spot_img

Madhubani के अंतरजिला शराब माफिया उच्चैठ का वरुण राय गिरफ्तार, पुलिस को देखते ही पिस्टल लेकर तालाब में कूद गया

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: शराब माफिया के खिलाफ मधुबनी व सीतामढ़ी जिले के विभिन्न थानों में शराब, आर्म्स एक्ट व मर्डर की प्राथमिकी दर्ज, देशज टाइम्स फोटो :- बेनीपट्टी थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर जानकारी देते एसडीपीओ व अन्य

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। स्थानीय थाना पुलिस ने शराब माफिया उच्चैठ गांव के वरुण राय को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने देसी पिस्टल का एक मैगजीन, जिसमें सात जिंदा कारतूस थे, उसे भी बरामद किया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  India US Sanctions अमेरिकी प्रतिबंधों से भारत को मिली छूट, क्या टला रूस से तेल खरीदने पर लगने वाला भारी शुल्क?

थाना परिसर में प्रेसवार्ता करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नेहा कुमारी ने बताया कि मेरे निर्देशन में समकालीन अभियान के दौरान कार्रवाई की गयी। जहां छापेमारी कर रहे पुलिस टीम को देख वरुण राय उच्चैठ मंदिर के तालाब की ओर भागने लगा।

इस दौरान वो सीढ़ी के निकट गेट से टकरा कर गिर गया। जहां पिस्तौल भी नीचे गिर गयी और पिस्टल में लगा मैगजीन दूर जा गिरा। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी शराब माफिया पुनः उठकर पिस्तौल उठाकर और मोबाइल जेब से निकाल तालाब में कूद गया और पिस्तौल व मोबाइल तालाब में फेंक फिर बाहर निकला, जिसे पुलिस टीम द्वारा दबोच लिया गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Festival Train दिवाली-छठ पर घर जाने की चिंता खत्म! रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, जानिए पटना और बरौनी का पूरा शेड्यूल

डीएसपी ने बताया कि पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार माफिया तस्कर द्वारा बताया गया कि वो अपने दोस्त पतौना ओपी क्षेत्र के परसौनी गांव के सोहन साह के साथ हथियार लेकर शराब मंगवाने की योजना बना रहा था। उन्होंने बताया कि उक्त माफिया के खिलाफ शराब, आर्म्स एक्ट व मर्डर सहित कई कांड मधुबनी व सीतामढ़ी जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें:  अंधविश्वास की भेंट चढ़ी रूपा : जमुई में बच्चे की मौत पर महिला की पीट-पीटकर हत्या|कहा - तुम डायन हो |झाड़ी में मिली अर्धनग्न लाश

पुलिस उपाधीक्षक ने यह भी बताया कि बीते कुछ दिनों में उक्त तस्कर की दो पिकअप वैन अंग्रेजी शराब भी पुलिस टीम द्वारा बरामद की गई थी। उस समय से पुलिस टीम उक्त माफिया की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही थी।

छापेमारी टीम में पुनि सह थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद, एसआई शेषनाथ प्रसाद, संजीत कुमार, देवकुमार शर्मा, मुकेश कुमार सिंह, एएसआई मुकेश कुमार, सिपाही राजेश कुमार, महिला सिपाही काजल कुमारी,कुसुम कुमारी और कविता कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में भयावह हादसा: सोते हुए सांप ने डसा, मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा!

Bihar Snake Bite: दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में सांप के डसने से 50 वर्षीय शंभु महतो की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय पर उचित उपचार मिलत #BiharSnakeBite,#DarbhangaNews,#MedicalNegligence

Darbhanga Accident दरभंगा में बड़ा हादसा! ग्रेनाइट गिरने से चंपारण के मजदूर का पैर जख्मी| पढ़िए – किसने -कैसे किया जाले में इलाज

Darbhanga Accident: दरभंगा के जाले में ग्रेनाइट लगाने के दौरान एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। पूर्वी चंपारण के रक्सौल निवासी 24 वर्षीय आकाश कुमार के पैर पर ग्रेनाइट गिरने से हा #DarbhangaNews,#BiharAccident,#Jale

बड़ी खबर! दिवाली-छठ पर मिथिलांचल के लिए शकूरबस्ती-झंझारपुर स्पेशल समेत 3 नई ट्रेनें, अब घर जाना हुआ आसान

Bihar Festival Trains: त्योहारों के दौरान बिहार आने-जाने वाले लाखों यात्रियों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने दिवाली और छठ को देखते हुए चंडीगढ़, दिल्ली और मिथिलांचल रूट पर 3 जोड़ी फेस्टिवल स #BiharFestivalTrains,#SpecialTrains,#ChhathDiwali

पटना में भयानक लापरवाही! डिलीवरी के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजलक्ष्मी की मौत, नवजात बच्चा हुआ अनाथ

Bihar Medical Negligence: पटना के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद बीएओ राजलक्ष्मी की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है, जिससे नवजात बच्चा मां से #BiharMedicalNegligence,#PatnaHospital,#MedicalApathy