
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नए साल में एक बार फिर से राज्य यात्रा पर निकलने वाले हैं। इसको लेकर सभी तरह की तैयारी कर ली गई है। सीएम का यह यात्रा खरमास खत्म होने के बाद शुरू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह यात्रा अगले महीने यानी जनवरी 2023 में प्रस्तावित है। इसके जरिए वे राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। हालांकि यात्रा की तारीख अभी तय नहीं हुई है। लेकिन,जल्द ही इसे सार्वजनिक किया जाएगा। बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, खरमास खत्म होने के बाद यात्रा शुरू हो जाएगी।
सीएम के इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य आगामी 2024 का लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी और खुद के लिए लोगों के बीच क्या मौहल बन रहा है इसकी जानकारी इकट्ठा करना है।
जानकारी के अनुसार, सीएम नीतीश राज्य भर में घूमकर लोगों यह समझाने का प्रयास करेंगे कि, महागठबंधन सरकार की वर्तमान में कौन–कौन सी योजना संचालित हो रही है। इसके साथ ही अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताएंगे। इसके साथ ही वो लोगों को शराबबंदी के फायदे गिनाकर इस पर फीडबैक भी लेंगे। सीएम के इस यात्रा को लेकर जेडीयू नेता के तरफ से रोड मैप तैयार कर लिया गया है।
इधर, इस यात्रा को लेकर एकबार फिर से सीएम नीतीश कुमार विपक्ष के निशानों पर आ गए हैं। विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा कहा जा रहा है कि, सीएम नीतीश कुमार को इस यात्रा पर निकलने से पहले अपने पापों का प्रायश्चित्त कर लेना चाहिए। उनको सबसे पहले छपरा जाकर वहां के लोगों से माफ़ी मांगनी चाहिए।







