spot_img

Lawrence Bishnoi | Lawrence Gang | दरभंगा फोरलेन पर लारेंस गैंग….उत्तर बिहार के जिलों में टोह…

spot_img
- Advertisement -

Lawrence Bishnoi | Lawrence Gang | दरभंगा फोरलेन पर लारेंस गैंग….। जहां, मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना इलाके में दरभंगा फोरलेन पर देर रात अपराधी एक बाइक सवार पर फायरिंग करते हैं, सूचना पर पुलिस पहुंचती है। मौके से एक खोखा मिलता है। नई बाइक भी मिलती है लेकिन….कोई जख्मी शख्स नहीं मिलता।

- Advertisement -

Lawrence Bishnoi | पुलिस खाक छानती है, फिर जो सामने आता है…बड़ी उपलब्धि

पुलिस इलाके के सभी अस्पताल, निजी नर्सिंग होम में तलाशी शुरू करती है। मगर, गोली बारी में जख्मी शख्स का पता नहीं लग पाता है। मगर, फिर गिरफ्तारी है दो शूटरों की। ये दोनों जयपुर (राजस्थान) के सुनील करोलिया और सीतामढ़ी के मेहसौल के शाहनवाज साहिल हैं।

- Advertisement -

Lawrence Bishnoi | उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में लारेंस गैंग के शूटरों के सक्रिय होने की जानकारी

सुनील करोलिया राजस्थान, मध्य प्रदेश और पंजाब समेत अन्य प्रदेशों में हत्या की वारदातों को अंजाम दे चुका हुआ है। इसपर कई दर्ज मामले इसकी गवाही दे रहे जहां दोनों से जब पूछताछ होती है तो उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में लारेंस गैंग के शूटरों के सक्रिय होने की जानकारी मिलती है। अब इसकी टोह में पुलिस लगी है। साथ ही, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी तेज कर दी गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Drowning: गंगा में डूबने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, मुंडन संस्कार मातम में बदला

Lawrence Bishnoi | शूटर से पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार दोनों शूटर लॉरेंस विश्नोई गैंग के हैं। दोनों शूटरों की सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर बॉर्डर इलाके से गिरफ्तारी के बाद यूपी, हरियाणा और राजस्थान में वांटेड दोनों शूटर से गहन पूछताछ चल रही है। पुलिस को लंबे समय से दोनों की तलाश थी। गिरफ्तार शूटर से पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना है।

Lawrence Bishnoi | डीआईयू की टीम ने लोकेशन लेकर

फिलहाल मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। दोनों शूटर नेपाल भागने के फिराक में थे। दोनों बस में बैठे थे, और नेपाल भागने की फिराक में थे।हरियाणा क्राइम ब्रांच ने गैंग के शूटरों की तस्वीर जारी की थी। दोनों के मुजफ्फरपुर में होने की सूचना मिली। इसके बाद डीआईयू की टीम ने लोकेशन लेकर सीतामढ़ी रोड में बस से दबोच लिया। एक टीम सीतामढ़ी में रुन्नीसैदपुर टोल नाका पर भी तैनात की गई थी। यदि ये दोनों यहां से निकल जाते तो उन्हें वहां दबोचने की तैयारी थी।

Lawrence Bishnoi | हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और यूपी में कई मामलों में वांटेड

मुजफ्फरपुर डीआईयू की टीम ने हरियाणा पुलिस को सूचित कर दिया है। दोनों सुपारी लेकर हत्या करते हैं। उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। सुनील मूलरूप से जयपुर का रहने वाला है, जबकि शहनवाज सीतामढ़ी का रहने वाला है। शहनवाज रोहतक में रह रहा था। दोनों हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और यूपी में कई मामलों में वांटेड हैं। दोनों ने बीते 29 फरवरी को गोल्डी बराड़ से सुपारी लेकर रोहतक में मां और बेटे को 15 गोलियां मारी थीं। इसमें 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई थी। दोनों दो बार जेल से फरार भी हो चुके थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News: उधना जयनगर स्पेशल ट्रेन Darbhanga, Samastipur, Madhubani के यात्रियों के लिए खुशखबरी, जानिए पूरा टाइम टेबल और रूट

उधना जयनगर स्पेशल ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में घर जाने की सोच रहे बिहारियों...

Bhagalpur News: भागलपुर अग्निकांड: जेल रोड पर भीषण आग, 5 संपत्तियां खाक, शरारती तत्वों पर फूटा पीड़ितों का गुस्सा

भागलपुर अग्निकांड: भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां तिलकामांझी थाना क्षेत्र...

Samastipur Railway News: गर्मियों में घर जाने वालों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने चलाई Madhubani और Samastipur समर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा रूट और...

समर स्पेशल ट्रेन: गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं और घर जाने वालों...