मई,18,2024
spot_img

Vande Bharat Express Train | Jaynagar और Muzaffarpur से दिल्ली दौड़ेंगी Vande Bharat Express, दरभंगा के हिस्से में…?

spot_img
spot_img
spot_img

Vande Bharat Express Train | Jaynagar और Muzaffarpur से दिल्ली दौड़ेंगी Vande Bharat Express जहां, दरभंगा के हिस्से में…कुछ आएगा ?। यहां, मुजफ्फरपुर से दिल्ली, जयनगर से दिल्ली वाया मुजफ्फरपुर होकर वंदे भारत के परिचालन की तैयारी है। यह तैयारी आगामी जून माह में (Vande Bharat Express will run from Jaynagar and Muzaffarpur to Delhi, in the part of Darbhanga…?) पूरी हो जाएगी। जहां, पूर्व मध्य रेलवे के यात्रियों की यात्री सुविधा बढ़नने वाली है। यात्रियों को Vande Bharat और Amrit Bharat Train मिलेंगी।

Vande Bharat Express Train | मधुबनी के जयनगर से यह सुविधा लोगों को मिलेंगी

जहां, मधुबनी के जयनगर से यह सुविधा लोगों को मिलेंगी। इसका लाभ दरभंगावासी भी ले सकेंगे। वहीं, मुजफ्फरपुर समेत ग्यारह स्टेशनों से वंदे भारत ट्रेन और अमृत भारत ट्रेनें खुलेंगी और चलेंगी। इसकी तैयारी लगभग पूरी है। बस, कुछ जरूरी चीजें हैं जिसपर विचार के बाद इसे जून में यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।

Vande Bharat Express Train |  दरभंगा से दिल्ली, रक्सौल से दिल्ली के लिए एक-एक अमृत भारत ट्रेन चलेंगी

जानकारी के अनुसार, वंदे भारत के अलावे अमृत भारत एक्सप्रेस व वंदे भारत (स्लीपर वर्जन) का भी पूमरे क्षेत्राधिकार से परिचालन होगा। इसके तहत, मुजफ्फरपुर से दिल्ली, जयनगर से दिल्ली वाया मुजफ्फरपुर होकर वंदे भारत गुजरेंगी।

यह भी पढ़ें:  Purnia News| Bihar News| CSP संचालक को 4 अपराधियों ने घेरा, 5 लाख लूटे, सीने में उतार दी 15 गोलियां, मौत पर बवाल

Vande Bharat Express Train | दिल्ली से दरभंगा वाया सीतामढ़ी होकर अमृत भारत

वहीं, सहरसा-हावड़ा के लिए वंदे भारत, पटना से नई दिल्ली (स्लीपर वर्जन) वंदे भारत, दरभंगा से दिल्ली, रक्सौल से दिल्ली के लिए एक-एक अमृत भारत ट्रेन चलेंगी। फिलहाल, दिल्ली से दरभंगा वाया सीतामढ़ी होकर अमृत भारत चल रहा है। वंदे भारत के परिचालन से मुजफ्फरपुर से दिल्ली जाने में पांच से छह घंटे के समय की बचत होगी। फिलहाल, सुपरफास्ट ट्रेन करीब 18 घंटे का समय लेती है।

Vande Bharat Express Train | फिलहाल ट्रैक की स्पीड 130 किमी करने की कवायद चल रही है।

इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेलवे के मुजफ्फरपुर और जयनगर स्टेशन से 15 जून के बाद कभी भी वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू कर सकता है। इसको लेकर आधिकारिक अधिसूचना जल्द जारी की जा सकती है। फिलहाल ट्रैक की स्पीड 130 किमी करने की कवायद चल रही है। इसके मई के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है। स्पीड बढ़ाने को लेकर जारी रेल पथ मरम्मत का काम भी पूरा होने वाला है। सभी डीआरएम ने अपने-अपने इलाके से इन ट्रेनों को चलाने के लिए रेल लाइनों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News| तरौनी के जविप्र डीलर Suspended... या Acquitted? बड़ा Confusion है भाई...!

Vande Bharat Express Train | जयनगर से दिल्ली वाया मुजफ्फरपुर होकर

वंदे भारत के अलावा अमृत भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत (स्लीपर वर्जन) का भी पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्राधिकार से परिचालन होगा। रेलवे के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि मुजफ्फरपुर से दिल्ली, जयनगर से दिल्ली वाया मुजफ्फरपुर होकर वंदे भारत के परिचालन की तैयारी है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Supaul News| निर्मली की मिट्टी में घंस गईं दो जिंदगी, माटी बनीं काल, किनारे खड़ी दो महिलाएं दबीं, निकलीं Tilyuga River किनारे दो लाशें

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें