spot_img

Bihar News| Katihar News| Earphones लगाकर Railway Track पर बैठे थे दो किशोर, गुजरी ट्रेन, दोनों कटे, ऑन द स्पॉट खून से सन गईं दो लाशें

spot_img
- Advertisement -

Bihar News| Katihar News| बड़ा हादसा हो गया। लापरवाह दो किशोरों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दोनों Earphones लगाकर Railway Track पर बैठे थे। दोनों किशोर के उपर से ट्रेन गुजर गईं। दोनों कटे। ऑन द स्पॉट खून से सन गईं दो लाशें। जहां… बड़ी खबर कटिहार से है।

- Advertisement -

Bihar News|Katihar News| हादसा, काढ़ागोला रेलवे स्टेशन के पश्चिमी ढाला के पास

छोटी सी लापरवाही, ईयर फोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर बैठे दो लड़कों पश्चिमी बारीनगर पंचायत के नीचा टोला निवासी सोलह साल के मो.सरफाज और चौदह साल के मो. शाहिद की जान चलीं गईं। दोनों ईयर फोन लगाकर गाना सुन रहे थे। इसी बीच कब ट्रेन उनके बिल्कुल नजदीक आ गई है, पता नहीं चला। दोनों वहीं कटकर मर गए। हादसा, काढ़ागोला रेलवे स्टेशन के पश्चिमी ढाला के पास का है।

- Advertisement -

Bihar News|Katihar News| दोनों शव को गांव ले जाकर सुपुर्द-ए-खाक कर दिया

जानकारी के अनुसार, बरारी पुलिस जब तक पहुंची परिजन और ग्रामीणों ने दोनों शव को गांव ले जाकर सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। जहां, ग्रामीणों ने बताया कि सरफराज और शाहिद घूमने के लिए सोफीचक रेलवे ढाला के पास गए थे। दोनों कान में ईयर फोन लगाए हुए थे। इस बीच तेज रफ्तार ट्रेन ने दोनों को चपेट में ले लिया। दोनों की वहीं मौत हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार सड़क सुरक्षा न्यूज़: नई गाइडलाइन से सड़कों के ठेकेदार नहीं कर सकेंगे एन्नी - बेन्नी, रिफ्लेक्टिव साइनबोर्ड और माइलस्टोन होंगे अनिवार्य, होगी पूरी मेंटेनेंस की जवाबदेही

Bihar News|Katihar News| पुलिस पहुंची, कुछ कर ना पाई

आसपास खड़े लोगों की सूचना पर मरघिया और नीचा टोला के दर्जनों ग्रामीण वहां पहुंचकर शव को ले गए। नवगछिया के रेल पुलिस भी वहां पहुंची। बरारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि काढ़ागोला स्टेशन के पश्चिमी रेलवे ढाला के पास दोनों किशोरों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हुई है। लेकिन, आगे की तहकीकात की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jamui News: चॉकलेट समझ 4 सहेलियों ने खाई सल्फास की गोली, 1 बच्ची की मौत

जमुई के गम्हरिया गांव में चार मासूम बच्चियों ने सड़क पर पड़ी सल्फास की गोली को चॉकलेट समझकर खा लिया। इस दर्दनाक हादसे में एक बच्ची की जान चली गई, जबकि तीन की हा

Bihar News: बिहार विधानमंडल की बैठकों से अब गायब नहीं रह पाएंगे अफसर | मुख्य सचिव प्रत्यय का डीएम – कमिश्नर को कंपलसरी लेटर

बिहार विधानमंडल की बैठकों से अधिकारियों की अनुपस्थिति पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब डीएम, कमिश्नर और विभागाध्यक्षों को अनिवार्य रू

Muzaffarpur Traffic News: मुजफ्फरपुर से Darbhanga Road तक महाजाम का कहर, 2 घंटे तक फंसी रही एंबुलेंस; मूकदर्शक बनी पुलिस

मुजफ्फरपुर में शनिवार रात महाजाम से हड़कंप मच गया। सदातपुर मोड़ से कांटी रोड पर 2 घंटे तक एंबुलेंस सहित गाड़ियां फंसी रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।

Darbhanga Sadak Hadsa News: दरभंगा में काल बनकर दौड़ा वाहन, सुपौल-बेनीपुर मुख्य पथ पर दो बाइक सवार युवकों की कुचलकर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों...

Darbhanga Sadak Hadsa News: दरभंगा में सुपौल-बेनीपुर मुख्य पथ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौके पर मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जा