मई,15,2024
spot_img

बिहार में पेज थ्री कल्चर….6 महीनें पहले लव मैरेज और फिर दोस्त के सामने परोस दिया पत्नी को…दुष्कर्म से कुछ कम हो जाएगा क्या

spot_img
spot_img
spot_img

अब बिहार में भी पेज थ्री कल्चर की घुसपैठ हो गई है। जहां पति बदलकर सेक्स की प्रवृत्ति के लोग गुलाम होते जा रहे हैं। इसमें अब बिहार और यहां के लोग भी शामिल हो गए हैं जो पति बदलकर सेक्स की मादकता का भरपूर डोज ले रहे हैं। इसमें महिलाओं की भी सहमति रहती है लेकिन ताजा मामला जमुई का है जहां पेज थ्री के लिए पति तो दबाव डालता है या मुकरता है लेकिन पत्नी इससे सहमित नहीं है।

जानकारी के अनुसार, यहां दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला यह है कि महिला के साथ उसके पति के दोस्त ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। हैरत कि पति के सामने ही महिला का रेप हुआ है, और जब पीड़ित महिला ने जब इस बात की शिकायत पति से की तो पति ने कहा कि क्या हो गया, दोस्त ही तो है, कुछ कम हो जाएगा क्या। इसे बाद पति और उसके दोस्त ने साथ मिलकर महिला के साथ रेप किया। पीड़ित महिला ने पति और उसके दोस्त के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज कराया है।

दरअसल, छह महीने पहले दोनों ने लव मैरिज किया था। परिवार की रजामंदी नहीं होने के बावजूद दोनों ने मंदिर में जाकर शादी रचा लिया था। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ बोकारो में रहती है। बीते शनिवार को दोनों पति-पत्नी बोकारो से जमुई आए थे। दोनों जमुई में किराए पर एक मकान में रह रहे थे। इसी बीच देर रात पति का दोस्त रमन सिन्हा उनके घर पहुंचा। महिला के पति और उसके दोस्त ने कमरे में बैठकर शराब पी।

यह भी पढ़ें:  Misleading Photo Post | भ्रामक फोटो पोस्ट Two FIRs Back To Back, पहले BJP की Mukesh Sahni पर FIR, अब Mukesh Sahni की BJP पर FIR

देर रात पति के दोस्त रमन ने महिला का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। जब महिला ने इस बात की शिकायत पति से की तो पति ने पत्नी का साथ नहीं देकर अपने दोस्त का साथ दिया और दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। सुबह महिला ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। ससुराल वालों ने पुलिस के पास जाने के बजाए सुलह कर लेने की बात कही।

बात नही मानने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई। पीड़ित महिला थाने पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के बयान पर महिला थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

यह भी पढ़ें:  Misleading Photo Post | भ्रामक फोटो पोस्ट Two FIRs Back To Back, पहले BJP की Mukesh Sahni पर FIR, अब Mukesh Sahni की BJP पर FIR

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें