spot_img

Cyclone Michaung Is Coming To Bihar | चक्रवाती तूफान मिचोंग आ रहा बिहार, होगी भारी बारिश, चक्रवातीय तूफान की आशंका से 17 ट्रेनें अभी से रद

मौसम विभाग के मुताबिक मिचोंग चक्रवाती तूफान दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तर तमिलनाडु के तट पर दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर स्थित है। इसकी तीव्रता 5 दिसंबर को और भी बढ़ जाएगी। इस तूफान का प्रभाव बिहार में 4 से 7 दिसंबर तक देखने को मिलेगा। जानिए Darbhanga, Madhubani, Samastipur समेत किन जिलों पर पड़ेगा भारी असर, कहां से चल चुका है चक्रवातीय तूफान Michaung

spot_img
- Advertisement -

चक्रवाती तूफान मिचोंग बिहार आ रहा है। इससे जहां तीन दिनों तक भारी बारिश होगी। वहीं, चक्रवातीय तूफान की आशंका से 17 ट्रेनें अभी से रद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग के अलर्ट में कहा गया है कि चक्रवातीय तूफान मिचौंग के प्रभाव से छह और सात दिसंबर को राज्य के करीब 20 जिलों में बारिश होने की संभावना जतायी है। इसमें दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर समेत (Weather alert: Cyclonic storm Michong is coming to Bihar) सभी जिले शामिल हैं। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

वहीं, प्रदेश में ठंड भी बढ़ी है। पुरवा का प्रभाव कम होने और पछुआ का प्रवाह बढ़ने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को पटना समेत 25 शहरों का न्यूनतम तापमान गिरा है। विभाग के अनुसार आठ दिसंबर तक तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मगर, कब और कैसे आएगा चक्रवाती तूफान मिचोंग, पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  रियलिटी शो से निकलते ही तेज प्रताप यादव का चैलेंज! 'मेरे बिना कैसे चलेगा...', पटना लौटकर दिया बड़ा बयान

जानकारी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान मिचोंग के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में अगले 2-3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक मिचोंग 5 दिसंबर को आंध्र के तट से टकराएगा। इस दौरान हवा की गति 100 किमी प्रति घंटे रहने की आशंका है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है? चिंता मत कीजिए, बिहार में शुरू हुआ महाअभियान, ऐसे जुड़वाएं अपना नाम!

ओडिशा, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में भी बारिश की आशंका है। इसका प्रभाव बिहार पर भी पड़ेगा। 6 दिसंबर को तूफान की वजह से औरंगाबाद, रोहतास, भभुआ, गया, नवादा, जमुई और बांका जिले में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होगी। वहीं 7 दिसंबर को पटना सहित दक्षिणी बिहार के जिलों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है।

प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आनेवाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है।मौसम विभाग के अनुसार 8 दिसंबर तक तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें:  दुर्गा पूजा पर बिहार सरकार का महा एक्शन! 20 हजार पंडालों पर कड़ी नजर, लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

इस दौरान पटना सहित सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, शिवहर, समस्तीपुर, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल और आस-पास के इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के अनुसार अगले तीन दिनों तक सुबह के समय अधिकांश हिस्सों में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा।

चक्रवातीय तूफान के प्रभाव से भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर पूर्व मध्य रेलवे (पूमरे) ने दक्षिण के राज्यों की ओर जाने वाली 17 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। एहतियात के तौर पर 3 से लेकर 7 दिसम्बर तक रद कर दिया है। रद्द होने वाली रेलगाड़ियों में दानापुर-एसएमबीटी बेंगलुरु, संघमित्रा एक्सप्रेस, पटना एर्नाकुलम कोयम्बटूर-बरौनी एक्सप्रेस, गया- चेन्नई एक्सप्रेस और मुजफ्फरपुर -एसएमभीबी एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Teacher Transfer बिहार के लाखों शिक्षकों को झटका! तबादला प्रक्रिया पर लगी रोक, जानें क्यों?

Bihar Teacher Transfer: बिहार में हजारों शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया पर रोक लग गई है। विधान परिषद चुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता लागू होने से निर्वाचन विभाग ने यह फैसला लिया। #BiharTeacherTransfer,#BiharElections,#ModelCodeOfConduct

बिहार में अब छूटेगा नहीं किसी का वोट! लिस्ट में नाम जोड़ने का महाअभियान शुरू |घर-घर सत्यापन, फॉर्म 6 से जुड़ेगा नाम

Bihar Voter List: बिहार में मतदाता सूची से छूटे हुए पात्र लोगों के नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग ने एक महीने का विशेष अभियान शुरू किया है। इस पहल से नए और युवा मतदाताओं को भी मौका #BiharVoterList,#ElectionCommission,#BiharPolitics

Darbhanga Theft दरभंगा में घर खाली देख चोरों का धावा, लाखों के गहने-नकदी ले उड़े | पढ़िए – चोरी से पहले संदिग्धों की रेकी

Darbhanga Theft: दरभंगा के बहादुरपुर में एक बंद घर से 20 लाख रुपये के आभूषण और 25 हजार नकदी की चोरी हो गई। पीड़ित परिवार मां की बीमारी के कारण बाहर था। सीसीटीवी फुटेज में चोर कै #DarbhangaNews,#BiharCrime,#TheftUpdate

Darbhanga School Holiday छात्रों की बल्ले-बल्ले! दरभंगा के स्कूलों में अक्टूबर-नवंबर में कितने दिन की छुट्टी, कब बंद -कब खुलेंगे विद्यालय? देखें पूरा...

Bihar School Holiday: बिहार के सरकारी स्कूलों में 2026 के अवकाश कैलेंडर की घोषणा कर दी गई है। अक्टूबर और नवंबर में दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा पर कुल 18 दिन स्कूल बंद रहेंगे, जिसस #BiharSchoolHoliday,#BiharNews,#ChhathPuja2026