spot_img

Murder Of Wife | पत्नी बनना चाहती थी टीचर मगर रेलकर्मी पति ने कर डाला कांड…!

spot_img
- Advertisement -

नालंदा से इस वक्त की बड़ी खबर है, जहां शिक्षक बनने की चाह लिए महिला दिनेश प्रसाद के 33 वर्षीय पत्नी रीना देवी अपने ही पति के हाथों मौत को चुनने पर विवश हुईं। मामला, बिंद थाना के जहाना गांव का है जहां बच्चों की मौजूदगी में महिला की पहले पिटाई और बाद में गला दबाकर हत्या कर दी गई।

- Advertisement -

Murder Of Wife | जरूरत के लिए मांगती पैसे, मगर होती रही प्रताड़ित

हत्या का आरोप बच्चों ने अपने पापा और चाचा पर लगाया है। इस बात का खुलासा मृतका के भाई ने पुलिस के समक्ष करते हुए बताया कि दिनेश प्रसाद ने ही अपनी पत्नी रीना देवी की हत्या कर दी है। वजह, यह कि वह टीचर बनना चाहती थी। जरूरत के लिए पैसे मांगती थी। इसको लेकर बराबर रीना को प्रताड़ित किया जा रहा था। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: 'चंचल यादव का अच्छा उदाहरण बनाएंगे', पुलिसकर्मी पर देश भर में केस दर्ज कराएंगे!

Murder Of Wife | पहले जमकर कर दी पिटाई फिर गला घोंट डाला

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। रीना के पति रेलवे में सरकारी नौकरी करते हैं। हत्या के समय रीना के पुत्र और बेटी वहां मौजूद थे। जहां किसी बात को लेकर पति और पत्नी में विवाद हुआ। फिर पति और अन्य परिजन मिलकर महिला की पिटाई करने लगे। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Violence मुजफ्फरपुर में नवनीत की हत्या के बाद भयानक हिंसा! शव पहुंचते ही भड़का गुस्सा, आरोपियों के घर फूंक डाले, फायरिंग

Murder Of Wife | पापा और चाचा ने मिलकर मां को मार डाला

रीना के भाई शशि कांत कुमार ने बताया कि आठ साल की भगनी अनुष्का कुमारी ने बताया है कि उसके पापा और चाचा ने मिलकर उसकी मां से पहले मारपीट की। फिर गला दबाकर हत्या दी। भाई ने बताया कि उसकी बहन को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। खर्च के लिए रुपये नहीं दिए जाते थे, इसलिए बहन स्कूल में टीचर बनना चाहती थी, लेकिन, पति बराबर मना करते थे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather Update बिहार में आ गई ठंड! अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया अलर्ट

Murder Of Wife | भाई ने बताई हत्या की वजह

बहन कई बार फोन कर कहती थी कि प्रतिदिन किसी न किसी बात को लेकर मारपीट की जाती है। कई बार समझा कर मामला को सुलझा लिया जाता था। वहीं हत्या के बाद घर के सदस्य शव छोड़कर फरार हो गए।

Murder Of Wife | पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन हो चुके थे घर छोड़कर फरार

बिंद थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद हत्या का खुलासा होगा। पुलिस के पहुंचने से पहले घर के सदस्य शव छोड़कर फरार हो गए थे, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Mithila Culture Booms In Darbhanga |दीपों से जगमगाते 11 छिद्र वाले घड़े, लोकधुनें और थिरकती युवतियां !- यही तो है मिथिला की अपनी पहचान...

Mithila Culture: जाले के राढ़ी पश्चिमी पंचायत में नवरात्र के दौरान झिझिया नृत्य से मिथिला की लोक-संस्कृति जीवंत हो उठी है. ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से 1993 से यहां मां दुर्गा #MithilaCulture,#JhijhiyaDance,#BiharNavratri

पटना हॉस्टल में JEE छात्र की मौत: IIT मुंबई का सपना देख रहा था, क्या इंस्टाग्राम ब्लैकमेलिंग बनी जान की दुश्मन? |रूम पार्टनर ने...

Patna Student Death: पटना के एक बॉयज हॉस्टल में 19 वर्षीय JEE छात्र सत्यम झा की संदिग्ध मौत हो गई है। उसके मोबाइल में इंस्टाग्राम ब्लैकमेलिंग के सुराग मिले हैं, जिससे IIT मुंबई जाने #PatnaStudentDeath,#JEEAspirant,#InstagramBlackmail

Motihari Muzaffarpur Highway Accident मोतिहारी- मुजफ्फरपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ससुराल जा रहे कांटा के देवर-भाभी की मौत, मासूम बेटी भी घायल

Motihari Muzaffarpur Highway Accident: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर भीषण हादसा। सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकराने से देवर-भाभी की मौके पर मौत हो गई। पति और तीन साल की मासूम बेटी ग #MotihariAccident,#MuzaffarpurNews,#BiharRoadSafety

Darbhanga Accident दरभंगा NH-27 भराठी चौक पर काल बनी बुलेट! बुजुर्ग महिला की कुचलकर दर्दनाक मौत

Darbhanga Accident: दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र में NH-27 पर बुलेट बाइक की भीषण टक्कर से 63 वर्षीय दुलारी देवी की दर्दनाक मौत हो गई. इलाज के दौरान DMCH में उन्होंने दम तोड़ा, जिससे #DarbhangaNews,#BiharAccident,#RoadSafety