back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 22, 2026
spot_img

जदयू नेता-सह-ईंट चिमनी मालिक की गोली मारकर हत्या, शव लेने पहुंची पुलिस की ग्रामीणों ने की फजीहत

spot_img
- Advertisement -

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक जदयू नेता-सह-ईंट चिमनी मालिक गोविंदपुर पंचायत-दो के धकजरी गांव निवासी एसडीजे चिमनी मालिक राजेश कुमार झा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना आज मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत-दो के धकजरी गांव की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मंसूरचक थाना क्षेत्र की गोविंदपुर दो पंचायत के धकजरी गांव में चिमनी मालिक और जदयू नेता की हत्‍या कर दी गई। बुधवार की सुबह चिमनी मालिक को गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिलते ही संपूर्ण क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

- Advertisement -

मृतक है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी रविंद्र मोहन एवं थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है तथा आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि राजेश कुमार झा रोज की तरह रात भी अपने चिमनी पर सोए हुए थे। इसी दौरान चिमनी पर बने कमरा के बाहर दरवाजे पर सोए हालत में ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ चार गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। चिमनी पर रात में कुछ अन्य मजदूर भी सोते थे, लेकिन दहशत के मारे सभी फरार हो गए। जदयू नेता-सह-ईंट चिमनी मालिक की गोली मारकर हत्या, शव लेने पहुंची पुलिस की ग्रामीणों ने की फजीहतबुधवार को चिमनी पर काम करने गए लोगों ने जब बिछावन पर मालिक राजेश कुमार झा का शव देखा तो परिजनों की सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंची मंसूरचक थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोगों ने शव को उठाने दिया।

डीएसपी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के काफी समझाएं बुझाने तथा घटना में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने के आश्वासन पर शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा सका है। फिलहाल अपने कार्यकर्ता एवं चिमनी मालिक की हत्या से जदयू कार्यकर्ताओं में जहां आक्रोश है, वहीं इलाके में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।

सूचना मिलते ही धकजरी गांव से भारी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचकर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इधर ग्रामीणों से सूचना मिलते ही मंसूरचक थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग एवं पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की घोषणा के बाद ही शव कब्जे में लेने की बातें कहीं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

एमजी ग्लॉस्टर: इस मार्च पाएं लाखों की बचत, JSW MG Motor India की गाड़ियों पर बंपर छूट!

MG Gloster: अगर आप एक नई एसयूवी या इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का मन बना...

IPL 2026: दासुन शनाका की राजस्थान रॉयल्स में धांसू एंट्री, PSL को झटका

IPL 2026: क्रिकेट जगत में एक बार फिर धमाकेदार बदलाव का दौर शुरू हो...

Kal Ka Rashifal: 23 मार्च 2026, जानिए कैसा रहेगा आपका सोमवार?

Kal Ka Rashifal: सोमवार, 23 मार्च 2026 का दिन ग्रहों की विशेष चाल और...

मां स्कंदमाता की आरती: नवरात्रि के पांचवें दिन करें दिव्य देवी की स्तुति

Maa Skandmata Ki Aarti: चैत्र नवरात्रि के पवित्र पाँचवें दिन, शक्ति स्वरूपा देवी स्कंदमाता...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें