spot_img

स्कार्पियो पर लगा था राजद का झंडा, हो रही थी हथियारों की तस्करी, फिर क्या हुआ?

थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया, गुप्त सूचना पर पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो का चालक पुलिस को देखकर तेज रफ्तार में गाड़ी लेकर भगाने लगा। पुलिस को शक हुआ तो खदेड़कर पकड़ा गया। जिस स्कॉर्पियो को पकड़ा गया उस पर आरजेडी का झंडा लगा हुआ था।

spot_img
- Advertisement -

नालंदा में राजद और तेजस्वी यादव के झंडे लगाकर हथियार की तस्करी हो रही थी। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार का जखीरा बरामद हुआ है। पुलिस को चक्मा देने के लिए अपराधियों ने गाड़ी पर राजद का झंडा लगाया था। इसपर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Weapons were being smuggled by putting RJD flag on Scorpio) की तस्वीर लगी हुई थी।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

जानकारी के अनुसार,मामला चंडी थाना क्षेत्र के रुखाई रेलवे हॉल्ट के पास का है जहां पुलिस ने कार की तलाशी लेने की कोशिश की तो ड्राइवर भागने लगा। बाद में जांच में गाड़ी से तीन कट्टा और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस मिला।

- Advertisement -

मामले में पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को कामयाबी तब मिली जब वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। अपराधी आरजेडी का झंडा लगाकर हथियार को कहां ले कर जा रहे थे इस मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार का मौसम: सुबह की ठंड, दिन की धूप! अगले 7 दिन तक कोई बारिश नहीं, जानें आपके जिले का हाल

राजद का झंडा देखकर पहले तो पुलिस भी चकमा खा गए। लेकिन जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से हथियार और गोली बरामद हुआ। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

स्कॉर्पियो से पुलिस ने तीन देसी कट्टा और बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस बरामद किया। यह मामला नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र का है। 23 दिसंबर की रात को जिले के रुखाई रेलवे हाल्ट के पास रैंडम तलाशी अभियान चला रही थी।

यह भी पढ़ें:  बेंगलुरु में दिल दहला देने वाला कांड! कैब ड्राइवर ने पत्नी और बेटे समेत 7 लोगों को मार डाला | लाश को अलग -अलग फेंका

इसी दौरान काले रंग की एक स्कॉर्पियो कार आई। आरजेडी का झंडा देख पहले तो पुलिस वाले सहम गए। लेकिन, हिम्मत कर रोका तो ड्राइवर गाड़ी लेकर भागने लगा। इस पर पुलिस को आशंका हो गई और खदेड़ कर पकड़ लिया। दतलाशी में हथियारों का जखीरा देख पुलिसकर्मी के होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें:  Patna -Maner Encounter 3 शूटर ढेर | 20 मिनट चली मुठभेड़ |मनेर एनकाउंटर के बाद दानापुर में बवाल: 'पुलिस ने मारा!' परिजनों का अस्पताल में जमकर हंगामा -कहा लाशों को दिखाओ | तोड़फोड़ | पत्थराव

पुलिस ने गाड़ी में सवार सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिय । उनकी पहचान माधोपुर बख्तियारपुर निवासी रौशन कुमार, भटन्ना निवासी अजीत सिंह, चंदा निवासी नरेश यादव, चंदा निवासी विवेक यादव और कांधुपीपर निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है।

इन बदमाशों के पास से पुलिस ने तीन कट्टा और दस जिंदा कारतूस के साथ दो खोखा भी बरामद किया है। हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि इन अपराधियों की सूचना मिली थी लेकिन सटीक सूचना नहीं थीं। सूचना के बाद पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Akasa Flight दरभंगा से अब मुंबई जाना हुआ आसान! अकासा एयर की नई उड़ान से छठ-दीपावली पर घर लौटना होगा सुपरफास्ट

Darbhanga Akasa Flight: दरभंगा से नवी मुंबई के लिए अकासा एयरलाइंस की सीधी विमान सेवा शुरू हो गई है। यह नई उड़ान दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आ#DarbhangaFlight,#AkasaAir,#BiharNews

Bihar Cricket | 15 साल के लड़के ने रच दिया इतिहास! बिहार की सीनियर टीम का बना कप्तान, कोच भी हैरान

Bihar Cricket: महज 15 साल की उम्र में युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को बिहार की सीनियर क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। मुख्य कोच मनीष ओझा ने इसे 'बड़ा रिकॉर्ड' और बिहार क्र#BiharCricket,#VaibhavSuryavanshi,#SyedMushtaqAliT20

Bihar Politics | पटना में सियासी पारा हाई! काम्या मिश्रा JDU में? तेजस्वी की नई चमचमाती कार ने मचाया तहलका

Bihar Politics: पटना में काम्या मिश्रा के JDU में शामिल होने की अटकलों ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। वहीं, तेजस्वी यादव की महंगी इलेक्ट्रिक कार का वीडियो वायरल होने स#BiharPolitics,#KamyaMishra,#TejashwiYadav

बिहार का मौसम: सुबह की ठंड, दिन की धूप! अगले 7 दिन तक कोई बारिश नहीं, जानें आपके जिले का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का मिजाज कुछ दिनों तक सामान्य रहेगा। सुबह कोहरा और हल्की ठंड, जबकि दिन में तेज धूप खिलेगी। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक बारिश की कोई चेतावनी जा#BiharWeather,#WeatherForecast,#BiharNews