spot_img

साधु के वेश में बसहा बैल लेकर भिक्षाटन करते 6 मुस्लिम युवक गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

वैशाली से छह संदिग्ध मुस्लिम युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी साधु का वेश धारण कर भिक्षा मांगते धूमते पकड़े गए हैं। पकड़े गए सभी युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, इन युवकों को हाजीपुर नगर थाना के कदमाघाट से पकड़ा गया है। जिले में छह संदिग्धों की गिरफ्तारी से हड़कंप मचा है। पकड़े गए युवक सकूर अहमद के अड़तीस वर्षीय पुत्र करीम अहमद, मैकू अहमद के चालीस वर्षीय पुत्र सैयद अली, असगर के पुत्र हसन, मुनेर उर्फ डबलू के पुत्र महबूब, सकूर अहमद के पुत्र हलील अहमद, अबु मोहम्मद के पुत्र सुबराती हैं जो, बसहा बैल यानी नंदी के साथ साधु के वेश में भिक्षाटन करते पकड़े गए हैं।

- Advertisement -

युवकों को बसहा समेत पुलिस ने नगर थाने में रखकर पूछताछ कर रही है। इनमें से दो संदिग्धों के आधार कार्ड मिले हैं। पुलिस आधारकार्ड में जो पते दर्ज हैं उनका वेरिफिकेशन कर रही है। बहराइच पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। बताया जाता है कि इन्हें बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा। श्रावणी मेला के दौरान इनकी गिरफ्तारी को पुलिस अहम बता रही है। थाने में इन्हें कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।

- Advertisement -

सभी युवक साधु बनकर कई दिनों से हाजीपुर शहरी इलाके में भीख मांगते थे। इनपर शक होने के बाद रविवार को पता चला कि युवक हिंदू नहीं हैं। गंडक नदी के कदमाघाट पर उन्हें पकड़ लिया गया। पहले ते सभी झूठ बोल रहे थे। लेकिन दबिश देने पर सबने अपना असली नाम पुलिस को बता दिया। ये सभी उत्तर प्रदेश के बहराईच के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar CM Nitish: नीतीश कुमार का इस्तीफा, एक युग का बड़ा विराम, बिहार की सियासत में भूचाल, CM पद से दिया इस्तीफा

नीतीश कुमार का इस्तीफा: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने...

Jamui News: जमुई में पुलिस भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, महिला दारोगा-चौकीदार निलंबित

Police Corruption: बिहार पुलिस की छवि पर एक बार फिर दाग लगने की ख़बर...

Bihar CM: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, कहा- अगले मुख्यमंत्री ‘रामजी’ होंगे, नीतीश पर भी साधा निशाना

Bihar CM: बिहार की राजनीति में इन दिनों उथल-पुथल चरम पर है, जहां नई...

Nitish Kumar Resignation: 20 साल के CM कार्यकाल का भावुक अंत, नीतीश का इमोशनल अंदाज देखकर हर कोई भावुक, जानिए

Nitish Kumar Resignation: बिहार की सियासत में आज एक बड़ा पन्ना पलट गया। जिस...