मई,3,2024
spot_img

#Begusarai- पुलिसिया गुंडागिरी : खुद तो मास्क लगाए नहीं, गुंडे की तरह पीट दिया युवक को

spot_img
spot_img
spot_img

बेगूसराय, देशज न्यूज। बेगूसराय में बढ़ते अपराध के बीच पुलिस का एक खौफनाक चेहरा सामने आया है। खुद मास्क नहीं लगाने वाली यहां की भगवानपुर थाना की पुलिस लोगों को मास्क नहीं लगाने पर जमकर पिटती है। इसका वीडियो शनिवार को वायरल हो जाने के बाद लोगों में आक्रोश है।

 

 

वायरल वीडियो के अनुसार भगवानपुर थाने की सरकारी गाड़ी भगवानपुर बाजार में एएसआई महेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकली थी। इसी दौरान दामोदरपुर का कौशल पोद्दार अपने मोटरसाइकिल से दीपक मेडिकल स्टोर से दवा लेने आया था। मोटर साइकिल पर तीन लोगों को बगैर मास्क के सवार देखकर एएसआई महेंद्र सिंह ने मोटर साइकिल चालक को रोका और चाभी छिनने लगे। मोटरसाइकिल सवार ने इमरजेंसी में रहने के कारण जब जाने देने अथवा जुर्माना का रसीद काटने की बात कही तो वर्दी के नशे में चूर पुलिस ने डंडा बरसाना शुरू कर दिया।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Land News| बिहार में सबसे बड़ा फैसला, जमीन की दाखिल-खारिज में देरी करने वाले अधिकारी सीधे नपेंगे, Letter To All DM

इस दौरान कौशल एएसआई महेंद्र सिंह के पैर पर गिर गया तथा गलती माफ कर देना की गुहार लगाता रहा, रोते बिलखते रहा। लेकिन एएसआई महेंद्र सिंह ने सुनने का नाम ही नहीं लिया और पुलिस जवानों को भी पीटने का आदेश दे दिया। पुलिस केस का बरेली से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।video viral of police hooliganism

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Bisfi News| Gas Cylinder Blast में बच्ची की जिंदा मौत, घर खाक, कई लोग झुलसे, विरोध में अग्निशमक वाहन में तोड़फोड़

 

लोगों का कहना है कि अगर मोटरसाइकिल सवार ने गलती की थी तो जुर्माना होना चाहिए। इस कदर सड़क पर बुरी तरह पिटाई करना कहां का नियम है। video viral of police hooliganism#Begusarai- पुलिसिया गुंडागिरी : खुद तो मास्क लगाए नहीं, गुंडे की तरह पीट दिया युवक को

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें