बिहार में लगातार बदल रहे मौसम और कहीं धूप कहीं बारिश से अभी दो दिन और गर्मी बनी रहेगी। हालांकि, कई जिलों में बारिश के आसार हैं।
जय बाबा केदार..!
View this post on Instagram
जानकारी के अनुसार, कई जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। अगले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं। वैसे, पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर गरज तड़क के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई।
साथ ही उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्व, उत्तर मध्य एवं दक्षिण पश्चिम दक्षिण पूर्व एवं दक्षिण मध्य भाग में मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली की संभावना है। यह स्थिति अगले 24 से 48 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में दो जगहों ओर देखा जा सकती है। मौसम विभाग ने गोपालगंज, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की वजह से लोग रात में उसम और गर्मी झेल रहे। दरअसल बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आ रही पुरवा और इस भीषण गर्मी में और भी समस्या खड़ी कर दे रही।
नमी की वजह से आर्द्रता बढ़ी रह रही है और वातावरण में अतिरिक्त ऊष्मा का प्रसार रह रहा है। मौसमविदों के मुताबिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान का सामान्य से तीन डिग्री ऊपर रहना ही अभी मौसम की असल समस्या है।
पूरे सूबे में सतह पर पुरवा हवा का प्रभाव है। जबतक पछुआ हवा का प्रभाव नहीं बनता है, तबतक मौसम की स्थिति ऐसी ही रहेगी। अगले 48 घंटों में पुरवा हवा का बने रहने के आसार हैं। हालांकि दो दिनों बाद पछुआ के आगमन के आसार जताए जा रहे हैं।