

बक्सर। स्थानीय नगर थाना के नयाबजार स्थित एक बंद पड़े धार्मिक स्थल पर शराब की खेप छुपाये जाने पर उपजे हिंसक संघर्ष में दस लोग घायल हुए है,जिनमे से दो की हालत गम्भीर बनी हुई है।घटना को लेकर नगर थाना पुलिस के हवाले से बताया गया है कि नयाबाजार वार्ड संख्या-8 में इन दिनों कोरोना को लेकर बंद पड़े एक धार्मिक स्थल पर शराब तस्करों द्वारा शराब की एक बड़ी खेप छुपाई जा रही थी।जिसका धर्मभीरु लोगों द्वारा विरोध किया गया ये बात शराब तस्करों को नागवारा गुजरी फलस्वरूप तस्करों ने विरोध कर रहे लोगो पर लाठी डंडे से हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियो की माने तो इस दौरान तस्करों द्वारा फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश भी हुई। घटना गुरूवार दोपहर की है घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना घटना स्थल पर पहुच कर घायलों को पुलिस वाहन से स्थानीय सदर अस्पताल में दाखिल कराई है।घायलों में आकांक्षा भारती ,ललिता राम कांटी देवी ,अजय कुमार ,निशा भारती समेत दुसरे पक्ष के केतुल कुमार एवं अन्य शामिल है।इन सभी का इलाज कर रहे चिकित्सक संजय कुमार के हवाले से बताया गया है कि सभी घायलों की चोटे तो गम्भीर है पर दो की हालत नाजुक बनी हुई है जिन्हें रेफर किया जा रहा है।
शराब बरामदगी के बाबत सवाल पूछने पर नगर थाना का कहना है कि पुलिस के आने की सूचना पर अन्य तस्करों द्वारा शराब की खेप हटा दी गई थी।पुलिस घायल तस्करों में से एक केतुल कुमार से शराब की बाबत पूछताछ कर रही है।स्थानीय लोगो का कहना है कि शराब बंदी को लेकर भले ही सरकार अपनी पीठ थपथपाये पर शराब का धंधा उद्योग बन चुका है ।इन माफियाओं द्वारा अब तो धार्मिक स्थलों को भी नही बख्सा जा रहा है।Violent clash between two groups, ten injured in dispute ove
- Advertisement -


