मई,15,2024
spot_img

रोहतास में चेनारी से कुदरा स्टेट हाइवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

spot_img
spot_img
spot_img

डेहरी आन सोन। रोहतास जिले के  चेनारी  थाना के  चेनारी- कुदरा स्टेट हाईवे पर इंडिया गेट के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आज दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को सासाराम भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार  मृतक जीतेंद्र कुमार 23 वर्ष चेनारी थाना क्षेत्र के लांजी गांव निवासी व बहादुर कुमार 18 वर्ष शिवसागर थाना क्षेत्र के छोटकी चेनारी के निवासी बताए जाते हैं।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दी है।बताया जाता है कि दोनों बाइक से कुदरा रेलवे स्टेशन पर एक रिश्तेदार को लाने जा रहे थे। इसी बीच चेनारी-कुदरा स्टेट हाइवे पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों को सड़क पर लहूलुहान देख किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी लाई जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस द्वारा ही उन्हें मिली।

घटना की जानकारी मिलते ही लांजी गांव में मचा कोहराम परिजनों का रो रो कर बुरा हाल। जीतेंद्र लांजी निवासी रामबचन राम का व बहादुर छोटकी चेनारी निवासी  राम आशीष राम का पुत्र था। दोनों नजदीकी रिश्तेदार भी थे। चेनारी थानाध्यक्ष ने बताया कि राकेश कुमार ने बताया कि इंडिया गेट के समीप स्थित शाहपुर व रेड़िया गांव के ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| खाना खाते ही एक दर्जन स्कूली छात्राएं बेहोश, 7 DMCH Referred

पुलिस घटनास्थल पर पहुंच दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी इलाज के लिए लाई, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।बाइक में टक्कर किस गाड़ी से मारी गई अभी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस वाहन का पता लगाने में जुट गई है। क्षतिग्रस्त बाइक को भी थाना लाया गया है। घटना के बाद लांजी व छोटकी चेनारी गांव में परिजन के घर कोहराम मचा हुआ है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें