back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

Muzaffarpur के Gaighat से बड़ी खबर | नसबंदी के बाद भी तीसरी बार गर्भवती हुई महिला, पति बेरोजगार-महंगाई की मार! कैसे पालेंगे 7 बच्चे?

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

दीपक कुमार। मुजफ्फरपुर, देशज टाइम्स। मुजफ्फरपुर जिले में जिला स्वास्थ्य विभाग का अनोखा कारनामा सामने आया है, जहां एक परिवार नियोजन का ऑपरेशन करवाने के बावजूद महिला अब फिर से गर्भवती (Woman becomes pregnant for the third time after sterilization in Gaighat) हो गई है.

- Advertisement -

ये मामला जिले के गायघाट थाना क्षेत्र का है, मेडिकल रिपोर्ट में प्रेगनेंट पाए जाने के बाद महिला ने सिविल सर्जन और डीएम से इसको लेकर शिकायत की है. इसमें हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि महिला नसबंदी करवाने के बाद तीसरी बार मां बनने वाली है. महिला ने 2015 में नसबंदी करवाई थी.

- Advertisement -

‘महंगाई के दौर में कैसे पालेंगे 7 बच्चे?’

- Advertisement -

पीड़िता जुली देवी ने बताया कि साल 2015 में गायघाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मैंने परिवार नियोजन करवाया था. परिवार नियोजन ऑपरेशन करवाने के बाद भी 2 बच्चे हो गए और तीसरा गर्भ में है. इसके पहले से भी 4 बच्चे थे और अब इसके बाद 2 बच्चे हुए अब फिर से एक बच्चा होने वाला है.

अब कुल 7 बच्चे को हम कैसे पालेंगे? इसकी चिंता सता रही है. महिला ने बताया कि हम लोग काफी गरीब है. पति मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते है और इसके बाद अब हमलोग के सामने के बड़ी समस्या खड़ी हो गई है.

हर महीने 3 साल तक टीका लगवाने को बोले थे डॉक्टर

पीड़िता के पति नीरज कुमार सिंह ने बताया कि 2015 में हमनें अपनी पत्नी का परिवार नियोजन सरकार की तरफ से चल रही योजना के तहत करवाया था. लेकिन वर्ष 2018 में मेरी पत्नी फिर से गर्भवती हो गई थी जिसके बाद हमने जिलाधिकारी और सिविल सर्जन को आवेदन दिया और जांच की मांग की।

यह भी पढ़ें:  UAE में फंसे भारतीयों के लिए खुशखबरी! SpiceJet special flights से होगी वतन वापसी, देखें दिल्ली-मुंबई का पूरा शेड्यूल

जांच के बाद मेरी पत्नी को फिर से एक सुई दिया गया और यह भी बोला गया कि अब बच्चा नहीं होगा. मगर 2020 में एक बार फिर मेरी पत्नी गर्भवती हो गई और एक बच्ची को जन्म दिया था। इसके बाद हम अपनी पत्नी को लेकर गायघाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गए जहां पत्नी का परिवार नियोजन करवाए थे, इसके बाद वहां पर बोला गया कि आपकी पत्नी को अगले 3 साल तक हर महीने सुई लेना होगा तो हम हर महीने अपनी पत्नी को सुई दिलवाते रहे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Religious Tourism: बिहार में 60+ धार्मिक स्थलों तक बस से पहुंचना अब बेहद आसान, सरकार का ऐतिहासिक कदम

आखिरी सुई दिलवाने के उपरांत जांच में पता चला कि मेरी पत्नी 3 माह की गर्भवती है, परिवार नियोजन ऑपरेशन करवाने के बाद ये तीसरा बच्चा है और हमें अब तक सात बच्चे हो चुके हैं. हम बेरोजगार हैं।

अब हमारे सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है कि सबका भरण पोषण कैसे करेंगे? ऑपरेशन के बाद जब पहला बच्चा हुआ था, तभी जिलाधिकारी ने आश्वाशन दिया था कि मामले में उचित जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी लेकिन अब तक हमें न्याय नहीं मिला.

यह भी पढ़ें:  Nishant Kumar Political Entry: नीतीश के बेटे की सक्रिय राजनीति में होगी धमाकेदार शुरुआत, मंत्री श्रवण कुमार ने लगाई मुहर

डीपीएम ने दिलाया न्याय का भरोसा

मामला प्रकरण में आने के बाद डीपीएम सह प्रभारी सिविल सर्जन मो. रेहान अशरफ ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. इसे लेकर पीड़िता के द्वारा आवेदन दिया गया है, ये मामला सीएचसी गायघाट का है. परिवार नियोजन के बाद भी महिला गर्भवती हुई है, पूरे मामले में टीम गठित कर जांच किया जाएगा. इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

04 मार्च 2026: बुधवार का विस्तृत पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में प्रत्येक दिवस का अपना विशेष महत्व होता है।...

होली पर Smartphone Protection: अपने गैजेट्स को पानी और रंग से बचाने के धांसू तरीके

Smartphone Protection: होली के रंगों और पानी के बीच अपने महंगे स्मार्टफोन और ईयरबड्स...

अंकिता लोखंडे ने परिवार और दोस्तों संग मनाई शानदार होली, देखें वायरल तस्वीरें!

Ankita Lokhande News: टीवी की मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे ने इस बार होली का...

Sonal Chauhan की सुरक्षित वापसी: ‘जन्नत’ गर्ल ने बयां किया दुबई का खौफनाक अनुभव!

Sonal Chauhan News: ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध ने दुनिया भर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें