spot_img

Bihar News | इन फर्जी शिक्षकों का कुछ करते क्यों नहीं…हर point पर Fraud…सक्षमता में भी बैठे…अब कहते ये हैं फर्जी?

spot_img
- Advertisement -

Bihar News | इन फर्जी शिक्षकों का कुछ करते क्यों नहीं…हर point पर Fraud?आखिर शिक्षा विभाग का नित्य नव खुलासा फर्जी शिक्षकों को लेकर क्यों हो रहा है? इन फर्जी शिक्षकों का सही तरीके से कार्रवाई क्यों नहीं होती? अब देखिए ना, ये फर्जीवाड़े से शिक्षक ही नहीं बने। सक्षमता परीक्षा में भी जाकर बैठ गए। आखिर, पेपरवर्क में कहां कमजोरी आ रही है?

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Bihar News | आखिर, इन्हें शिक्षक किसने बनाया? ये शिक्षक कैसे बनें?

क्यों, सही से कागजातों की जांच पहले की चरण में हो रही जहां से अभी अभी गोपालगंज में 15 फर्जी शिक्षक मिले हैं। विभाग की ओर से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाए जाने पर ये शिक्षक गायब हो गए। उपस्थित नहीं हुए। यह हाल, बिहार भर में ऐसे 1051 शिक्षक हैं। आखिर, इन्हें शिक्षक किसने बनाया? ये शिक्षक कैसे बनें? इसकी जांच भी होनी चाहिए। ऐसे तो कोई शिक्षक नहीं बन जाता? पूरा प्रोसेस है, तो कमी प्रोसेस के किस प्वाइंट पर है?

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  'आनंद मोहन का इरादा हत्या का नहीं था', पप्पू यादव ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सरकार को धोया

Bihar News | आ बैल मुझे मार वाली स्थिति क्यों…

गोपालगंज में सक्षमता परीक्षा में पंद्रह फर्जी शिक्षक मिले हैं। विभाग की ओर से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाये जाने पर ये शिक्षक उपस्थित नहीं हुए। विभाग की ओर से दोबारा मौका देते हुए इन शिक्षकों को पंद्रह अप्रैल से पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है। यदि ये शिक्षक अब उपस्थित नहीं हुए, तो इन्हें पूर्ण रूप से फर्जी मानते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। ये लेट लतीफी है। जहां…

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में बड़ा ऐलान! गंडक किनारे बनेगी नई सड़क, अब नहीं आएगी बाढ़, रोजगार के खुलेंगे द्वार

Bihar News | कागजातों की जांच का तरीका बदलना होगा

शिक्षा विभाग के स्थापना कार्यालय से इन शिक्षकों की सूची जारी करते हुए विभाग के शेड्यूल के अनुसार, पटना में जांच समिति के समक्ष उपस्थित होकर कागजात दिखाने का निर्देश दिया गया है। नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्ज देने के लिए सक्षमता परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा के लिए शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किया।

यह भी पढ़ें:  बिहार विधानसभा में PK की एंट्री: पहली बार सदन में दिखेगा प्रशांत किशोर का तेवर, सरकार को घेरने की तैयारी!

Bihar News | ऐसे में, शिक्षा की साख ही है दांव पर

नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्ज देने के लिए सक्षमता परीक्षा में विभाग ने पाया कि बीटेट, सीटेट या एसटीईटी के प्रमाण पत्र में एक ही रोल नंबर पर एक से अधिक शिक्षकों ने आवेदन किया था। बिहार भर में ऐसे 1051 शिक्षक हैं। इन शिक्षकों में 420 शिक्षक सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं हुए। इन 420 शिक्षकों को दोबारा मौका देते हुए 10 अप्रैल से पंद्र अप्रैल के बीच रोल नंबर के अनुसार शेड्यूल निर्धारित कर सत्यापन के लिए बुलाया गया है। इसमें गोपालगंज जिले के पंद्रह शिक्षक हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

‘आनंद मोहन का इरादा हत्या का नहीं था’, पप्पू यादव ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सरकार को धोया

Bihar Politics: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से सरेंडर के आदेश के बाद बिहार सरकार और कानून पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आनंद मोहन का इरादा हत्या#BiharPolitics,#PappuYadav,#AnandMohan

मोबाइल हैक किया, बैंक खाता खाली! दानापुर में 96,001 रुपये का झटका, आप भी रहें सावधान

Bihar Cyber Fraud: पटना के दानापुर में एक एनजीओ संचालक के बैंक खाते से मोबाइल हैक कर 96,001 रुपये उड़ा लिए गए। यह घटना 10 नवंबर को हुई, जिसका पता पीड़ित को 13 नवंबर को चला। पुलिस#BiharCyberFraud,#DanapurCrime,#MobileHacking

सुलतानगंज के किसानों की बल्ले-बल्ले! अब गांव में ही मिलेगी खाद, पैक्स बनेगा हर समस्या का समाधान

Sultanganj PACS: सुलतानगंज में पैक्स अब सिर्फ धान खरीद तक सीमित नहीं रहेगा। किसानों की समस्याओं को सुनने, खाद उपलब्ध कराने और कृषि कारोबार बढ़ाने के लिए नई पहल की जा रही है, जिस#SultanganjNews,#BiharFarmers,#PACS

JDU में बड़ा फेरबदल! उमेश कुशवाहा ने जारी की नई टीम, इन 23 चेहरों को मिली अहम कमान

Bihar JDU: बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपनी प्रदेश कमेटी का विस्तार किया है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने 26 नवंबर को नई टीम की सूची जारी की है, जिसमें 23 नेताओं#BiharJDU,#UmeshKushwaha,#JDUNewTeam