spot_img

Vaishali News: वैशाली में खगड़िया के दरोगा की खुदकुशी का खुला राज… कितने फंसाने …प्यार, अवैध संबंध, समस्तीपुर, एक करोड़ की मांग, धमकी और सनसनीखेज खुलासा…सुसाइड नोट का सच!

spot_img
- Advertisement -

दरोगा आत्महत्या: बिहार के वैशाली में सब-इंस्पेक्टर कौशल किशोर की खुदकुशी के बाद कई परतें खुल रही हैं। यह सिर्फ एक आत्महत्या नहीं, बल्कि प्रेम प्रसंग, पारिवारिक विवाद और एक करोड़ रुपये की फिरौती से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली कहानी है। जढुआ ओपी के अध्यक्ष पुलिस सब-इंस्पेक्टर कौशल किशोर ने छह अप्रैल की देर शाम अपने किराए के मकान में खुद को गोली मारकर जान दे दी थी।

- Advertisement -

महिला कांस्टेबल से प्रेम प्रसंग और…?

खगड़िया जिले के सन्हौली थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर के मूल निवासी कौशल किशोर के इस भयावह कदम के पीछे एक महिला कांस्टेबल से प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद को मुख्य वजह बताया जा रहा है।

- Advertisement -

फिर भाव्या आई जिंदगी में

जांच में सामने आया है कि दरोगा कौशल किशोर का एक महिला कांस्टेबल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका नाम राखी कुमारी है। वह मुंगेर की रहने वाली 2021 बैच की सिपाही है। कौशल का विवाह 30 नवंबर 2025 को दलसिंहसराय, समस्तीपुर निवासी शिक्षक जितेंद्र रजक की बेटी भाव्या से हुआ था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Vaishali News: वैशाली स्वर्ण व्यवसायी के घर भीषण डकैती का बड़ा खुलासा, 30 सालों से फरार कुख्यात जयराम पासवान समेत दो नेपाली डकैत गिरफ्तार, पढ़िए -नेपाल, सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर और दरभंगा कनेक्शन और 24 FIR

पत्नी के साथ खुशी से जीवन बिताना…?

शादी के कुछ समय बाद ही भाव्या को पति के अवैध संबंध के बारे में पता चला। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। दरोगा के पिता सच्चिदानंद रजक ने बताया कि उन्होंने कौशल को समझाया था कि अब उसकी शादी हो चुकी है और उसे अपनी पिछली गलतियों को सुधार कर पत्नी के साथ खुशी से जीवन बिताना चाहिए। शुरुआत में तो उनका जीवन सुखमय था, लेकिन बाद में भाव्या बीच-बीच में कौशल को मानसिक रूप से परेशान करने लगीं।

एक करोड़ की मांग और धमकी का आरोप

कौशल किशोर के पिता सच्चिदानंद रजक के अनुसार, आत्महत्या से तीन-चार दिन पहले भाव्या के पिता जितेंद्र रजक, मां सुदामा भारती और भाई शाश्वत राज हाजीपुर स्थित कौशल के किराए के मकान पर आए थे। उस समय दरोगा की मां विमला देवी भी वहीं मौजूद थीं। आरोप है कि तीनों ने मिलकर कौशल किशोर को धमकी दी और उनसे एक करोड़ रुपये की मांग की।

क्या है दरोगा आत्महत्या का पूरा मामला?

भाव्या के परिजनों ने कौशल से कहा कि रुपये मिलने के बाद भाव्या उसे तलाक दे देगी। मृतक के पिता ने यह भी बताया कि उनकी पत्नी को फोन पर धमकी दी गई थी कि यदि रुपये जल्दी नहीं दिए गए तो कौशल को इतना प्रताड़ित किया जाएगा कि वह परेशान होकर आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएगा। साथ ही यह भी कहा गया कि उसकी मृत्यु के बाद उनकी पुत्री को अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिल जाएगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

“मां को बेटे को ठीक करने के लिए वहीं रखा गया है

6 अप्रैल 2026 को भाव्या की मां ने मेरे पुत्र को तंग-तबाह कर मेरी पत्नी को घर भेज दिया और स्वयं मेरे बेटे के पास रह गईं। बाद में मेरी पत्नी के कहने पर भी जितेंद्र रजक ने अपनी पत्नी को वापस बुलाने से मना कर दिया और कहा कि “मां को बेटे को ठीक करने के लिए वहीं रखा गया है।” इसी दिन कौशल किशोर किसी कार्य से व्यवहार न्यायालय हाजीपुर गए थे, जहां भाव्या की मां भी पहुंच गईं और न्यायालय परिसर में ही उन्हें अभद्र भाषा में अपमानित करने लगीं।

यह भी पढ़ें:  Vaishali News: वैशाली स्वर्ण व्यवसायी के घर भीषण डकैती का बड़ा खुलासा, 30 सालों से फरार कुख्यात जयराम पासवान समेत दो नेपाली डकैत गिरफ्तार, पढ़िए -नेपाल, सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर और दरभंगा कनेक्शन और 24 FIR

‘मैं अपने होशो-हवास में गोली मारकर आत्महत्या कर रहा हूं, मेरे…?

घर लौटने पर कौशल ने अपने पिता को यह बात बताई। कुछ देर बाद भाव्या ने सूचना दी कि कौशल ने कमरे में बंद होकर अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली है। वैशाली में हुए दरोगा आत्महत्या मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस गहन जांच कर रही है। पुलिस को दरोगा द्वारा लिखा गया ढाई लाइन का सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था, ‘मैं अपने होशो-हवास में गोली मारकर आत्महत्या कर रहा हूं, मेरे आत्महत्या करने में किसी का कोई दोष नहीं है।’

यह भी पढ़ें:  Vaishali News: वैशाली स्वर्ण व्यवसायी के घर भीषण डकैती का बड़ा खुलासा, 30 सालों से फरार कुख्यात जयराम पासवान समेत दो नेपाली डकैत गिरफ्तार, पढ़िए -नेपाल, सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर और दरभंगा कनेक्शन और 24 FIR

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Crime News: मधुबनी के बैरबोना में बौखलाया चाचा, मारी भतीजे को गोली!

Madhubani Crime News: बिहार के मधुबनी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई...

Patna News: पटना में BPSC TRE-4 का बवाल, छात्रों का जबरदस्त प्रदर्शन, नारेबाजी, बड़ी डिमांड

BPSC TRE-4: बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे छात्रों का गुस्सा एक...