back to top
1 अक्टूबर, 2024
spot_img

बिहार से झारखंड पहुंची महज 6 घंटे में, चलेंगी वंदे भारत ट्रेन, पटना-रांची रूट पर 10 मई से

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
बिहार-झारखंड के बीच चलेगी वंदे भारत ट्रेन। इसके लिए समय और दिन निर्धारित कर दिया गया है। पटना-रांची रूट पर 10 मई से चलेगी यह ट्रेन और महज छह घंटे में ही दूरी तय कर (Vande Bharat train will start operating on Ranchi Patna route from May 10) लेगी।

अधिकारियों का मानना है कि यदि किसी भी प्रकार की तकनीकी खामी नहीं आई तो ट्रेन का परिचालन 100 फीसदी 10 मई से शुरू हो जाएगा। हटिया स्टेशन को मेंटनेंस के लिए मोडिफाई किया गया है। रैक भी जल्दी आएगा।

Advertisement

औसतन 12 घंटे में तय होने वाला सफर अब महज 6 घंटे में ही तय हो जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि यदि किसी भी प्रकार की तकनीकी खामी नहीं आई तो ट्रेन का परिचालन 10 मई से शुरू हो जाएगा।

पटना और रांची के बीच अभी सबसे तेज जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन चलती है, जो करीब 8 घंटे का समय लेती है। अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों में भी 11 घंटे लगते हैं।

वहीं, वंदे भारत ट्रेन महज 6 घंटे में पटना से रांची पहुंचा देगी। एक बार वंदे भारत शुरू होने के बाद धीरे-धीरे इसकी स्पीड बढ़ाई जाएगी।

ट्रेन को पीएम मोदी एक साथ हरी झंडी दिखा सकते हैं। बता दें कि रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन के परिचालन से इस रूट पर नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

भविष्य में दोनों राजधानियों के बीच महज 4 घंटे में सफर पूरा हो सकेगा। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटना से चलकर जहानाबाद, गया, हजारीबाग, बरकानाना और रांची होते हुए हटिया तक जाएगी। हटिया में इस ट्रेन का मेंटेनेंस वार्ड तैयार किया गया है। हजारीबाग से बरकानाना होते हुए रांची तक की लाइन एकदम नई है।

जरूर पढ़ें

24 घंटे के अंदर Darbhanga Police का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, खंगाला जा रहा Criminal Record

प्रभाष रंजन, दरभंगा | दरभंगा पुलिस ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी...

Patna Zoo का New Look Unlocked! रंगीन गेट, फूलों की सजावट और आकर्षक झरने ने जीता पर्यटकों का दिल

पटना। पटना का संजय गांधी जैविक उद्यान (Patna Zoo) अब केवल जानवरों को देखने...

Darbhanga में RAF की ‘चेतावनी ‘ दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाई तो खैर नहीं, अल्फा 114 ए टीम ने लिया पंडालों...

दरभंगा | दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के...

Darbhanga में भक्तों की सेवा में लगे स्वास्थ्यकर्मी की बाइक — उड़न छू, जालेश्वरी मंदिर परिसर से गायब हुई ‘बुलेट’

जाले, दरभंगा | जालेश्वरी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें