back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

बिहार के वैशाली में खून से लथपथ जमीन विवाद, पति समेत गर्भवती पत्नी की धारदार हथियार से काटकर हत्या, दो जख्मी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार के वैशाली जिले में जमीन विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पति और उसकी गर्भवती पत्नी की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी। इस घटना में दूसरे पक्ष के भी दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

शनिवार सुबह दो पड़ोसियों में निकल आया फरसा

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक जिले के पटेढ़ी बेलसर थाना क्षेत्र अंतर्गत जारंग रामपुर में शनिवार सुबह दो पड़ोसियों में हुए जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इसमें एक पक्ष ने पति-पत्नी को धारदार हथियार (फरसा) से काटकर मार डाला। महिला पांच माह की गर्भवती थी। मृतकों में शशि विश्वकर्मा (35) और संगीता देवी (32) हैं।

- Advertisement -

चल रही लगातार छापेमारी
लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों में एक साल पहले से जमीन का विवाद चल रहा था। यह विवाद आज इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे और फरसा जैसे धारदार हथियार से हमले किए गए। इस घटना में शशि और उसकी पत्नी संगीता की मौत हो गई। दूसरे पक्ष से भी दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का चार वर्षीय पुत्र लकी कुमार और तीन वर्षीय पुत्र वीर कुमार है।

मृतकों के परिजन संजय ठाकुर के मुताबिक शशि विश्वकर्मा नवरात्रि के मौके पर घर पर पूजा कर रहा था। इसी दौरान आरोपित उनके घर में घुसे और उसे खींचकर तेजधार हथियार से वार करके हत्या कर दी। पति को बचाने आई शशि की पत्नी संगीता देवी को भी लोगों ने धारदार हथियार से वार करके मार डाला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, जमीन विवाद में दंपत्ति की हत्या की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपितों की तलाश में छापेमारी चल रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Monalisa Bollywood Debut: महाकुंभ से बॉलीवुड तक, मोनालिसा ने ‘द मणिपुर डायरीज’ से मचाया तहलका!

महाकुंभ के दौरान माला बेचते हुए अपनी कजरारी आँखों और मासूम चेहरे से लाखों...

Bokaro Municipal Election 2026: बोकारो में मीडिया पर प्रशासन का ‘पहला पहरा’, प्रत्याशियों की खबर में अब नहीं होगा इस चीज़ का जिक्र!

Municipal Election 2026: बोकारो में मीडिया पर प्रशासन का 'पहला पहरा', प्रत्याशियों की खबर...

Bihar Road News: बिहार की सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर से बदलेंगी तस्वीर, नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान! होगा 11,500 KM ROAD का निर्माण

Bihar Road News: सड़कें सिर्फ़ रास्ता नहीं होतीं, वे सभ्यता की धमनियां होती हैं,...

निवेशक ध्यान दें: 11 फरवरी को इन Stocks to Watch में दिख सकती है बड़ी तेजी या गिरावट

Stocks to Watch: भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार, 10 फरवरी को अपनी मजबूती का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें