back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 5, 2026
spot_img

गायघाट में मुखिया के खिलाफ उपमुखिया समेत 11 वार्ड सदस्यों का अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं तो देंगे सामूहिक इस्तीफा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

मुख्य बातें: डीएम कार्यालय में आवेदन सौंपते उपमुखिया समेत सभी वार्ड सदस्य
दीपक कुमार, गायघाट। गायघाट प्रखंड क्षेत्र के शिवदाहा पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों ने मुखिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनके मनमनी रवैये से तंग आकर सामूहिक इस्तीफे का चेतावनी पत्र डीएम को सौंपा हैं।

- Advertisement -

इसमें कहा गया है कि 15 दिनों के अंदर जांचोपरांत दोषी पर कार्रवाई करते हुए वंचित अधिकार नहीं दिलाने पर सामूहिक इस्तीफा दिया जाएगा।

- Advertisement -

डीएम को दिए आवेदन में शिवदाहा पंचायत के नवनिर्वाचित उप मुखिया भारती देवी, जयकांत कुमार, लखनलाल देव, प्रीति कुमारी, जितु कुमार, संगीता देवी, राधा देवी, संजू राय, शांति देवी ने पंचायत के मुखिया गणेश ठाकुर पर मनमानी कर सरकारी राशि का बंदरबांट करने का आरोप लगाया है।

- Advertisement -

वार्ड सदस्यों ने कहा कि पंचायत के विकास के लिए कार्यकारिणी की बैठक अहम होती है। लेकिन वार्ड सदस्यों के साथ मुखिया कार्यकारिणी की बैठक नहीं कर पष्टम वित्त की राशि से पंचायत में नियम के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं।

वार्ड सदस्यों को पूर्व के वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति की ओर से प्रभार भी नहीं दिलाया जा सका है। उप मुखिया भारती देवी ने कहा किसी भी कार्य को लेकर मुखिया से बातचीत करते हैं तो वे रौब दिखाते हैं।

वार्ड सदस्यों ने कहा कि मुखिया की ओर से हमलोगों के साथ सौतेलेपन का व्यवहार किया जाता है। हमलोगों को वार्ड में होने वाले कामों के योजना से संबंधित जानकारी भी नहीं दी जाती है। इसलिए हमलोग सामूहिक आवेदन डीएम को सौंपे हैं। उप मुखिया व वार्ड सदस्यों ने जल्द से जल्द मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गर्मी से राहत: जानें सही AC Technology कैसे बचाएगी आपकी जेब!

AC Technology: दिल्ली-NCR समेत देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच एयर कंडीशनर (AC) खरीदना...

टी20 वर्ल्ड कप 2026: फिन एलेन के तूफान में उड़ी दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड फाइनल में

T20 World Cup 2026: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच के अगले स्तर के...

राज कपूर की अनसुनी प्रेम कहानी: जब परिवार और प्यार के बीच फंसे थे शोमैन!

Raj Kapoor News: हिंदी सिनेमा के शोमैन राज कपूर की प्रेम कहानी आज भी...

Celebrity Rental Income: अमिताभ बच्चन से सलमान खान तक, ये सितारे किराए से कमाते हैं लाखों!

Celebrity Rental Income: ग्लैमर की दुनिया में जहां सितारे अपनी एक्टिंग और फिल्मों से...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें