से से बांध कर हाजत के बाथरूम में बंद कर दोनों फरार हो गए।

फरार बंदी में एक नेपाल के बारा जिले स्थित कलेया थाना क्षेत्र के पनटोका भेलिया गांव का रहने वाला राकेश यादव है। वहीं दूसरा परसा जिला स्थित लंगरी थाना क्षेत्र के भिसवा गांव का रहने वाला राजेश यादव है। दोनों 20 जनवरी से जेल में थे।

यह भी पढ़ें:  राजस्थान में भीषण Factory Blast': Bihar के पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत

बंदियों के फरारी को लेकर नगर थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है। फरार बंदियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। साथ में सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। मामले में हाज़त प्रभारी को शोकॉज नोटिस दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बीते 19 जनवरी को बंजरिया थाना क्षेत्र से उनके पास दस किलो चरस बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से ही दोनों नेपाली नागरिक मोतिहारी सेंट्रल जेल में बंद थे। लेकिन जब उन्हे कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया तो दोनों भाग निकले।


इधर, दोनों बंदी के भागने के बाद पूरे न्यायालय परिसर को बंद कर जांच अभियान चलाया गया, लेकिन दोनों बंदी भाग निकले।

 

यह भी पढ़ें:  राजस्थान में भीषण Factory Blast': Bihar के पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत

इस मामले में भागे कैदियों पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं बंदियों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। एसपी ने कहा है कि दोषी पाये जाने वाले सिपाही को निलंबित किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक 19 जनवरी 2023 को बंजरिया थाना पुलिस ने छह किलो चरस और बाइक के साथ अवधेश चौक के पास से दोनों बंदियों को गिरफ्तार किया था। जिसे 20 जनवरी को उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

यह भी पढ़ें:  राजस्थान में भीषण Factory Blast': Bihar के पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत

पूर्वी चंपारण कोर्ट में बंदी को पेश करने लाया गया था। न्यायालय ले जाने के दौरान जैसे ही सिपाही बाथरूम के अंदर गया, बंदियों ने बाथरूम में हथकड़ी लगा दी।

सिपाही को बाथरूम में बंधक बनाने के बाद मौका पाकर दोनों फरार हो गये। पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि कैदियों के फरार होने के मामले की जांच सहायक पुलिस अधीक्षक श्री राज को सौंपा गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar IPS Officer Death: बिहार पुलिस सेवा का चमकता सितारा… पूर्व DIG और Darbhanga DSP रहे परवेज़ अख़्तर का निधन

Bihar IPS Officer Death: जीवन की नश्वरता का एक और कड़वा सच सामने आया...

Darbhanga News: बहेड़ा में तालाब किनारे की खेल में उजड़ा परिवार… डूबने से मासूम की मौत, Child Drowning से मचा हाहाकार

Child Drowning: जीवन की डोर कितनी नाजुक होती है, इसका एहसास तब होता है...

CBSE Date Sheet 2026: जानिए सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की महत्वपूर्ण तिथियां और दिशा-निर्देश

CBSE Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें