spot_img

Bihar Panchayat Election : ए CO सुन लो…मेरी पत्नी हारी तो तुझे जान से मार दूंगा

spot_img
- Advertisement -

बिहार का पंचायत चुनाव जैसे जैसे अगले चरण की ओर मुड़ा है। इसके तेवर और तलखी के बीच सत्ता की भूख भी स्पष्ट दिखने लगी है। लगता है अब पंचायत चुनाव सुख भोगने का ही माध्यम है तभी तो इसके चरित्र और चाल बदल  रहे हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

ताजा मामला वैशाली का है। यहां एक मुखिया की उम्मीदवार महिला के पति ने सीओ को साफ कह दिया है। ए सीओ सुन लो अगर मेरी पत्नी हारी तो तुम्हें जान से मार दूंगा, पढ़िए फिर क्या हुआ…

- Advertisement -

वैशाली जिले के महनार में तैनात सीओ रमेश प्रसाद सिंह को हसनपुर उतरी पंचायत से मुखिया पति ने धमकी दी है। उन्होंने इस बाबत एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस ने सीओ की प्राथमिकी पर एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं दूसरी ओर मुखिया पति सुदेश कुमार सिंह ने भी अपने साथ थाने में मारपीट करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। पुलिस ने इस मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

सीओ ने यह भी आरोप लगाया कि उनके गले से सोने की चेन भी छीन ली गई। उन्होंने अपनी प्राथमिकी में एक सरकारी पदाधिकारी के आवास में जबरन घुसने, गाली-गलौच करने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, गले से सोने की चेन छीनने और चुनाव संबंधी आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

सीओ की प्राथमिकी के अनुसार, 11 अक्टूबर को वह जिलास्तरीय बैठक में हिस्सा लेकर शाम को करीब पांच बजे अपने आवास पहुंचे थे। इस दौरान हसनपुर उतरी पंचायत के मुखिया पति सुदेश सिंह और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति जबरन उनके आवास में घुस आए। इस दौरान लोगों ने गाली गलौच करते हुए उनके साथ मारपीट की और कहा कि आपने मेरी पंचायत को बाढ़ग्रस्त घोषित नहीं किया है। मेरी पत्नी चुनाव हारी तो आपको जान से मार दूंगी।

देशज टाइम्स ने आपको एक रिपोर्ट पढ़ाई थी कैसे गांव की सरकार के चेहरे बदल रहे हैं। पुरानों की बजाए नए उम्मीदवारों पर ज्यादा भरोसा दिख रहा है। यह खबर उसी की एक कड़ी भर है और कुछ नहीं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Tej Pratap Yadav News: पटना विवाद: तेज प्रताप यादव ने खान सर को बताया ‘जलनदाहा’, बोले- ‘प्रचार का जुनून है’

पटना में खान ग्लोबल कोचिंग के बाहर हुई घटना के बाद बिहार में सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने खान सर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें#TejPratapYadav,#KhanSir,#PatnaNews

Bhagalpur -Pirpainti Liquor News: मुरली पहाड़ पर 1115 लीटर शराब का विनष्टीकरण: माफियाओं के हौसले पस्त!

भागलपुर के पीरपैंती में मध निषेध विभाग ने मुरली पहाड़ पर 12 थानों से जब्त 1115 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया। इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है, व#PirpaintiNews,#BhagalpurLiquor,#BiharLiquorBan

Bhagalpur Bulldozer News: भागलपुर: जब सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, 3 घर गिरे, पर 5 परिवारों को क्यों मिली राहत?

भागलपुर के जगदीशपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बैजानी गांव में तीन मकानों को ध्वस्त किया गया। हालांकि, पांच भूमिहीन परिवारों को राहत मिली, जबकि तीन परिवारो#BhagalpurNews,#BulldozerAction,#BiharEncroachment

Darbhanga Power Cut News: दरभंगा में अब दो दिनों तक सुबह के समय बिजली रहेंगी गुल, जानें आपके इलाके में कब कटेगी लाइट?

दरभंगा के गंगवारा और दोनार क्षेत्रों में 5 और 6 जून 2026 को सुबह 8 से 10 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। तारों को बदलने के आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण यह फैसला लिया ग#DarbhangaNews,#PowerCut,#ElectricityMaintenance