पटना से बड़ी खबर है जहां ई-रिक्शा पर बेकाबू ट्रक के पलटने से छह लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार को यह दर्दनाक हादसा पटना-मोकामा स्टेट हाइवे पर बख्तियारपुरथाना के मोगलपुरा इलाके के पास हुई।
जानकारी के अनुसार, बख्तियारपुर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ई-रिक्शा पर पलट गया। इससे ई-रिक्शा में सवार छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां डॉक्टरों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच में चल रही है।
जानकरी के अनुसार, एक मिनी ट्रक ने सामने से दो ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी। फिर अनियंत्रित होकर उसी पर पलट भी गई। बताया जा रहा है की स्टेट हाइवे 106 पर फतुहा की ओर से दो ई-रिक्शा आ रही थी। दोनों में ही सवारी बैठे थे।
वहीं मिनी ट्रक बख्तियारपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही थी। अचानक से इनकी जबरदस्त टक्कर हो गई। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जब तक आसपास के लोग पहुंचे, तब तक 2 महिला और एक पुरुष की मौत हो चुकी थी।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी चार घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने सभी को पटना रेफर कर दिया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच-पड़ताल कर रही है।
घटना में शामिल सभी मृतकों और घायलों की पहचान कर ली गयी है। मृतकों में चार महिला और दो पुरुष शामिल है।
इनमें बख्तियारपुर के नया टोला के रंजीत मिश्रा (55), ग्यासपुर महाजी की रहने वाली लालपड़ी देवी (55) और काला दियारा इलाके की रहने वाली किरण कुमारी (24), मनोज कुमार (35), इंदल देवी (55) और रंजू देवी (35) हैं। घायलों में नीतीश कुमार (25), लखीता कुमारी (15) और मणि कुमार (18) हैं। एक घायल की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
बख्तियारपुर के थानेदार सुनील कुमार सिंह के अनुसार मरने वालों में 5 लोगों की पहचान हो गई है। एक महिला के लाश की पहचान नहीं हो पाई है।
घटना की जानकारी मिलते ही बख्तियारपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से घायलों को पहले पास के सरकारी हॉस्पिटल में पहुंचाया गया। वही इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद बाढ़ के ASP भी मौके पर पहुंचे थे।
पुलिस के अनुसार, मिनी ट्रक पर कबाड़ी का सामान लोड था। पुलिस ने मिनी ट्रक और ई रिक्शा को जब्त कर लिया है। मिनी ट्रक के ड्राइवर का भी पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा पोस्टमार्टम के लिए सभी शव को भेज दिया गया है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।