spot_img

Madhubani के मधेपुर में लड़कियों के साथ गई नहाने, मगर गहरे पानी में खो गईं 15 साल की अनंति…

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: लड़कियों के साथ कोसी की सहायक नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में 15 वर्षीय अनंति के डूबने की आशंका, लापता अनंति की खोज में जुटे एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोर, भेजा थाना क्षेत्र की घटना

- Advertisement -

मधेपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। प्रखंड के भेजा थाना क्षेत्र स्थित खजुरी और बलथी चौक के बीच ढकरबा घाट पर शनिवार दोपहर बधार से मवेशी के लिए घास लेकर घर लौटते समय कोसी की सहायक नदी में स्नान करते समय एक लड़की के डूबने की आशंका जताई जा रही है।

- Advertisement -

लड़की के नदी में डूबने की खबर फैलते ही आसपास के सैकड़ों लोगों की भी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।

- Advertisement -

नदी के गहरे पानी में डूबकर लापता हुई लड़की की पहचान भेजा थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी उमेश यादव की 15 वर्षीय पुत्री अनंति कुमारी बताई गई है। स्थानीय लोगों की मानें तो डूबी लड़की अनंती कुमारी गांव की अन्य लड़कियों के साथ घास लेकर नदी पार कर रही थी। फिर घास रखकर सभी नदी में स्नान करने लगी।

इसी दौरान नदी की तेज धारा की चपेट में आकर वो डूब गई। जबकि अन्य लड़कियां सकुशल बताई गई हैं। जबकि अनंती के साथ नदी में स्नान कर रही अन्य लड़की भी डूब रही थी जिसे स्थानीय लोगों ने किसी तरह बचा लिया। जबकि अनंती नदी के गहरे पानी में डूब गई।

नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने से डूबने की घटना होने की बात कही जा रही। घटना की सूचना पाकर भेजा थाने की पुलिस एवं एसडीआरएफ के जवान घटनास्थल पर पहुंच कर डूबे लड़की की तलाश कर रही है। खबर लिखे जाने तक स्थानीय गोताखोरों सहित एसडीआरएफ की टीम डूबी लड़की की तलाश में लगी हुई थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

एसबीआई हड़ताल: मई में 5 दिन तक बंद रहेंगे बैंक, ग्राहकों की बढ़ेगी परेशानी, जानें पूरा मामला

एसबीआई हड़ताल: बैंक ग्राहकों के लिए मई का महीना मुश्किल भरा हो सकता है।...

Darbhanga News: दरभंगा में बड़ी कार्रवाई: अवैध दवा दुकान पर छापा, लाखों की दवाएं जब्त, मालिक फरार!

अवैध दवा दुकान: दरभंगा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। शहर...

Bhagalpur News: भागलपुर में गंगा कटाव पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, MLA का घेराव कर दी चेतावनी

गंगा कटाव: भागलपुर में एक बार फिर गंगा नदी का प्रकोप लोगों के माथे...