जयनगर, मधुबनी देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र में रसौई गैस से एक विवाहिता के जख्मी होने का मामला प्रकाश में आया है। अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी डीएस डा. रोनित कुमार ने बताया कि जख्मी महिला 32 वर्षीय रितु झा है। जिसका पति का नाम गौरव झा है।
अस्पताल रिकॉड में महिला का पता झंझारपुर के लोहना निवासी दर्ज है। चिकित्सक ने बताया कि महिला आग से ज्यादा जख्मी था। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। महिला का ससुराल थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जिसकी पुष्टि नहीं हुयी है।