spot_img

Witch In Madhubani | सुन रहा है तू रो रहा है Madhubani…डायन बताकर वृद्ध महिला को जमीन पर पटका, पिलाया विष्ठा

आज की आधुनिकता में डायन होना और कहलाना, प्रताड़ित होना, विष्ठा पीने पर विवश होती महिलाएं, वो भी मिथिलांचल की हद़यस्थली मधुबनी में ऐसी वारदात का होना शर्मसार करता है। सवाल, व्यवस्था पर नहीं है। सवाल प्रशासन से नहीं है। सवाल अपनों से है, आखिर हम किस युग में प्रवेश कर रहे, हमारी मंशा, सोच में आज भी दकियानुसी परंपरा का निर्वाह हो रहा है, कैसे, क्यों? वह भी उस राज्य बिहार में जो इस प्रथा के खिलाफ कानून बनाने वाला पहला राज्य था। मगर, मधुबनी की यह घटना हमें विचलित करती है। हद यह,महिला संगठनों ने अब तक मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया है। हालांकि, एसपी सुशील कुमार मामले की गंभीरता को परख रहे हैं। जान रहे हैं। लिहाजा, एक्शन तो दिखा है... पढ़िए समीर कुमार मिश्रा और साथ में कुमार गौरव की यह खास रिपोर्ट...

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: मधुबनी में वृद्ध महिला को विष्ठा पिलाया,नगर थाना क्षेत्र के महाराजगंज अंबेडकर नगर में रविवार को हुई थी घटना, मामले में संदेह के घेरे में है नगर थानाध्यक्ष की भूमिका, सदर अस्पताल में भी चिकित्सक ने दवा देकर पीड़िता को घर ले जाने को कहा, मानवता को शर्मशार करने वाली घटना की सर्वत्र हो रही निंदा, नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद रहने का परिणाम है उक्त घटना, पीड़ितों की नगर थाना पर नही ली जाती है सुधि, अधिकांश मामले पहुंचते हैं सीधे एसपी के पास, बड़े मामले में मीडिया की सुर्खियां बनने के बाद होती है पुलिसिया एक्शन, मामले में दो महिला सहित तीन गिरफ्तार, देशज टाइम्स की तस्वीर देखिए कैसे जमीन पर पटकर महिला को पिलाया जा रहा है विष्ठा और पुलिस गिरफ्त में तीनों आरोपित, सदर अस्पताल में इलाजरत जख्मी वृद्ध महिला

- Advertisement -

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। नगर थाना क्षेत्र के महाराजगंज अंबेडकर नगर में बीते सोमवार को एक घायल वृद्ध महिला को उसके परिजनों ने जख्मी हालत में सदर अस्पताल के इमजेंसी वार्ड में (Woman accused of being a witch made to drink feces in Madhubani) भर्ती कराया।

- Advertisement -

इस दौरान उसके पुत्रों ने बताया कि महिला के साथ दबंग जोगी साह व पुत्र लक्ष्मण साह इत्यादि ने डायन बताकर मारपीट कर अपने परिवार के सदस्यों सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर जमीन पर पटक कर विष्ठा घोल कर पिला दिया। महिला के पुत्रों ने बताया कि घटना में जख्मी हो जाने के कारण सदर अस्पताल में महिला को भर्ती कराया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  AI ने किया कमाल! गया पितृपक्ष मेला में पकड़े गए 7 मोबाइल चोर, सुरक्षा में सेंध लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

इसके बाद पुत्रों ने चिकित्सक व स्वास्थ्य कमियों को घटना की जानकारी दी।तब इमरजेंसी में महिला को भर्ती कर चिकित्सक ने दवा देकर परिजनों से महिला को घर ले जाने को कहा। जिस पर परिजनों ने चिकित्सक को बताया कि विष्ठा पिलाए जाने के बाद महिला को लगातार उल्टियां हो रही हैं। इस वजह से महिला की स्थिति खराब हो रही है।

यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर-छपरा सड़क बंद: NH-102 पर 5 फीट पानी, अब कैसे जाएंगे? जानें ताजा अपडेट

घर ले जाने पर तबियत और खराब हो जाएगी। तब चिकित्सकों ने महिला को भर्ती कर लिया और शाम में ओडीस्लिप नगर थाना को भेजा।रात्रि में नगर थाना के एसएचओ राजा सदर अस्पताल पहुंच कर पीड़िता को देखा उसका हाल चाल जाना और युवकों को सुबह थाने पर बुलाया। मंगलवार की सुबह युवक नगर थाना पहुंच जहां नगर थानाध्यक्ष ने युवक से मामले में सबूत की मांग की।

इधर, मंगलवार को मामला इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया की सुर्खियां बन कर एसपी सुशील कुमार के संज्ञान में आ गया। इसके बाद एसपी सुशील कुमार ने नगर थाना अध्यक्ष राजा से मामले को लेकर जानकारी ली। इसके बाद एसपी सुशील कुमार को थानाध्यक्ष के की ओर से महिला के साथ सिर्फ मारपीट की घटना की जानकारी दी गई।

इसके बाद एसपी सुशील कुमार ने मीडिया को ब्रीफिंग जारी कर महिला के साथ विष्ठा पिलाने की घटना से इंकार कर महिला से सिर्फ मारपीट की घटना की पुष्टि की और घटना में शामिल सभी आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:  Sitamarhi News खेत में बिछा 'मौत का जाल': बैरगनिया में पति-पत्नी सहित तीन की जिंदा जलकर मौत

वहीं किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया था जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। जिसे देख एसपी सुशील कुमार ने एक बार फिर थानाध्यक्ष को फोन कर मामले को लेकर सवाल किया जिस पर फिर एसपी को थानाध्यक्ष की ओर से कुछ कहा जाता उससे पूर्व एसपी ने थानाध्यक्ष राजा को वीडियो भेज कर सवाल किया और 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।

एसपी सुशील कुमार की कड़ी फटकार के बाद थानाध्यक्ष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हुए। इस मामले में आरोपित योगी साह ,लक्ष्मण साह सहित अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। इसमे अपने घर के अंदर पलंग के नीचे छिपे लक्ष्मण साह, उसकी पत्नी सोमनी देवी और लक्ष्मण साह की बहन डोमनी देवी को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं इस मामले में मुख्य आरोपी योगी साह सहित कई अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।आधुनिक होते शहर में सोशल मीडिया पर समाज को शर्मशार करने वाली घटना का वीडियो वायरल होने के बाद भी महिला संगठनों ने अब तक नहीं लिया संज्ञान।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga -Biroul Health News बिरौल प्रथम हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिटी सेंटर में महिलाओं की बल्ले-बल्ले! मुफ्त में मिलीं दवाएं, सेनेटरी पैड और आयुष्मान कार्ड से...

Biroul Health News: बिरौल के सुपौल बाजार स्थित प्रथम हॉस्पिटल ने 'सेवा पखवाड़ा संकल्प अभियान' के तहत सैकड़ों महिलाओं को मुफ्त सेनेटरी पैड और दवाएं वितरित कीं। आयुष्मान कार्ड से गरी #BiroulHealth,#WomenHealthBihar,#AyushmanCard

समस्तीपुर में बड़ा साइबर अटैक – सरकारी WhatsApp ग्रुप में फैलाया जाल : BDO का नंबर हैक कर OTP मांग रहे हैकर्स, जानिए कैसे...

Samastipur Cyber Fraud: समस्तीपुर के शिवाजीनगर BDO बीरेंद्र कुमार सिंह का सरकारी मोबाइल नंबर हैक हो गया है। हैकर्स उनके नंबर से OTP मांग रहे हैं। प्रशासन ने तत्काल अलर्ट जारी किया। #SamastipurNews,#CyberFraud,#BiharCyberCrime

बड़ी खबर दरभंगा से: CISF का नया ठिकाना बनने को तैयार! बनेगा बड़ा आवासीय और कार्यालय भवन | 7 एकड़ जमीन का होगा परिसर

Darbhanga CISF: दरभंगा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के लिए बड़ा आवासीय और कार्यालय परिसर बनने जा रहा है। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने इसके लिए 7 एकड़ जमीन का निरीक्षण कि #DarbhangaNews,#CISFBihar,#KaushalKumarDM

दरभंगा में पिकअप से मिली लाखों की शराब, हरियाणा से कनेक्शन – ‘बड़ा एक्शन’! अंधेरे का फायदा उठाकर भागे तस्कर

Bihar Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बीच बेनीपुर पुलिस ने लवानी गांव में बड़ी कार्रवाई की है। एक महिंद्रा पिकअप से 1126 लीटर से अधिक हरियाणा निर्मित विदेशी शराब जब्त की गई। #BiharLiquorSeizure,#BenipurNews,#ProhibitionBihar